411 REFERENCE · Wikipedia
समकालीन कला संग्रहालय, तेहरान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तेहरान म्यूजियम ऑफ़ कंटेम्पररी आर्ट / तेहरान समकालिक कला संग्रहालय موزه هنرهای معاصر تهران fa Tehran_Museum_of_Contemporary_Art_1_edit.jpg 280 1977 ललेह पार्क तेहरान ईरान कला संग्रहालय माजिद मोला-नूरोज़ http://www.tmoca.com/home/
तेहरान म्यूज़ियम ऑफ़ कंटेम्पररी आर्ट, तेहरान समकालिक कला संग्रहालय, या समकालीन कला संग्रहालय, तेहरान,(फ़ारसी: موزه هنرهای معاصر تهران)
TMoCA के रूप में भी जाना जाता है। यह ईरान के सबसे बड़े कला संग्रहालय में से एक है। इसमें 3000 से अधिक कलाकृतियां हैं जिसमें 19 वीं और 20 वीं सदी की विश्व स्तरीय, यूरोपीय और अमेरिकी पेंटिंग, प्रिंट, चित्र और मूर्तियां का संग्रह शामिल है। इसके पास ईरानी आधुनिक और समकालीन कला के सबसे बड़ा संग्रह में से एक संग्रह है।
संग्रहालय का उद्घाटन महारानी फराह पहलवी द्वारा 1977 में किया गया था, 1979 की क्रांति से बस दो साल पहले। Tehran Museum of Contemporary Art: The Crown Jewel https://web.archive.org/web/20160130011038/http://www.harpersbazaararabia.com/art/exhibitions/tehran-museum-of-contemporary-art-the-crown-jewel 30 जनवरी 2016 , The Harpers Bazaar Arabia माना जाता है कि इसमें यूरोप और उत्तर अमेरिका के बाहर पश्चिमी उत्कृष्ट कलाकृतियों का सबसे मूल्यवान संग्रह है।Iran Has Been Hiding One of the World’s Great Collections of Modern Art https://web.archive.org/web/20160112114930/http://www.bloomberg.com/features/2015-tehran-museum-of-contemporary-art/ 12 जनवरी 2016 , Bloomberg
पृष्ठभूमि
इस संग्रहालय को ईरानी वास्तुकार कामरान दीबा ने डिज़ाइन किया है जिन्होंने इसमें परंपरागत फारसी स्थापत्य कला के तत्वों का डिज़ाइन में प्रयोग किया है। इसे ललेह पार्क, तेहरान के निकट बनाया गया था। Arts and Aesthetics in a Globalizing World Bloomsbury Publishing Kaur, Raminder Dave-Mukherji, Parul 2015 304 9780857855473 इसके भवन को समकालीन कला के एक उदाहरण के रूप में माना जा सकता है।
thumb|left|चक्कर युक्त चलने का रास्ता
संग्रहालय का अधिकतर हिस्सा जमीन के नीचे स्थित है जिसमें स्पाइरल चलने के रास्तों में गैलरियों को शाखा रूप में लगाया गया है।The Greatest Museum Never Known Bloomberg Businessweek 23 November 2015 2 January 2016 Waldman, Peter Motevalli, Golnar 50–55अनेक पश्चिमी की कलाकृतियां यहाँ के बगीचे में देखी जा सकती हैं।52thumb|right|कलाकृतियों का बगीचा, संग्रहालय के निकट
1979 में ईरान की क्रांति के बाद, पश्चिमी कलाकृतियों को अलग से संग्रहालय की तिजोरियों में रखा गया था जब तक की क्रांति के बाद की पहली प्रदर्शनी 1999 में नहीं हुई।अब पश्चिमी कला के संग्रह को हर साल कुछ सप्ताहों के लिए दिखाया जाता है पर ईरान की परम्परावादी स्वभाव की वजह से अधिकतर कभी नहीं दिखाए जायेंगे।
इस संग्रह को यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर सबसे मूल्यवान पश्चिमी आधुनिक कला संग्रह माना जाता है, जिसे संस्थापक अध्यक्षों डेविड गैलोवे और डोना स्टेन ने फराह पहलवी के संरक्षण में एकत्रित किया है।Dehghan, Saeed Kamali. “Former queen of Iran on assembling Tehran's art collection.” The Guardian. 1 August 2012: Print.Iran Keeps Picassos in basement https://web.archive.org/web/20200126182332/https://www.latimes.com/archives/la-xpm-2007-sep-19-fg-museum19-story.html 26 जनवरी 2020 . LA Times. Kim Murphy. 19 September 2007. ये कहा जाता है कि संग्रहालय में लगभग £2.5 बिलियन मूल्य की आधुनिक कला रखी गयी है।http://www.guardian.co.uk/world/2007/oct/29/artnews.iran संग्रहीत प्रति 2 जनवरी 2010 https://web.archive.org/web/20091225022626/http://www.guardian.co.uk/world/2007/oct/29/artnews.iran 25 दिसंबर 2009 live समय-समय पर स्थानीय और विदेशी कलाकारों की कृतियों की प्रदर्शनी यहां पर लगाई जाती है।
आने वाले सालों में टूर प्रदर्शनियों की योजना बनाई गयी है जिससे इस संग्रहालय के सुधार व नयी कलाओं को खरीदने के लिए पैसा जुटाया जा सके।5255
प्रदर्शित लेखक
thumbnail|' विन्सेन्ट वैन गॉज द्वारा एक पेंटिंग, 1882"At Eternity's Gate" https://web.archive.org/web/20111013051206/http://vggallery.com/graphicworks/p_1662.htm 13 अक्तूबर 2011 , vggallery.com. Last Retrieved 19 October 2011.
250px|thumbnail|right|पॉल गौगुइन द्वारा स्टिल लाइफ पेंटिंग
250px|thumbnail|right|हेनरी डे टॉलॉसे-लौटरेक द्वारा एक पेंटिंग
इन्हें भी देखें
ईरान की अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग
सफ़ीर ऑफिस मशीन्स म्यूजियम
ईरान में आधुनिक और समकालिक कला
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:तेहरान में संग्रहालय
[[[श्रेणी: ईरानी वास्तुकला]]
श्रेणी: ईरान में समकालीन कला गैलरियाँ
श्रेणी: 1977 में स्थापित कला संग्रहालय
श्रेणी: ईरान में 1977 के प्रतिष्ठान
श्रेणी: ईरान में कला संग्रहालय और गैलरियाँ
श्रेणी: तेहरान में आगंतुक आकर्षण