411 REFERENCE · Wikipedia
कैप्टन अमेरिका : द फर्स्ट अवेंजर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
{{ज्ञानसन्दूक फ़िल्म
| name = कैप्टन अमेरिका : द फर्स्ट एवेन्जर
| image = Captain America The First Avenger poster.jpg
| caption = पोस्टर
| director = जोई जोंस्टन
| producer = केविन फ़ैज
| screenplay = क्रिस्टोफर मार्कसस्टीफेन मैक्फीली
| based on = कैप्टन अमेरिका|Joe SimonJack Kirby
| starring = क्रिस इवांस
टॉमी ली जोन्स
ह्यूगो वीविंग
हेली ऐटवेल
सेबेस्टियन स्टेन
डाॅमिनिक कूपर
नील मैकडॉनघ
डेरेक ल्यूक
स्टैनले टक्सी
| music = एलन सिल्वेस्ट्री
| cinematography = शैली जॉनसन
| editing = जेफ्री फोर्डरॉबर्ट डलवा
| studio = मार्वल स्टूडियोज़
| distributor = पैरामाउंट पिक्चर्स<ref>Dist lower-alpha In July 2013, the film's distribution rights were transferred from Paramount Pictures to the Walt Disney Studios.</ref> Tadena Nathalie Disney Acquires Distribution Rights to Four Marvel Films From Paramount http://online.wsj.com/article/BT-CO-20130702-709529.html The Wall Street Journal July 2, 2013 https://web.archive.org/web/20130926045320/http://online.wsj.com/article/BT-CO-20130702-709529.html 26 सितंबर 2013 live Finke Nikki Disney Completes Purchase of Marvel Home Entertainment Distribution Rights http://www.deadline.com/2013/07/disney-completes-all-marvel-home-distribution-rights-from-paramount/ July 2, 2013 Deadline Hollywood July 2, 2013 https://www.webcitation.org/6gXx1KL7A?url=http://deadline.com/2013/07/disney-completes-all-marvel-home-distribution-rights-from-paramount-534270/ 5 अप्रैल 2016 live Palmeri Christopher Disney Buys Rights to Four Marvel Movies From Viacom's Paramount http://www.bloomberg.com/news/2013-07-02/disney-buys-rights-to-four-marvel-movies-from-viacom-s-paramount.html July 2, 2013 Bloomberg July 2, 2013 https://web.archive.org/web/20140421015055/http://www.bloomberg.com/news/2013-07-02/disney-buys-rights-to-four-marvel-movies-from-viacom-s-paramount.html 21 अप्रैल 2014 live 2011 7 19 El Capitan Theatre 2011 7 22 यूनाइटेड स्टेट्स 124 मिनट संयुक्त राज्य अमेरिका अंग्रेजी $140 मिलियन $370.6 मिलियन
कैप्टन अमेरिका : द फर्स्ट एवेन्जर (कैप्टन अमेरिका : पहला एवेन्जर) (अंग्रेजी; Captain America : The First Avenger) वर्ष 2011 की अमरिकी सुपरहीरो फिल्म है जो मार्वेल काॅमिक्स के कल्पित नायक कैप्टन अमेरिका पर आधारित है जिसे बतौर निर्माता [[मार्वल स्टुडियोज एवं बतौर वितरक पारामाउन्ट पिक्चर्स ने पेशकश किया है। [a] मार्वल सिनेमेटिक युनिवर्सल श्रंखला का यह पांचवॉं संस्करण है। फिल्म निर्दशन में जाॅय जाॅन्सटन और पटकथा लेखक के लेप में क्रिस्टोफर मार्कस तथा स्टीफन मैक्फीली ने कमान संभाली है तथा पात्र-भूमिकाओं के लिए क्रिस इवांस, टॉमी ली जोन्स, ह्यूगो वीविंग, हेली ऐटवेल, सेबेस्टियन स्टेन, डाॅमिनिक कूपर, नील मैकडाॅनोफ, ड्रेक ल्युक और स्टेन्ले टुसी ने अभिनय किया है। फिल्म की घटना द्वितीय विश्वयुद्ध काल की है, जिसमें स्टीव राॅजर्स, एक दुर्बल ब्रुकलिन युवक है जिसे उच्च वैज्ञानिक परिक्षण के बाद एक सुपर सोल्जर कैप्टन अमेरिका में तब्दील कर युद्ध के मैदान पर उतारा जाता है।
