Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लिन्लिथगो महल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|दक्षिण की ओर से लिन्लिथगो महल thumb|पूर्व की ओर से लिन्लिथगो महल thumb|सेंट माइकल्स गिरिजाघर और पील से दिखता लिन्लिथगो महल thumb|उत्तर व पश्चिम की ओर से लिन्लिथगो महल thumb|लिन्लिथगो, 1836 मे विलियम मिलर द्वारा लकडी पर उरेका हुआ नक्काशीदार चित्र thumb|सेंट माइकल्स गिरिजाघर अपने आधुनिक काउन स्टीपल के साथ, महल के एक हिस्से से दिखता हुआ। लिन्लिथगो महल के अवशेष एडिनबरा के पश्चिम में 15 mi पर पड़ने वाले लिन्लिथगो शहर, पश्चिम लोथियन, स्कॉटलैंड में स्थित हैं। पंद्रहवीं व सोलहवीं शताब्दी में यह महल स्कॉटलैंड के राजाओं व शासकों का मुख्य घर रहा है। १६०३ में स्कॉटलैंड के शासकों के इंग्लैंड चले जाने के बाद इसका रख -रखाव किया जाता रहा लेकिन रहने के लिये इसका इस्तेमाल बहुत कम हुआ और इसे १७४६ में जला दिया गया। अब यह स्कॉटलैंड का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जिसकी देखरेख हिस्टोरिक स्कॉटलैंड नामक संस्था करती है। इतिहास इस जगह पर बारहवीं सदी में एक शाही महल हुआ करता था।"Linlithgow Palace: Property detail https://web.archive.org/web/20121018142427/http://www.historic-scotland.gov.uk/index/places/propertyresults/propertyabout.htm?PropID=PL_199&PropName=Linlithgow%20Palace 18 अक्तूबर 2012 ". Historic Scotland. चौदहवीं शताब्दी में इसे अंग्रेज शासक एडवर्ड १ की सेना द्वारा एक किले नुमा घर में जिसे द पील कहा जाता था में बदल दिया गया। इस महल की स्थिति इसे एक आदर्श सैन्य ठिकाने के रूप में जगह देती थी जिससे एडिनबर्ग का किला व स्टर्लिंग किला के बीच सैन्य साजो सामान के आवागमन के रास्ते सुरक्षित हो गए थे। अंग्रेजी किले का निर्माण मार्च १३०२ में दो पादरियों रिचर्ड डे वाएनपोल और हेनरी डे ग्रॉंडेस्टन के संरक्षण में शुरू हुआ था। इसके वास्तुकार सेंट जॉर्ज़ के मास्टर जेम्स थे।https://books.google.co.in/books?id=mlYJAAAAQAAJ&pg Notices of Original Documents illustrative of Scottish History मेटलैंड क्लब 1841 67-83 जोसेफ़ स्टीवेन्सन (सिर्फ शीर्षक) 31 अगस्त 2015 https://web.archive.org/web/20160304214620/https://books.google.co.in/books?id=mlYJAAAAQAAJ&pg 4 मार्च 2016 liveसितम्बर 1302 में, ६० पुरुष व १४० महिलाओं ने इसकी नींव खोदी। पुरुषों को २ पेंस व महिलाओं को १ पेनी रोजाना की मजदूरी दी जाती थी।Accounts of the Master of Works 1 1957 HMSO 66 लैटिन १०० पैदल सैनिक भी मजदूरों की तरह महल के निर्माण में लगे हुए थे और नवंबर से लेकर १३०३ की गर्मियों तक काम करते रहे। सिम्पसन, ग्राँट और गालब्रेथ, जेम्स Calendar Documents Scotland in PRO british library 5 supplementary, SRO (n.d), no. 305, no. 472 (h, j, u), 'j' mentions Robert de Wynpol (Wimpole) working in Summer 1303, 472 (k) mentions the Warwolf lupus-guerre siege engine at Stirling Castle. 1424 में, लिन्लिथगो शहर एक भीषण आग में कुछ हद तक नष्ट हो गया। राजा जेम्स १ ने स्कॉट राजाओं के रहने के लिए महल का पुनर्निमाण शुरू करवाया। साथ ही महल के दक्षिण के तरफ सेंट माइकल्स गिरिजाघर का निर्माण भी शुरू हुआ। पहले का गिरिजाघर एडवर्ड के शासनकाल में एक गोदाम की तरह उपयोग किया जाता था। http://www.undiscoveredscotland.co.uk/linlithgow/stmichaels/index.html St Michael's Church Feature Page अनडिस्कवर्ड स्कॉटलैंड 2009-08-06 https://web.archive.org/web/20150812003909/http://www.undiscoveredscotland.co.uk/linlithgow/stmichaels/index.html 12 अगस्त 2015 live आनेवाली शताब्दियों में महल एक बडे परिसर में बदल गया। जेम्स ५ जिनका जन्म महल में ही अप्रैल १५१२ में हुआ था ने बाहरी प्रवेशद्वार, रास्ते व बागीचे को और सुंदर बनावाया। प्रांगण में एक बडा झरना लगवाया। दक्षिण में पत्थर पर कि गई कारीगरी को जेम्स पंचम (स्कॉटलैंड) के लिये फिन्नर्ट के जेम्स हैमिल्टन जिनके पास महल के रखरखाव का जिम्मा था, के द्वारा पुनर्निमित किया गया। मैरी १ का जन्म इसी महल में दिसम्बर १५४२ में हुआ था।"