Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मौरिस अलैस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मौरिस अलैस ALLAIS PN Maurice-24x30-2001b.jpg मौरिस अलैस 1911 5 31 y पेरिस, फ्रांस 2010 10 9 1911 5 31 y सेंट-क्लाउड, पेरिस के पास, फ्रांस समष्टि अर्थशास्त्रव्यवहारवादी अर्थशास्त्र अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार (1988) मौरिस फ़ेलिक्स चार्ल्स अलैस (31 मई 1911 – 9 अक्टूबर 2010) एक फ़्रांसीसी भौतिक विज्ञानी और अर्थशास्त्री थे। "बाजारों के सिद्धांत और संसाधनों के कुशल उपयोग में इनके अग्रणी योगदान के लिए" 1988 में अलैस को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।स्वरिजेस रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल 1988 https://www.nobelprize.org/prizes/economic-sciences/1988/summary/ NobelPrize.org 10 जून 2026 आरंभिक जीवन और शिक्षा पेरिस, फ्रांस में जन्मे अलैस ने लीसी लाकनाल में पढ़ाई की। इन्होंने पेरिस में इकोल पॉलीटेक्निक से ग्रेजुएशन किया और इकोल नेशनल सुपीरियर डेस माइन्स डे पेरिस में पढ़ाई की।मौरिस अलैस https://www.britannica.com/money/Maurice-Allais ब्रिटानिका 9 जून 2026 en 1949 में इन्हें पैरिस विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय से डॉक्टर-इंजीनियर की उपाधि मिली। इन्होंने पेरिस एक्स–नैनटेरे विश्वविद्यालय समेत कई संस्थानो में शिक्षण के पद भी संभाले। योगदान अलैस सैद्धांतिक और व्यावहारिक अर्थशास्त्र पर कई अध्ययनों के लेखक हैं। इनका काम गणितीय अर्थशास्त्र के विकास पर केंद्रित रहा है खासकर सामान्य संतुलन सिद्धांत, पूंजी सिद्धांत, निर्णय सिद्धांत और मौद्रिक नीति के क्षेत्रों में। इनका योगदान सेंट्रल बैंकों की भूमिका और सार्वजनिक सेवाओं की कीमत तय करने जैसे कई क्षेत्रों में भी अग्रणी रहा हैं। इनकी पहली किताब व्यष्टि अर्थशास्त्र के पहलू को विकसित करती है। इन्होंने जॉन हिक्स, पॉल सैमुएलसन और अन्य लोगों द्वारा पेश किए गए कई प्रस्तावों और प्रमेयों का अनुमान पहले ही लगा लिया था और कई बार उन्हें ज़्यादा सामान्य और सटीक रूप में प्रस्तुत भी किया।मौरिस अलैस https://www.econlib.org/library/Enc/bios/Allais.html इकॉनलिब 10 जून 2026 ये व्यवहारवादी अर्थशास्त्र के शुरुआती काम के लिए भी ज़िम्मेदार थे जिसका श्रेय अमेरिका में आम तौर पर डैनियल कान्नमैन और अमोस टवर्सकी को दिया जाता है। 1940 के दशक में अलैस ने अनिश्चितता की स्थिति में निर्णय सिद्धांत (या चुनाव सिद्धांत) पर काम किया और परिमाणवाचक उपयोगिता का सिद्धांत विकसित किया। इन्हें भी देखें अर्थशास्त्र में नोबेल विजेताओं की सूची श्रेणी:1911 में जन्मे लोग श्रेणी:अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता श्रेणी:२०१० में निधन श्रेणी:नोबेल पुरस्कार विजेता सन्दर्भ