Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२०२० मध्य प्रदेश, भारत में कोरोनावायरस महामारी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मध्य प्रदेश में २० मार्च २०२० को कोरोनोवायरस महामारी के पहले मामलों की पुष्टि हुई थी, ये जबलपुर, मध्य प्रदेश में पहले चार मामले थे। २६ अप्रैल २०२० तक मध्यप्रदेश में अब तक कुल २०९६ मामलों की पुष्टि हुई थी जिनमें से ९९ व्यक्तियों मृत्यु तथा २१० स्वास्थ्य हो चुके लोगों की संख्या थी। २६ अप्रैल २०२० को हरदा जिले में कोरोना वायरस का पहला मामला आया युवक अपने मधुमेह की बीमारी का इलाज करने गया था जहां वह करोना पॉजिटिव पाया गया, युवक हाल ही में २१ मार्च को इंदौर से लौटा था। नीलगंगा पुलिस थाना (उज्जैन) के प्रभारी निरीक्षक यशवंत पाल जिनकी विभिन्न कोरोना प्रभावित इलाकों में ड्यूटी के दौरान कोविड-१९ से संक्रमित हो जाने पर इंदौर के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई थी उनकी २३ वर्षीय पुत्री को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति पर पुलिस उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई। == नागरिक सुविधाएँ == === ई-पास === मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी परिपत्र क्रमांक ८१/२०२०/सी२ के अनुसार लॉकडाउन के दौरान आवश्यक कार्य हेतु ऑनलाइन पोर्टल <https://web.archive.org/web/20200514205201/https://mapit.gov.in/covid-19/> के माध्यम से ई-पास जारी किए जाते हैं, पास हेतु निम्नलिखित श्रेणियों में आवेदन किया जा सकता है - खाद्यान्‍न उपार्जन एवं अन्य अत्यावश्यक सेवाओ हेतु ऐसे नागरिक /संस्था के प्रतिनिधि जो खाद्यान्‍न उपार्जन एवं उसकी अनुषांगिक गतिविधियों तथा अत्यावश्यक सेवाओं के लिए एक जिले से दूसरे जिले अथवा एक जिले से अन्य राज्य में अवागमन करने की आवश्यकता हो: खाद्यान्‍न उपार्जन एवं अन्य अत्यावश्यक सेवाओ हेतु (Food Essential Services/Activities (२a)) ऐसे व्यक्ति /संस्थाएँ/कंपनीज, जो एक जिले से दूसरे जिले में या एक से अधिक जिलों में नागरिको के लिए अत्यावश्यक सेवाओ से सम्बंधित सामग्री/सामग्रियों के डोर-टू-डोर वितरण व्यवस्था में कार्यरत हों:अत्यावश्यक सेवाओ से सम्बंधित सामग्री के डोर टू डोर वितरण हेतु (Essential Services for Door to Door Distribution(२b)) परिवहनकर्ता जिन्हें विभिन्न प्रकार की सामग्रियों को मध्यप्रदेश में एक जिले से दूसरे जिले अथवा अन्य राज्यों से मध्य प्रदेश में समग्री लाने अथवा मध्य प्रदेश से सामग्री अन्य राज्य में ले जाने के लिए परिवहन करना हो: परिवहनकर्ताओ हेतु (Transporter (२c)) यदि नागरिक को व्यक्तिगत आपातिक कार्य से आवागमन करना हो: व्यक्तिगत आपातिक कार्य (Personal Emergency (२d)) == तिथि अनुसार मुख्य आंकड़े == ५ मई २०२० तक मध्य प्रदेश में कुल ३,०४९ मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से १७६ व्यक्तियों मृत्यु तथा स्वास्थ्य हो चुके लोगों की संख्या १००० है। ९ मई २०२० तक मध्य प्रदेश में कुल ३,४५७ मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से २११ व्यक्तियों मृत्यु तथा स्वास्थ्य हो चुके लोगों की संख्या १,४८० है। १३ मई २०२० तक मध्य प्रदेश में कुल ४,१७३ मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से २३२ व्यक्तियों मृत्यु तथा स्वास्थ्य हो चुके लोगों की संख्या २,००४ है। १४ मई २०२० तक मध्य प्रदेश में कुल ४,१७३ मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से २३७ व्यक्तियों मृत्यु तथा स्वास्थ्य हो चुके लोगों की संख्या २,१७१ है। १५ मई २०२० तक मध्य प्रदेश में कुल ४,४२६ मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से २३९ व्यक्तियों मृत्यु तथा स्वास्थ्य हो चुके लोगों की संख्या २,२८३ है। १६ मई २०२० तक मध्य प्रदेश में कुल ४,७९० मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से २४३ व्यक्तियों मृत्यु तथा स्वास्थ्य हो चुके लोगों की संख्या २,३१५ है। १८ मई २०२० तक मध्य प्रदेश में कुल ५,२३६ मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें २,४३५ स्वास्थ्य हो चुके लोगों की संख्या २,५४९ सक्रीय मामले तथा अब तक २५२ व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। २५ मई २०२० तक मध्य प्रदेश में कुल ६,६६५ मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें ३,४०८ स्वास्थ्य हो चुके लोगों की संख्या २,९६७ सक्रीय मामले तथा अब तक २९० व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। २८ मई २०२० तक मध्य प्रदेश में कुल ७,४५३ मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें ४,०५० स्वास्थ्य हो चुके लोगों की संख्या ३,०८२ सक्रीय मामले तथा अब तक ३२१ व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। ०४ दिसंबर २०२० तक मध्य प्रदेश में कुल १,९३,१८७ मामलों की पुष्टि हुई है, १३,८८७ सक्रीय मामले तथा अब तक ३,३०० व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। == विस्तृत आंकड़े == चूँकि ये आंकड़े प्रतिदिन / घण्टे बदलते रहते है अतः इनके ताजा आंकड़े हेतु आधिकारिक वेबसाइट भी देखें।मध्य प्रदेश के ५१ जिले कोरोनावायरस महामारी से ग्रसित है। == सन्दर्भ == == इन्हें भी देखें == कोरोनावायरस २०२०_भारत_में_कोरोनावायरस_महामारी २०२० छत्तीसगढ़, भारत में कोरोनावायरस महामारी == बाहरी कड़ियाँ == मध्य प्रदेश सरकार का कोविड-१९ महामारी निगरानी हेतु आधिकारिक जालस्थल ई-पास प्राप्त करने हेतु मध्य प्रदेश सरकार का आधिकारिक जालस्थल == References ==