http://www.royal.gov.uk/HistoryoftheMonarchy/Scottish%20Monarchs%28400ad-1603%29/TheStewarts/MaryQueenofScots.aspx Mary, Queen of Scots (r.1542-1567) ब्रिटिश राजशासन की आधिकारिक वेबसाइट 31 अगस्त 2015 https://web.archive.org/web/20150905125147/http://www.royal.gov.uk/historyofthemonarchy/scottish%20monarchs(400ad-1603)/thestewarts/maryqueenofscots.aspx 5 सितंबर 2015 live वह अपने शासन काल के दौरान यहाँ कभी कभार रही भी थीं। जेम्स ६ की बेटी बोहेमिया की एलिज़ाबेथ भी इस महल में रही थी।Register of the Privy Council of Scotland स्कॉटलैंड की प्राइवी सभा का रजिस्टर 10 1891 521१६०३ में ताजों के विलय के बाद शाही दरबार मुख्यत: इंग्लैंड चला गया और लिन्लिथगो का इस्तेमाल बेहद कम हो गया। पुराना उत्तरी क्षेत्र ६ सितम्बर १६०७ को ध्वस्त हो गया जिसके बारे में लिन्लिथगो के अर्ल (सामंत) ने जेम्स १ को लिखा :Please your most Sacred Majestie; this sext of September, betuixt thre and four in the morning, the north quarter of your Majesties Palice of Linlithgw is fallin, rufe and all, within the wallis, to the ground; but the wallis ar standing yit, bot lukis everie moment when the inner wall sall fall and brek your Majesties fontane.The Spottiswoode Miscellany 1 एडिनबर्ग 1844 369 राजा जेम्स ने इसे फिर से १६१८ और १६२२ के बीच बनवा दिया। नक्काशी शाही राजगीर विलियम वैलेस द्वारा की गई थी। जुलाई १६२० में वास्तुकला विशेषज्ञ जेम्स मर्रे ने अंदाज लगाया की शीशों के साथ लगभग ३००० पत्थर छत को ढकने में लगेंगे जिसमे £3600 का खर्च आएगा।Register of the Privy Seal of Scotland 12 एडिनबर्ग 1895 335 1648 में लिन्लिथगो के अर्ल द्वारा उत्तर के कुछ हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया गया।The Spottiswoode Miscellany 1 1844 370-372 अक्टूबर १६४१२ में एक अंग्रेज पर्यटक ने एक कविता में लिखा है कि ग्रेट हाल की छत अब वैसी नहीं रही, प्रांगण का झरना भी उन लोगों द्वारा तोडा जा चुका है जिन्हें इस पर लिखे ध्येय वाक्य गॉड सेव द किंग यानि ईश्वर राजा की रक्षा करें से समस्या है। लेकिन फिर भी शाही प्रार्थनालय में लकडियों पर लिखावटें व नक्काशियाँ बची हुई हैं। Miscellany of the Scottish History Society, 2, (1904), 275, anonymous poem, A Scottish Journie of Montagu Bertie, 2nd Earl of Lindsey|Montague Bertie, Lord Willoughby. महल के अच्छे दिन फिर सितम्बर 1745 में आए जब बोनी राजकुमार चार्ली अपने दक्षिण प्रवास के दौरान लिन्लिथगो में रुके थे। कहा जाता है कि उनके सम्मान में झरने में पानी की बजाए वाइन बहाया गया था।http://news.bbc.co.uk/1/hi/scotland/edinburgh_and_east/6240432.stm 'Wine' fountain to flow once more बीबीसी समाचार 26 जून 2007 31 अगस्त 2015 https://web.archive.org/web/20071008102055/http://news.bbc.co.uk/1/hi/scotland/edinburgh_and_east/6240432.stm 8 अक्तूबर 2007 live कम्बरलैंड के ड्यूक की सेना ने जनवरी १७४६ में महल के अधिकांश हिस्से को जलाकर नष्ट कर दिया। वर्तमान में १९वीं सदी की शुरुआत से ही इस महल का रखरखाव तेजी से हुआ है और आज इसका रख रखाव व प्रबंधन ऐतिहासिक स्कॉटलैंड के द्वारा के द्वारा किया जाता है। यह जगह पर्यटकों के लिये पूरे वर्ष खुली रहती है। सामान्यता यहाँ घूमने के लिए प्रवेश शुल्क लिया जाता है लेकिन कुछ त्योहारी मौकों पर प्रवेश शुल्क माफ कर दिया जाता है। 25965 HISTORIC SCOTLAND TO CELEBRATE OUR NATIONAL DAY WITH ST ANDREW'S FREE WEEKEND हिस्टोरिक स्कॉटलैंड १२ नवम्बर २००९ ३१ अगस्त २०१५ www.historic-scotland.gov.uk/ गर्मियों में महल के साथ में लगा हुआ पंद्रहवीं शताब्दी का प्राचीन सेंट माइकल्स गिरिजाघर, लिन्लिथगो भी श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। अगस्त २०१४ में यहाँ एक संगीत समारोह का आयोजन हुआ था जिसका नाम था 'पार्टी एट द पैलेस'। सन्दर्भ 2 बाहरी कड़ियाँ हवाई चित्र 55 58 42.6 N 3 36 4.0 W type:landmark title श्रेणी:विकिपरियोजना ब्रिटिश राजशाही श्रेणी:पर्यटन आकर्षण श्रेणी: स्कॉटलैंड के महल श्रेणी:पंद्रहवीं सदी के भवन