Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मोहम्मद शफ़ी कुरैशी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मोहम्मद शफ़ी कुरैशी (1929 - 2016 ) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और कश्मीरी राजनेता तथा जम्मू-कश्मीर राज्य में कांग्रेस के संस्थापक थे। उन्होंने अपने लम्बे समय तक सक्रिय राजनीतिक जीवन में विभिन्न पदों पर सेवा दी। जीवन परिचय कुरैशी का जन्म 24 नवंबर 1929 को हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा टाइन्डेल बिस्कोल स्कूल में हुई और 'श्री अमरसिंह कालेज, श्रीनगर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एम.ए.और एल.एल.बी. की उपाधि धारण की। उन्होंने अपने लम्बे समय और बहुत सक्रिय राजनीतिक जीवन में विभिन्न क्षमताओं में सेवा की। वर्ष 1953 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विधि संकाय के सचिव बने। वह 1965 में जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा के लिए चुने गए। श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार में वह (28 जनवरी 1966 से 14 फरवरी 1969) तक केन्द्रीय डिप्टी वाणिज्य मंत्री बनाये गये। (15 फरवरी 1969 से 2 मई 1971) तक उन्होंने केन्द्र में डिप्टी इस्पात और भारी उद्योग मंत्री का कार्यभार संभाला। 1967, 1971, 1977 के लोकसभा चुनावों में वह कश्मीर की अनंतनाग संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सांसद चुने गए। (10 अक्टूबर 1974 से मार्च 1977) तक उन्होंने भारत के डिप्टी रेलमंत्री के रूप में कार्य किया। (30 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980) तक चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री का पदभार संभाला। उन्होंने (19 मार्च 1991 से 13 अगस्त 1993) तक बिहार के राज्यपाल के रूप में कार्य किया और (24 जून 1993 से 21 अप्रैल 1998) तक मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने (3 मई 1996 से 19 जुलाई 1996) तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाला। 28 अगस्त 2016 को जम्मू-कश्मीर के सफल राजनैतिक योद्धा मोहम्मद शफी कुरैशी का निधन हो गया।