Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कांगड़ा कला संग्रहालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|कांगड़ा कला संग्रहालय कांगड़ा कला संग्रहालय भारत देश के उत्तरी राज्य हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला शहर में स्थित एक संग्रहालय है। कला संग्रहालय की स्थापना सन १९८७-८८ में कुछ कला प्रेमियों द्वारा महाराजा संसारचंद की स्मृति में महाराजा संसार चंद आर्ट गैलरी नाम से की गई थी। बाद में जनवरी १९८९ में इसे हिमाचल प्रदेश के भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा अधिगृहीत किया गया। इसके उपरांत १७ जनवरी १९९० को कांगड़ा कला संग्रहालय के नाम से राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया। बाहरी कड़ियाँ कांगड़ा कला संग्रहालय श्रेणी:हिमाचल प्रदेश श्रेणी:पर्यटन आकर्षण