Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अनुवाद स्मृति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अनुवाद स्मृति (translation memory, or TM) एक डेटाबेस है जिसमें स्रोत भाषा के किसी खण्ड (वाक्यांश, वाक्य, मुहावरा, अनुच्छेद आदि) के संगत लक्ष्य भाषा का खण्ड भण्डारित रहता है। स्रोत भाषा एवं लक्ष्य भाषा के ये युग्म पहले से मानव अनुवादकों द्वारा तैयार किये गये होते हैं। अनुवाद स्मृति में शब्द और उसका अनुवाद नहीं भण्डारित किया जाता बल्कि ये अनुवाद शब्दावली में दिये गये होते हैं। अनुवाद-स्मृति का उपयोग मानव अनुवादकों की सहायता करने के लिये किया जाता है। अनुवाद-स्मृति का प्रयोग आमतौर पर कम्प्यूटर सहायित अनुवाद (CAT), शब्द संसाधक प्रोग्रामों, शब्दावली-प्रबन्धन प्रणालियों, बहुभाषी शब्दकोशों तथा 'कच्चे' मशीनी अनुवाद के साथ मिलकर किया जाता है (न कि अकेले)। उदाहरण अनुवाद-स्मृति में "Don't loose temper" के लिये "क्रोधित मत हो" तथा "Do come tomorrow" के लिये "कल जरूर आना" संचित किया जा सकता है। किसी बड़े टेक्स्ट (पाठ) का अनुवाद करते समय मशीन देखती है कि इसका कोई अंश (या उससे मिलता-जुलता खण्ड) अनुवाद-स्मृति में मौजूद है या नहीं। यदि है तो यह स्मृति से ले लिया जाता है और माना जाता है कि अनुवाद शत-प्रतिशत शुद्ध हो गया। जो खण्ड स्मृति में नहीं पाये जाते उन्हें अन्य विधि का सहारा लेते हुए अनुवाद किया जाता है। वे प्रोग्राम जो 'अनुवाद स्मृति' फाइल के निर्माण, उसको व्यवस्थित करने, उसमें नये अनुवाद-युग्म जोडने, अनुवाद-युग्म हटाने, एक प्रकार की अनुवाद-स्मृति फाइल को दूसरे प्रकार में बदलने आदि का कार्य करते हैं उन्हें अनुवाद स्मृति प्रबन्धक (translation memory managers या TMM) कहते हैं। कुछ प्रमुख 'अनुवाद स्मृति' आधारित अनुवादक अनुवाद स्मृति (translation memory, or TM) एक डेटाबेस है जिसमें स्रोत भाषा के किसी खण्ड (वाक्यांश, वाक्य, मुहावरा, अनुच्छेद आदि) के संगत लक्ष्य भाषा का खण्ड भण्डारित रहता है। स्रोत भाषा एवं लक्ष्य भाषा के ये युग्म पहले से मानव अनुवादकों द्वारा तैयार किये गये होते हैं। अनुवाद स्मृति में शब्द और उसका अनुवाद नहीं भण्डारित किया जाता बल्कि ये अनुवाद शब्दावली में दिये गये होते हैं। अनुवाद-स्मृति का उपयोग मानव अनुवादकों की सहायता करने के लिये किया जाता है। अनुवाद-स्मृति का प्रयोग आमतौर पर कम्प्यूटर सहायित अनुवाद (CAT), शब्द संसाधक प्रोग्रामों, शब्दावली-प्रबन्धन प्रणालियों, बहुभाषी शब्दकोशों तथा 'कच्चे' मशीनी अनुवाद के साथ मिलकर किया जाता है (न कि अकेले)। उदाहरण अनुवाद-स्मृति में "Don't loose temper" के लिये "क्रोधित मत हो" तथा "Do come tomorrow" के लिये "कल जरूर आना" संचित किया जा सकता है। किसी बड़े टेक्स्ट (पाठ) का अनुवाद करते समय मशीन देखती है कि इसका कोई अंश (या उससे मिलता-जुलता खण्ड) अनुवाद-स्मृति में मौजूद है या नहीं। यदि है तो यह स्मृति से ले लिया जाता है और माना जाता है कि अनुवाद शत-प्रतिशत शुद्ध हो गया। जो खण्ड स्मृति में नहीं पाये जाते उन्हें अन्य विधि का सहारा लेते हुए अनुवाद किया जाता है। वे प्रोग्राम जो 'अनुवाद स्मृति' फाइल के निर्माण, उसको व्यवस्थित करने, उसमें नये