411 REFERENCE · Wikipedia
गणभवन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गणभवन<small>গণভবন शेर-ए-बांगला नगर, ढाका शेख हसीना वाजिद, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री
गणभवन(গণভবন, उच्चारण:गाॅनोभाॅबोन), बांग्लादेशकी राजधानी ढाका में जातीय संसद भवन के निकट स्थित एक भवन है। यह बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास है। यह ढाका के शेर-ए-बांगला नगर क्षेत्र में, संसद भवन के उत्तरी कोने पर स्थित है।March 6, 2010 PM moves to Gono Bhaban http://archive.thedailystar.net/newDesign/news-details.php?nid=128880 The Daily Star 19 मई 2016 https://web.archive.org/web/20140113013113/http://archive.thedailystar.net/newDesign/news-details.php?nid=128880 13 जनवरी 2014 live
उपयोग
इस भवन को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास के रूप में उपयोग किया जाता है, और वश्व के अन्य ऐसे कई सरकारी निवासों के विरुद्ध, यह भवन प्रधानमंत्री के सचिवालय की मेजबानी नहीं करता, बल्कियह केवल निवास के लिये ही इस्तेमाल होता है। प्रधानमंत्री का सचिवालय अथवा कार्यालय, ढाका के तेजगाँव में प्रधानमंत्री कार्यालय के भवन में अवस्थित है, जो प्रधानमंत्री को सचिवीय, सुरक्षा व अन्य सुविधाओं व सहयोगों से भरपूर रखता है।August 23, 2012 PM exchanges Eid greetings with people http://archive.thedailystar.net/newDesign/news-details.php?nid=246702 The Daily Star BSS 19 मई 2016 https://web.archive.org/web/20160304075939/http://archive.thedailystar.net/newDesign/news-details.php?nid=246702 4 मार्च 2016 live
ईद के दिन इस भवन को आम आगंतुकों के लिए खोल दिया जाता है, और प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न तपकों के लोगों से मिलतेहैं, जिनमें विभिन्न दलों के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, वरिष्ठ सैन्य व जन अधिकारी, रजनयिक, न्यायाधीश व साधारण लोग भी शामिल होते हैं।
अवस्थिति
यह भवन मीरपुर रोड और लेक रोड के चौराहे के पश्चिमोत्तरी कोने पर स्थित है। यह राष्ट्रीय संसद भवन से, पैदल, पाँच मिनट की दूरी पर स्थित है। यह राजधानी के तीव्र सुरक्षा क्षेत्रों में से एक में स्थित है और संसद भवन एवं प्रधानमंत्री कार्यालय दोनों ही गणभवन से कुछ क्षणों की दूरी पर स्थित हैं।
इन्हें भी देखें
प्रधानमंत्री कार्यालय (बांग्लादेश)
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री
बंगभवन
सन्दर्भ
श्रेणी:बांग्लादेश के प्रधानमन्त्री
श्रेणी:ढाका के सरकारी भवन
श्रेणी:प्रधानमंत्री निवास