411 REFERENCE · Wikipedia
मृदा संस्तर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मृदा संस्तर (soil horizon) से तात्पर्य मृदा के तल के समान्तर स्थित उन स्तरों से है जिनकी भौतिक विशेषताएँ अपने ऊपर तथा नीचे स्थित स्तरों से अलग होतीं हैं। हर तरह की मिट्टी में कम से कम एक क्षितिज होता हैं किन्तु इनकी संख्या प्रायः तीन या चार होती है। ये क्षितिज प्रायः उसके रंग या गठन (texture) के आधार पर दूसरे क्षैतिजों से भिन्न होते हैं। 'मृदा क्षितिज' की संकल्पना मृदा विज्ञान में बहुत महत्वपूर्ण है।
किसी स्थान की मृदा में विद्यमान क्षितिजों की पहचान और उनका वर्णन, किसी भी मृदा-वर्गीकरण का पहला चरण होता है। 'द वर्ल्ड रिफरेंस बेस फॉर सॉयल रिसोर्सेस' ने ४० प्रकार के क्षितिजों की सूची बनाई है।