411 REFERENCE · Wikipedia
जड़वस्तु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जड़वस्तु (fetish) ऐसी किसी वस्तु को कहते हैं जिसमें किसी आत्मा या अलौकिक शक्ति का वास होने की मान्यता हो। किसी जड़वस्तु में आस्था रखने वाले यह मानते हैं कि उसमें पराप्राकृतिक शक्तियाँ हैं और उनका प्रभाव अन्य लोगों पर भी डाला जा सकता है। विश्व के भिन्न स्थानों में अलग-अलग प्रकार की जड़वस्तुएँ मानी जाती हैं। उदाहरण के लिये मध्य अफ़्रीका में न्कीसी नामक मूर्तियों में ऐसी शक्तियाँ विद्यमान मानी जाती हैं। जड़वस्तुओं में आस्था रखने की सांस्कृतिक परम्परा को जड़वस्तुवाद (fetishism) कहते हैं।
== इन्हें भी देखें ==
पराप्राकृतिक
== सन्दर्भ ==