411 REFERENCE · Wikipedia
प्रमस्तिष्क
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
300px|right|thumb|मानव के प्रमस्तिष्क की स्थिति (लाल रंग में)
प्रमस्तिष्क (cerebrum / सेरिब्रम) मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग है, जो मानव शरीर की विभिन्न कार्यक्षमताओं और महत्वपूर्ण प्रणालियों के लिए ज़िम्मेदार हैMaiese Kenneth मस्तिष्क, स्पाइनल कॉर्ड और तंत्रिकाओं के विकार MSD Manual Consumer Version 4 March 2021 https://www.msdmanuals.com/hi-in/home/brain-spinal-cord-and-nerve-disorders/biology-of-the-nervous-system/brain hi 3 April 2024। यह मस्तिष्क के प्रमुख हिस्सों में से एक है। यह दो भागों में बांटा होता है, जिसे दाहिना गोलार्द्ध और बायां गोलार्द्ध कहते हैं। Jones Jeremy Radiology Reference Article Radiopaedia 20 July 2020 https://radiopaedia.org/articles/cerebrum 3 April 2024
निश्चित रूप से, हमारे बहुआयामी मस्तिष्क को तीन प्रमुख भागों में बांटा गया है जो – सेरेब्रम, मस्तिष्क तंत्र और सेरिबैलम हैं। मानव शरीर कई बड़े और प्रमुख कार्यों को करने में सक्षम है जैसे तार्किक रूप से सोचने और कारणों को लागू करना जिसमें सेरेब्रम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा, अन्य जानवरों की तुलना में मानव मस्तिष्क सबसे उन्नत में से एक है।
सेरेब्रम किन-किन चीज़ो के लिए ज़िम्मेदार है?
सेरेब्रम विभिन्न हिस्सों का संयोजन है, सेरेब्रम की निम्न कार्यक्षमता सेरेब्रम के सभी उप-भागों की सामूहिक प्रतिक्रिया है।
संवेदना
सेरेब्रम के कुछ हिस्सों को दुनिया की धारणा को समझने और पूरे शरीर को बिजली के रूप में तेज़ी से प्रेषित करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
गतिविधि
सेरेब्रम शरीर के मोटर के गतिविधि को नियंत्रित और प्रेरित करती है, जो की शरीर के गतिविधि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
संचार
कभी कल्पना किया है आपने, कि हर दूसरी भाषा के इतने सारे शब्द और अनुवाद हैं और फिर भी एक मस्तिष्क इसे भरने में सक्षम कैसे है? यह सब मस्तिष्क के सेरेब्रम की मदद से होता है , यह भाषण और शब्दों को पहचानने और अनुकरण करने में मदद करता है।
मेमोरी
सेरेब्रम उन चीज़ों को याद रखने में एक महत्वपूर्ण और बड़ी भूमिका निभाता है जो हम देखते हैं, और साथ ही साथ ध्यान केंद्रित करते हैं। इसलिए, जब हम कुछ भी सीखने की कोशिश करते हैं, तो यह हमारा सेरेब्रम है जो सभी जानकारी संग्रहीत कर रहा होता है ।
इन्हें भी देखें
अनुमस्तिष्क
सन्दर्भ
श्रेणी:तंत्रिका तंत्र