411 REFERENCE · Wikipedia
रासो काव्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रासो काव्य हिन्दी के आदिकाल में रचित ग्रन्थ हैं। ये अधिकतर वीर-गाथाओं से सबंधित होती हैं। पृथ्वीराजरासो प्रसिद्ध हिन्दी रासो काव्य है। रास साहित्य चारण परम्परा से संबंधित है तो रासो का संबंध अधिकांशत: वीर काव्य से, जो डिंगल भाषा में लिखा गया ।
रासो शब्द की उत्पत्ति रासो काव्य के अंतर्गत आने वाले दोहे से देखी जाती है:
रासउ असंभू नवरस सरस छंदू चंदू किअ अमिअ सम
शृंगार वीर करुणा बिभछ भय अद्भूत्तह संत सम।
रास और रासो शब्द की व्युत्पति संबंधी विद्वानों में मतभेद है । कुछ मत निम्नलिखित हैं -
1. रास - नन्ददुलारे वाजपेयी
2. रासक - चन्द्रबली पाण्डेय , डॉ. दशरथ शर्मा , पंडित विश्वनाथ मिश्र , डॉ. माताप्रसाद गुप्त, हजारीप्रसाद द्विवेदी
3. रसिक - नरोत्तम स्वामी
4. राजसूय - गार्सा द तासी
5. राजयश - डॉ. हरप्रसाद शास्त्री
6. रसायण –
7. रहस्य - कविराज श्यामलदास , डॉ. काशीप्रसाद जायसव
रासो साहित्य की प्रमुख विशेषताएँ
इन रचनाओं में कवियों द्वारा अपने आश्रयदाताओं के शौर्य एवं ऐश्वर्य का अतिशयोक्तिपूर्ण वर्णन किया गया है।
यह साहित्य मुख्यतः चारण कवियों द्वारा रचा गया।
इन रचनाओं में ऐतिहासिकता के साथ-साथ कवियों द्वारा अपनी कल्पना का समावेश भी किया गया है।
इन रचनाओं में युद्धप्रेम का वर्णन अधिक किया गया है।
इन रचनाओं में वीर रस व शृंगार रस की प्रधानता है।
इन रचनाओं में डिंगल और पिंगल शैली का प्रयोग हुआ है।
इनमें विविध प्रकार की भाषाओं एवं अनेक प्रकार के छंदों का प्रयोग किया गया है।
प्रमुख रासो ग्रन्थ
पृथ्वीराज रासो - चंदबरदाईआचार्य रामचन्द्र शुक्ल हिंदी साहित्य का इतिहास 2013 लोकभारती प्रकाशन इलाहाबाद 24
बीसलदेव रासो - नरपति नाल्ह
परमाल रासो - जगनिक
हम्मीर रासो - शार्ङ्धर
खुमान रासो- दलपति विजय
विजयपाल रासो - नल्लसिंह भाट
बुद्धिरासो - जल्हण
मुंज रासो - अज्ञात
कलियुग रासो - रसिक गोविन्द
कायम खाँ रासो - न्यामत खाँ जान कवि
राम रासो - समय सुन्दर
राणा रासो - दयाराम (दयाल कवि)
रतनरासो - कुम्भकर्ण
कुमारपाल रासो - देवप्रभ
इन्हें भी देखें
हिन्दी साहित्य का आदिकाल
बाहरी कड़ियाँ
हिन्दी साहित्य में रासो काव्य परम्परा
हिन्दी साहित्य में रासो काव्य परम्परा https://web.archive.org/web/20090105220420/http://tdil.mit.gov.in/CoilNet/IGNCA/bund0035.htm 5 जनवरी 2009
प्रबन्ध और मुक्तक काव्य की दृष्टि से रासो काव्यों की समीक्षा https://web.archive.org/web/20071014035450/http://tdil.mit.gov.in/CoilNet/IGNCA/bund0053.htm 14 अक्तूबर 2007
रासो काव्य : वीरगाथायें
सन्दर्भ
श्रेणी:हिन्दी साहित्य
श्रेणी:रासो काव्य