411 REFERENCE · Wikipedia
एस॰ मल्लिकार्जुनैया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एस॰ मल्लिकार्जुनैया (26 जून 1931 – 13 मार्च 2014) भारत की चौदहवीं लोकसभा के एक सांसद थे। वो कर्नाटक राज्य के तुमकुर से निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निर्वाचित सदस्य थे।
वो दसवीं लोकसभा (1991–1996) में लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे। वो तुमकुर से 1991, 1998 और 2004 में सांसद रहे। उन्होंने कर्नाटक विधान सभा के लिए 1971 – 1991 तुमकुर से विधायक बनकर अपना राजनीतिक जीवन आरम्भ किया। वो भारतीय जन संघ के राज्य अध्यक्ष भी रहे।
उनका १३ मार्च २०१४ को तुमकुर में ८२ वर्ष की आयु में हृदयघात के कारण निधन हो गया।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
चौदहवीं लोकसभा के सदस्य - भारतीय संसद का जालस्थल