Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शृंग पुच्छ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|300px|स्कॉटलैंड के स्टर्लिंग के पास स्थित Abbey Craig, जो एक ज्वालामुखीय शृंग पुच्छ (क्रेग एण्ड टेल) स्थलरूप का उदाहरण है। शृंग पुच्छ एक हिमानी अपरदन से निर्मित स्थलरूप है, जिसे अंग्रेज़ी में क्रेग एंड टेल (Crag and Tail) कहा जाता है।http://www.hindi.indiawaterportal.org/latestall?page=332 इण्डिया वाटर पोर्टल पर शब्दावली 28 जून 2014 https://web.archive.org/web/20160306005434/http://hindi.indiawaterportal.org/latestall?page=332 6 मार्च 2016 dead निर्माण प्रक्रिया जब हिमानी (हिमनद) किसी क्षेत्र से होकर गुजरती है और उसके मार्ग में बेसाल्ट या अन्य कठोर चट्टान आ जाती है, तो वह उस कठोर भाग का अपरदन आसानी से नहीं कर पाती। परिणामस्वरूप वह चट्टान एक ऊँचे, खड़े भाग के रूप में बनी रहती है, जिसे शृंग (crag) कहा जाता है। इसके विपरीत, उस कठोर चट्टान के पीछे की ओर स्थित कोमल चट्टान का अपरदन अपेक्षाकृत कम होता है, क्योंकि वह कठोर शृंग द्वारा संरक्षित रहती है। इस कारण वहाँ एक लंबा, मंद ढाल वाला भाग विकसित हो जाता है, जिसे पुच्छ (tail) कहा जाता है। विशेषताएँ शृंग भाग खड़ा और तीव्र ढाल वाला होता है। पुच्छ भाग लंबा, मंद ढाल वाला और दूर तक फैला होता है। यह स्थलरूप सामान्यतः हिमानी अपरदन वाले क्षेत्रों में पाया जाता है। उदाहरण स्कॉटलैंड का Abbey Craig एक प्रसिद्ध शृंग पुच्छ स्थलरूप है, जिसके ऊपर Wallace Monument स्थित है। सन्दर्भ यह भी देखें हिमानी हिमानी अपरदन श्रेणी:हिमानीय स्थलाकृतियाँ श्रेणी:हिमानीय अपरदनात्मक स्थलाकृतियाँ