411 REFERENCE · Wikipedia
उच
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उच शरीफ़ Uch Sharif ur اچ شریف उच Pakistan 29 14 N 71 04 E पाकिस्तान में स्थिति पंजाब प्रान्त, पाकिस्तान - - सराइकी, पंजाबी
thumb|230px|ऊच में सय्यद मख़दूम जहानियाँ 'जहानगश्त' बुख़ारी का मक़बरा
उच या उच शरीफ़ (उर्दू: ur اچ شریف, अंग्रेज़ी: Uch Sharif) पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के दक्षिण में बहावलपुर ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है।
इतिहास
इस क्षेत्र में कम-से-कम ५०० ईसापूर्व से हिन्दुओं की बस्तियाँ थी। कहा जाता है कि जब ३२५ ईसापूर्व में सिकंदर महान ने पंजाब पर क़ब्ज़ा कर लिया तो उसने सिन्धु नदी और चेनाब नदी के संगम-स्थल पर अपने नाम का एक शहर बनाने का आदेश दिया। इस शहर को 'अलक्षेन्द्रिया एन इन्दो पोतामो' (यूनानी: Alexandria en Indo Potamo, अर्थ: भारतीय नदी के किनारे अलक्षेन्द्रिया) नाम से स्थापित किया गया और यही शहर आगे जाकर उच शहर बना। समय के साथ चेनाब और सिन्धु नदियों ने अपना रुख़ कुछ बदला और अब उनका संगम यहाँ से १०० किमी दूर मिठनकोट शहर के पास पड़ता है।Alexander's Campaigns in Sind and Baluchistan and the Siege of the Brahmin Town of Harmatelia, Pierre Herman Leonard Eggermont, pp. 5, Peeters Publishers, 1975, ISBN 978-90-6186-037-2, ... In Alexander's times the combined Punjab rivers joined the Indus at a short distance to the south of Uch where nowadays the Chenab enmpties into the Sutlej ... The Macedonian emperor ordered an Alexander town to be built near the confluence ...
इसके बहुत बाद सन् ७१२ ईसवी में जब अरब सेनाएँ इस्लाम आने के बाद फैल रही थीं तो मुहम्मद बिन क़ासिम ने इस शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया और यहाँ इस्लामी प्रभाव बढ़ने लगा। इस स्थान पर १३वीं सदी में ग़ोरी साम्राज्य का भी क़ब्ज़ा हो गया और उसके पतन के बाद यह दिल्ली सल्तनत का हिस्सा बना। इन सभी कालों में बहुत से मुस्लिम संत-फ़कीर यहाँ आ बसे और शहर के नाम के पीछे 'शरीफ़' लगाया जाने लगा (जैसा कि 'अजमेर शरीफ़' के साथ भी होता है)। 'उच शरीफ़' का मतलब 'ऊँचा पवित्र शहर' है। इन संतों में बीबी जाविंदी, जलाल-उद-दीन 'सुर्ख़-पोश' बुख़ारी और बहाल हलीम शामिल थे, जिनके मक़बरे अब इस शहर में स्थित हैं।Pakistan and the Karakoram Highway https://web.archive.org/web/20130922181400/http://books.google.com/books?id=zn8I4qEew9oC 22 सितंबर 2013 , Sarina Singh, Lindsay Brown, Paul Clammer, Rodney Cocks, John Mock, pp. 127, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-542-0, ... With its name meaning 'holy high place', the small town of Uch Sharif (or just Uch) is famous for its superb Sufi shrines ... Believed to date from around 500 BC or earlier, Uch was under Hindu rule when Alexander the Great invaded India. There are claims Alexander spent a fortnight here during which time he renamed it Alexandria. Mohammed bin Qasim entered Uch on his march north ...
इन्हें भी देखें
पाकिस्तानी पंजाब
सन्दर्भ
2
श्रेणी:पंजाब (पाकिस्तान)
श्रेणी:भारत का इतिहास
श्रेणी:इस्लामी तीर्थ