अनुवाद-युग्म जोडने, अनुवाद-युग्म हटाने, एक प्रकार की अनुवाद-स्मृति फाइल को दूसरे प्रकार में बदलने आदि का कार्य करते हैं उन्हें अनुवाद स्मृति प्रबन्धक (translation memory managers या TMM) कहते हैं। ओमेगा-टी गूगल ट्रान्सलेटर टूलकिट Heartsome ABBYY Aligner Deja Vu SDLX [3] Trados Star Transit Wordfast अन्य सम्बन्धित सॉफ्टवेयर AlignAssist - is a free tool that aligns source and translation files to create a translation memory (TM). LF Aligner - creates translation memories from texts and their translations Olifant - is a .NET application that allows you to load or import translation memories in different formats (such as TMX or tab-delimited).] गूगल ट्रान्सलेटर टूलकिट यह हिन्दी अनुवाद के लिये बहुत उपयोगी है। इसकी कुछ प्रमुख विशेषताएँ- यह 'ट्रांसलेशन मेमोरी' (Translation memory) पर आधारित मशीनी अनुवाद का औजार है। उपयोग के लिये यह नि:शुल्क एवं आनलाइन उपलब्ध है। गूगल अनुवाद द्वारा स्वत: अनुवाद के साथ इसका उपयोग करने से मशीनी और मानवी अनुवाद दोनो के गुणों का सम्मिलन करके लाभ उठाया जा सकता है। इसमें 'कोलैबोरोशन' की जबरदस्त सम्भावनाएं हैं। प्राय: प्रयुक्त शब्दों/वाक्यांशों या वाक्यों के अनुवाद की फाइल बनाकर इसका उपयोग किया जाता है। इसलिये कई लोगों की फाइलें आप्स में मिलायी जा सकती हैं और सतत परिवर्धित/परिवर्तित एवं अद्यतन की जा सकतीं है। एक बार इस तरह का 'कोलैबोरेशन आरम्भ हो गया, तो कुछ ही दिनों में बहुत अच्छे परिणाम आने लगेंगे और अनुवाद कार्य बहुत सरल एवं मानकीकृत हो जायेगा। गलतियां कम हो जायेगीं। इसका पता- http://wayback.vefsafn.is/wayback/20160605084919/http://translate.google.com/toolkit/ अन्य उपयोग वर्तनी संशोधन फॉण्ट परिवर्तक बनाने में लिपि परिवर्तक बनाने के लिये मिलती-जुलती भाषाओं का परस्पर अनुवाद सामान्यीकृत 'ढूढो-बदलो' का काम भी करता है। इन्हें भी देखें संगणक सहायित अनुवाद मशीनी अनुवाद बाहरी कड़ियाँ अंग्रेजी-हिन्दी अनुवाद-स्मृति फाइल-१जून 2023 InternetArchiveBot (3.3MB), फाइल-२जून 2023 InternetArchiveBot (1.4MB) FOSS4Trans - catalogue of free/open-source software for translators ओपनऑफ़िस एनाफ्रेसियज़ से करें तेज़, उन्नत अनुवाद गूगल ट्रांसलेट टूलकिटसितंबर 2021 InternetArchiveBot - अनुवाद-स्मृति आधारित, ब्राउजर आधारित, विविध गुणों से युक्त नि:शुल्क औजार How to Leverage the Maximum Potential of XML for Localization XML in Localisation: A Practical Analysis Translation memories Benchmarking translation memories Extending translation memories (PDF document) Translators Now And Then - How Technology Has Changed Their Trade LISA/OSCAR 2004 Translation Memory Survey Imperial College London Translation Memories Survey 2006 (PDF document) Ecolore survey of TM use by freelance translators (Word document) Power Shifts in Web-Based Translation Memoryजून 2020 InternetArchiveBot Mymemory - Online Translation memory program with huge translation memory database. श्रेणी:मशीनी अनुवाद श्रेणी:अनुवाद सिद्धान्त