411 REFERENCE · Wikipedia
आरोग्य मंदिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आरोग्य मन्दिर भारत के उत्तर प्रदेश के गोरखपुर नगर में स्थित एक प्राकृतिक चिकित्सालय है। यह गोरखपुर रेलवे स्टेशन से पाँच किलोमीटर की दूरी पर, बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज रोड पर, आम बाजार एवं राप्तीनगर के निकट अवस्थित है।
इसकी स्थापना सन् 1940 में डॉ॰ विट्ठलदास मोदी के द्वारा की गयी थी। 140 शैयाओं वाला यह प्राकृतिक चिकित्सालय प्राकृतिक परिवेश में अवस्थित है। इसके आस-पास युक्लिप्टस और अशोक के अनेकों पेड़ और आम का बाग है। भवन के सामने सुन्दर, सुगन्धित पुश्पों का उद्यान है।
बाहरी कड़ियाँ
आरोग्य मंदिर का जालघर (कृतिदेव१० फॉण्ट में)
श्रेणी:प्राकृतिक चिकित्सा
श्रेणी:गोरखपुर