Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तोकमोक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तोकमोक Tokmok / Токмок 42 50 N 75 17 E चुय प्रांत, किरगिज़स्तान ५३,०८७ २००९ किरगिज़, काज़ाख़​, रूसी thumb|240px|तोकमोक शहर के एक चौराहे पर मिग (MIG) हवाई जहाज़ स्मारक तोकमोक (किरगिज़: Токмок, अंग्रेज़ी: Tokmok) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश के चुय प्रांत में एक शहर है। यह किर्गिज़स्तान के उत्तर में राष्ट्रीय राजधानी बिश्केक से पूर्व में चुय नदी और काज़ाख़स्तान की सरहद के पास स्थित है। सन् २००४ से १९ अप्रैल २००६ तक यह चुय प्रांत की राजधानी भी रहा था। विवरण और इतिहास तोकमोक चुय नदी की वादी के बीच में स्थित है और इस क्षेत्र पर बहुत से राज्य और साम्राज्य हज़ारों सालों से झगड़ते आए हैं। तोकमोक से ७ किमी दक्षिण-पश्चिम पर गोएकतुर्कों की पश्चिमी तुर्की ख़ागानत की राजधानी और रेशम मार्ग पर स्थित महत्वपूर्ण अक-बेशिम (Ak-Beshim) शहर के खँडहर स्थित हैं। चीन के तंग राजवंश काल में प्रसिद्ध होने वाला चीनी कवि ली बाई (Li Bai) और तुर्की भाषा के एक महत्वपूर्ण ग्रन्थ कूतादगू बिलिग (Kutadgu Bilig) का रचियता युसुफ़ ख़ास​ हाजिब बालासगूनी दोनों यही अक-बेशिम में पैदा हुए थे। पुरातत्व-विशेषज्ञों के अनुसार तोकमोक से १५ किमी दक्षिण में सोग़दाईयों का बालासगून शहर स्थित था जो काराख़ानी ख़ानत की राजधानी भी रहा। यहाँ पर ११वीं सदी में बनी बुराना मीनार खड़ी है। यहाँ एक टीला है जो कभी एक छोटा सा क़िला हुआ करता था। इसके अलावा यहाँ क़ब्रों के पत्थर और बाल-बाल (पूर्वजों की यादगार के रूप में तराशी गई शिलाएँ) मिलते हैं। इस क्षेत्र में कुछ स्किथी लोगों के अवशेष भी मिले थे लेकिन वे अब अन्य शहरों के संग्रहालयों में प्रदर्शित हैं। तोकमोक के स्थल पर बस्ती की स्थापना ख़ोक़न्द​ की ख़ानत​ ने १८३० ईसवी के आसपास उस राज्य के उत्तरी क्षेत्र में एक फ़ौजी छावनी और क़िला बनाने के लिए की थी। ३० साल बाद, जब इस क्षेत्र पर रूसी साम्राज्य का क़ब्ज़ा स्थापित हो रहा था, तब उन्होंने यह क़िला ढा दिया। १३ मई १८६४ को रूसी कर्नल मिख़ाईल चेरन्यानेव​ (Михайл Черняев, Mikhail Chernyayev) ने आधुनिक तोकमोक शहर की स्थापना करी। १८७८ में चुय नदी में बाढ़ के प्रकोप से अधिकांश शहर नष्ट हो गया जिस से बहुत से सरकारी दफ़्तर बिश्केक चले गए और तोकमोक शहर का महत्व घटा। किरगिज़ भाषा में 'तोकमोक' शब्द का अर्थ 'हथौड़ा' होता है।Kyrgyzstan: The Bradt Travel Guide https://web.archive.org/web/20160102190052/https://books.google.com/books?id=HZbOBPoTGfUC 2 जनवरी 2016 , Laurence Mitchell, pp. 123, Bradt Travel Guides, 2008, ISBN 978-1-84162-221-7, ... The provincial town of Tokmok ('hammer' in Kyrgyz and sometimes spelled Tokmak) lies another 25km or so further east, beyond the smaller town of Ivanovka ... इन्हें भी देखें चुय नदी किरगिज़स्तान सन्दर्भ 2 City site Tokmok (Russian) Forum Tokmok (Russian) Bord Tokmok (Russian) Photo Tokmok (Russian) Dating Tokmok (Russian) श्रेणी:चुय प्रांत श्रेणी:किर्गिज़स्तान के शहर श्रेणी:मध्य एशिया के शहर श्रेणी:किर्गिज़स्तान