Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२० सितम्बर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

20 सितंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 263वॉ (लीप वर्ष मे 264 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 102 दिन बाकी है प्रमुख घटनाएँ 1878 – अंग्रेजी दैनिक द हिंदू के साप्ताहिक अंक का प्रकाशन शुरु। 1946 – पहला कांत फिल्म समारोह आयोजित। 2011 – अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और तालिबान से वार्ता के लिए गठित सरकारी शांति परिषद के शीर्ष वार्ताकार बुरहानुद्दीन रब्बानी की काबुल में अमेरिकी दूतावास के समीप स्थित निवास पर, पगड़ी में विस्फोटक छिपाए, आत्मघाती हमलावर द्वारा हत्या कर दी गई। पाकिस्तान में शिया तीर्थयात्रियों को लेकर प्रांतीय राजधानी क्वेटा से सीमावर्ती शहर ताफतान जा रही बस को बलूचिस्तान के मस्तांग जिले में बंदूकधारियों ने रुकवा कर २६ लोगों को गोली मार दी। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सशस्त्र सेनाओं में समलैंगिकों के सेवा करने पर लगी 18 वर्ष पुरानी रोक हटाने की घोषणा की।https://www.livehindustan.com/news/videsh/international/article1-story-2-2-191540.html अमेरिका ने सेना में समलैंगिकों पर से प्रतिबंध हटाया हिन्दुस्तान 20 सितम्बर 2024 20 सितंबर 2024 https://web.archive.org/web/20240920052105/https://www.livehindustan.com/news/videsh/international/article1-story-2-2-191540.html dead भारतीय ज्ञानपीठ ने २००९ के लिए ४५वां ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी लेखक अमरकांत और श्रीलाल शुक्ल को संयुक्त रूप से तथा २०१० के लिए ४६वां ज्ञानपीठ पुरस्कार कन्नड़ लेखक चन्द्रशेखर कम्बार को प्रदान करने की घोषणा की।https://navbharattimes.indiatimes.com/india/-/articleshow/10056661.cms अमरकांत व श्रीलाल को ज्ञानपीठ पुरस्कार नवभारत टाइम्स hi 2024-09-20 पाकिस्तान के लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शेख अजमत ने फेसबुक सहित धार्मिक विद्वेष फैलाने में शामिल सभी वेबसाइट पर रोक लगाने का आदेश दिया। जन्म 1911 –श्रीराम शर्मा आचार्य ,भारतीय आध्यात्मिक नेता। 1921 – अजीत राम वर्मा, पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे। 1948 – महेश भट्ट, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता निर्देशक। 1924 – ए. नागेश्वर राव, तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता। 1957 – अनुपम श्याम, भारतीय फिल्म व टीवी कलाकार थे। 1973 – कैलाश चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। निधन 1933 – एनी बेसेंट, भारत में होमरुल लीग की संस्थापिका। 1996 – दया पवार, प्रसिद्ध साहित्यकार 1999 – आर राजकुमारी, तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी नाम से विख्यात अभिनेत्री। उनकी फिल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चलती रही थी। सन्दर्भ बाहरी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन श्रेणी:सितंबर