Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नंदवल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नंदवल नंदवल बाजार कस्बा भारत उत्तर प्रदेश बहराइच कैसरगंज 4000 देश राज्य जिला तहसील ब्लाॅक फखरपुर ग्राम पंचायत नंदवल डाकघर नंदवल लोकतांत्रिक ग्राम पंचायत 4000 भाषा अधिकारिक हिंदी और अंग्रेजी भाषा हिंदी उर्दू अवधी +5:30 IST पिनकोड 271902 वाहन पंजीकरण यूपी 40 नंदवल(Nandwal), थाना बौण्डी, तहसील कैसरगंज, जिला बहराइच में स्थित एक विकासशील सांस्कृतिक गांव है। यहां सामाजिक कार्य विकास के अंतर्गत विभिन्न संस्थाएं जैसे प्राथमिक बालक व बालिका विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, व सचिवालय का गठन आदि कई कार्य सरकार द्वारा कराये गये हैं साथ ही नंदवल की विशेष पहचान रखने वाले नंदवल मठ , हनुमान मंदिर (बंदरवा बाबा),राम जानकी मंदिर (ठाकुरद्वारा ) ,जागेश्वर पुरी विद्यालय, ओमकार नाथ इंटर कॉलेज, पारले किसान सेवा केन्द्र व नंदवल चौराहा बाजार आदि यहां के प्रमुख स्थल हैं। सांस्कृतिक कार्य के अंतर्गत यहां विभिन्न संस्थाएं उपस्थित हैं जैसे नव युवक दुर्गा पूजा समिति, कांवरिया समिति, हनुमान मंदिर स्थित रामलीला मंचन कार्यक्रम व मेला का आयोजन, नंदवल मठ स्थित यज्ञ उत्सव मेला का आयोजन, ठाकुरद्वारा में संचालित विभिन्न कार्यक्रम व साथ ही गाँव के अन्य कई मंदिरों में लगातार होते रहते कार्यक्रम नंदवल के सांस्कृतिक परिपक्वता को दर्शाते हैं। संक्षिप्त इतिहास (Brief history)- नंदवल ग्राम ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी बड़ी भूमिका निभाई है और अंग्रेजों के खिलाफ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। चौ०कर्ता कृष्ण(स्व०सं०सेनानी) ने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए इस पूरे क्षेत्र में स्वतन्त्रता आंदोलन को एक व्यापक रूप दिया। इस क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि आज उनके नाम पर इस गांव व क्षेत्र में कोई भी सरकारी भवन (स्कूल,कॉलेज,अस्पताल आदि) नही हैं। उनके सुपुत्र श्री घनश्याम वर्मा की राजनीति के क्षेत्र में अच्छी पहचान रही है और आज भी समाज सेवा से जुड़े हुए हैं। सचिवालय का विवाद हाल ही में नंदवल सचिवालय के पास की जमीन को लेकर वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान समर्थकों में विवाद हो गया था। जिसमें कुछ उपद्रवों ने वहां पथराव व गोलीबारी शुरू कर दी थी,जिससे स्थिति बेकाबू होकर दंगा जैसा रूप धारण कर लिया था। जिसे कई थानों की पुलिस फोर्स को स्थिति को सामान्य बनाने के लिये लगाना पड़ा था। सन्दर्भ <http://m.jagran.com/uttar-pradesh/bahraich-14590467.html / https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/bahraich/crime/nandvl-market-closed-28-arrested / https://villageinfo.in/uttar-pradesh/bahraich/kaiserganj/nandwal.html>