411 REFERENCE · Wikipedia
उत्तरी सेयमोर (गैलापागोस)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंग्रेज सज्जन लॉर्ड ह्यूग सेयमोर के नाम पर आधारित गैलापागोस द्वीपसमूह के उत्तरी सेयमोर द्वीप का उद्भव ज्वालामुखीय गतिविधियों से होने के बजाय भूकंपीय उत्थान के परिणाम स्वरूप हुआ है। द्वीप का क्षेत्रफल 1.9 वर्ग किलोमीटर (0.7 वर्ग मील) और अधिकतम ऊंचाई 28 मीटर (92 फुट) है। द्वीप का अधिकतर क्षेत्र सपाट है सिर्फ तटरेखा के आस पास ही कुछ मीटर ऊँचाई की चट्टाने उपस्थित हैं। बाल्ट्रा हवाई अड्डे के उत्तर में स्थित उत्तरी सेयमोर एक छोटा सा टापू है। इस द्वीप पर नीले पैरों वाले बूबी पक्षी, अबाबील-पुच्छ गल और फ्रिगेट पक्षियों की एक बड़ी आबादी निवास करती है।right|200px|उत्तरी सेयमोर की स्थलीय गोहद्वीप पर रूपहले-धूसर रंग वाले पैलो सैंटो वृक्षों का एक छोटा सा वन है, जो आमतौर पर पर्ण विहीन होते है और बहार के लिए वर्षा का इंतज़ार करते हैं। द्वीप जीवन से ओत-प्रोत है। द्वीप की यात्रा के दौरान हो सकता है कि आपको किसी जलसिंह या समुद्री गोह को रास्ता देना पड़े। अबाबील-पुच्छ गल और पेलिकन के झुंड भोजन के लिए सागर में गोता लगाते हैं, कभी कभार नकाबदार बूबी पक्षी के दर्शन भी हो जाते हैं।
उत्तरी सेयमोर पक्षियों के प्रजनन के लिए एक असाधारण स्थान है और द्वीप पर बड़ी संख्या में नीले पैरों वाले बूबी पक्षी और शानदार फ्रिगेट पक्षी अपने घोंसले बनाते हैं। नीले पैरों वाले बूबी पक्षियों को विभिन्न प्रणय मुद्राओं में यहां देखा जा सकता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:गैलापागोस द्वीप