411 REFERENCE · Wikipedia
मिनाहासा प्रायद्वीप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|250px|मिनाहासा प्रायद्वीप सुलावेसी द्वीप के उत्तरी भाग में एक लम्बा प्रायद्वीप है
मिनाहासा प्रायद्वीप (Minahassa Peninsula) इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के चार प्रमुख प्रायद्वीपों में से एक है। यह द्वीप के उत्तर-मध्य भाग से उत्तर जाकर फिर पूर्व को उंगली की तरह निकलता है। मिनाहासा प्रायद्वीप तोमिनी खाड़ी की उत्तरी सीमा और सुलावेसी सागर की दक्षिणी सीमा है। इण्डोनेशिया के उत्तर सुलावेसी और गोरोंतालो प्रान्त का पूरा भाग और मध्य सुलावेसी का कुछ अंश इसी प्रायद्वीप पर स्थित है। प्रायद्वीप लगभग ५०० मील लम्बा और ४० मील चौड़ा है।"World War II Pacific Island Guide: A Geo-military Study https://web.archive.org/web/20161130055402/https://books.google.com/books?id=ChyilRml0hcC 30 नवंबर 2016 ," Gordon L. Rottman, Greenwood Publishing Group, 2002, ISBN 9780313313950, ... Jutting from the north and then curving sharply eastward is the longest, the Minahassa Peninsula with a length of some 500 miles; its average width is forty miles ...
इन्हें भी देखें
सुलावेसी
इण्डोनेशिया के प्रान्त
सन्दर्भ
श्रेणी:इण्डोनेशिया के प्रायद्वीप
श्रेणी:गोरोंतालो (प्रांत)
श्रेणी:मध्य सुलावेसी
श्रेणी:उत्तर सुलावेसी
श्रेणी:सुलावेसी