411 REFERENCE · Wikipedia
कन्या तारामंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कन्या तारामंडल Virgo constellation Vir Virgo constellation map.svg 13 −4 राशिचक्र SQ3 1294 2nd 9, 15 96 29 3 10 चित्रा तारा (α Vir, Spica) 0.98 रॉस 128 तारा 10.94 3.35 11 वर्जिनी बौछारमू वर्जिनी बौछार ग्वाला तारामंडल (Boötes)कोमा बेरेनाइसीस तारामंडल (Coma Berenices)सिंह तारामंडल (Leo)क्रेटर तारामंडल (Crater)कौआ तारामंडल (Corvus)जलसर्प तारामंडल (Hydra)तुला तारामंडल (Libra)सर्प तारामंडल (Serpens) 80 80 May
कन्या या वर्गो (अंग्रेज़ी: Virgo) तारामंडल राशिचक्र का एक तारामंडल है। पुरानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर एक कन्या के रूप में दर्शाया जाता था। आकाश में इसके पश्चिम में सिंह तारामंडल होता है और इसके पूर्व में तुला तारामंडल। कन्या तारामंडल को आकाश में इसके सबसे रोशन तारे, चित्रा (स्पाइका) के ज़रिये ढूँढा जा सकता है, जो आसमान का १५वा सब से चमकीला तारा है।http://www.constellationsofwords.com/stars/Spica.html The history of the star: Spica by Richard Hinckley Allen, 1889. 19 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20130601080152/http://www.constellationsofwords.com/stars/Spica.html 1 जून 2013 dead
तारे
कन्या तारामंडल में १५ मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें ९६ ज्ञात तारे स्थित हैं जिनको बायर नाम दिए जा चुके हैं। वैज्ञानिकों को सन् २०१० तक इनमें से २० तारों के इर्द-गिर्द २६ ग्रह परिक्रमा करते हुए पा लिए थे, जो किसी भी अन्य तारामंडल से ज़्यादा हैं। स्पाइका इस तारामंडल का सब से रोशन तारा है। खगोलीय गोले में क्षेत्रफल के हिसाब से यह दूसरा सबसे बड़ा तारामंडल है।Three Hundred and Sixty Five Starry Nights: An Introduction to Astronomy for Every Night of the Year https://web.archive.org/web/20160730022535/https://books.google.com/books?id=rTe5HaRsAS4C 30 जुलाई 2016 , pp. 87, Simon and Schuster, 1990, ISBN 9780671766061, ... Virgo, in terms of area, is the second largest constellation in the sky ... सन् २०१३ में इसके सूरज की तरह के ही G-श्रेणी के ५९ कन्या तारे की परिक्रमा करता हुआ एक गुलाबी रंग का ग़ैर-सौरीय ग्रह पाया गया जो सूरज-जैसे तारों के ग्रहीय मंडलों में तब तक पाए गए ग्रहों में से सबसे कम द्रव्यमान रखता था।Pink Alien Planet Is Smallest Seen with Sun-Like Star https://web.archive.org/web/20130810082139/http://www.space.com/22266-photos-pink-alien-planet-sunlike-star.html 10 अगस्त 2013 , August 06, 2013, Space.com, ... the newly discovered exoplanet GJ 504b weighs in with about four times Jupiter's mass ...
चित्रदीर्घा
इन्हें भी देखें
चित्रा तारा
रॉस १२८ तारा
तारामंडल
कन्या राशि
सन्दर्भ
*
श्रेणी:तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना