Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रामायण (टीवी धारावाहिक)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रामायण एक बहुत ही सफल भारतीय टीवी शृंखला है, जिसका निर्माण, लेखन और निर्देशन रामानन्द सागर के द्वारा किया गया था। ७८-कड़ियों (एपिसोड) के इस धारावाहिक का मूल प्रसारण दूरदर्शन पर २५ जनवरी १९८७ से ३१ जुलाई १९८८ तक रविवार के दिन सुबह ०९:३० बजे किया गया। यह एक प्राचीन भारतीय धर्मग्रन्थ रामायण का टीवी रूपान्तरण है और मुख्यतः वाल्मीकि रामायण और तुलसीदासजी के रामचरितमानस पर आधारित है। इसका कुछ भाग कम्बन की कम्ब रामायण और अन्य कार्यों से लिया गया है। २८ मार्च २०२० से दूरदर्शन चैनल पर रामायण कार्यक्रम का पुनः प्रसारण हुआ है। जब देश में कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन घोषित हुआ है। रामायण कार्यक्रम को एक बार फिर दूरदर्शन चैनल पर सर्वाधिक दर्शक रेटिंग मिली, जैसा कि ब्यूरो की प्रेस सूचना द्वारा बताया गया है। == कलाकार == == लोकप्रियता और प्रभाव == अपने मूल प्रसारण के दौरान, रामायण अप्रत्याशित रूप से लोकप्रिय था, जिसके लगभग 10 करोड़ दर्शक थे। प्रारम्भ में कुछ कम लोकप्रियता के साथ बाद में इस धारावाहिक की लोकप्रियता उस स्तर तक पहुँच गई जहाँ पर सम्पूर्ण भारत एक आभासी ठहराव में आ जाता था और प्रत्येक व्यक्ति जिसकी टीवी तक पहुँच थी, अपना सब कामकाज छोड़कर इस धारावाहिक को देखने के लिए रुक जाता था। इस दृग्विषय को जिसे समाचारपत्रिका इण्डिया टुडे ने "रामायण फ़ीवर" का नाम दिया, सभी धार्मिक क्रियाकलापों (हिन्दू और अहिन्दू) को पुनर्नियत किया गया ताकी लोग इस धारावाहिक को देख सकें; रेलगाडियाँ, बसें और नगर-भीतरीय ट्रक इत्यादि इस धारावाहिक के प्रसारण के दौरान रुक जाते थे; और ग्रामों में बड़ी संख्या में लोग एक टीवी के सामने इसे देखने के लिए एकत्रित होते थे। === विश्व कीर्तिमान === इसके प्रसारण के दौरान, रामायण, भारत और विश्व टेलिविज़न इतिहास में सबसे अधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया और बी आर चोपड़ा के 1989 महाभारत का प्रसारण होने तक तथा 1993-1996 के कृष्णा (टीवी धारावाहिक) तक यह खिताब इसके पास ही रहा। बाद में रामायण के पुनः प्रसारण और वीडियों प्रोडक्शन के कारण इसने फिर लोकप्रियता प्राप्त की। लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में जून 2003 तक यह "विश्व के सर्वाधिक देखे जाने वाले पौराणिक धारावाहिक" के रूप में सूचीबद्ध था। == इन्हें भी देखें == जय गंगा मैया रामायण (2008 टीवी धारावाहिक) कृष्णा (टीवी धारावाहिक) == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == रामायण:भारत की महाकाव्य गाथा।109 भाषाओं में उपशीर्षक के साथ पूर्ण एपिसोड में archive.org streaming === यूट्यूब === यूट्यूब पर वर्तमान में यह हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगला, मराठी भाषाओं में उपलब्ध है हिंदी में देखने के लिए यहाँ उत्तर रामायण बांग्ला में देखने के लिए(বেঙ্গালিতে রামায়ণ ) मराठी में देखने के लिए (रामायण मराठीत) तेलुगु में रामायण के सारे एपिसोड के लिए (తెలుగు భాషలో రామాయణం) तमिल रामायण(தமிழ் மொழியில் ராமாயணம்)