राॅजर का उद्देश्य एडाॅल्फ हिटलर के क्रुर नुमाइंदे रेड स्कल को रोकना है, जोकि शस्त्रीकरण का प्रमुख है और एक ऐसे संगठन का नेता जो दुनियाभर के सामरिक ताकतों को इकट्ठा कर टेस्सेरैक्ट[b] का प्रभुत्व जमाना चाहता है।
कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेन्जर की यह संकल्पना 1997 में बनाई गयी और आर्टिसैन एंटरटेनमेंट द्वारा इसके वितरण की समय को अनुसूचित किया। हाँलाकि, एक मुकदमेबाजी की वजह से उन्हें यह प्रोजेक्ट सितम्बर 2005 तक स्थगित करना पड़ा। 2005 में, मार्वल स्टुडियोज ने मेरिल लिंच द्वारा मिले ऋण पर यह योजना बनाई कि वे पारामाउन्ट पिक्चर्स पर पुंजी लगाकर ही फ़िल्म रिलीज कराएँगे। निर्देशक जाॅन फेव्रियु और लुईस लेटरीयर इस प्रोजेक्ट के प्रति जाॅन्सटन के 2008 में संपर्क से पूर्व निर्देशन की रूचि जताई थी।
मूल पात्रों का चयन साल 2010 के मार्च एवं जून के मध्य किया गया। फिर फिल्म कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेन्जर का निर्माण जुन 2010 से किया गया और फिल्म लोकेशन के लिए लंदन, मैनचेस्टर, केयरवेन्ट और लीवरपुल (सभी युनाइटेड किंगडम में) और संयुक्त राष्ट्र के लाॅस एंजिल्स को चुना गया। फिल्म-प्रोड्क्शन का अंतिम कार्य, 3D वर्जन में परिवर्तित कर सम्पूर्ण हुआ। कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेन्जर का प्रिमियर जुलाई 19, 2011 को हाॅलीवुड में किया गया और फिर जुलाई 22, 2011 में बतौर संयुक्त राष्ट्र में प्रदर्शन लगाया गया। फ़िल्म समीक्षात्मक और व्यावसायिक रूप से काफी सफल हुई, जिसने वैश्विक स्तर पर $370 करोड़ से अधिक का कारोबार किया। अक्टूबर 25, 2011 में होम मिडिया के लिए ब्लू रे डिस्क कैसेटों को वितरित किया गया। इसकी दूसरी सिक्विल कैप्टन अमेरिका : द विंटर सोल्जर अप्रैल 4, 2014 में प्रदर्शित हुई और फिर तीसरी कड़ी कैप्टन अमेरिका : सिविल वाॅर को मई 6, 2016 में रिलीज की तारीख निश्चित की गई है।
कहानी
वर्तमान के दिन, आर्कटिक की खोज में वैज्ञानिकों को बर्फ से जमी गोलाकार जैसी चीज मिलती है जो लाल, सफेद और नीले रंग का सामान एक बिना चालक के हवाईजहाज के काॅकपिट में मिलता है।
मार्च 1942 का समय, नाज़ी अफसर जाॅहेन शेमिट और उसके सिपाही जर्मन अधिकृत क्षेत्र नाॅर्वे के, टाॅन्सबर्ग के नगरीय इलाके में प्रवेश करते हुए, जहाँ वे अज्ञात शक्तियों से लैस - टेस्सेरैक्ट नामक रहस्यमय अवशेष चुराने आते है। इस दरम्यान, न्यू याॅर्क सिटी में, द्वितीय विश्वयुद्ध के लिए चल रही सैन्य बहाली में स्टीव राॅजर्स को उसकी स्वास्थ्य और शारीरिक कमजोरियों के चलते अस्वीकृत कर दिया जाता है। वहीं अपने दोस्त सार्जेन्ट. जेम्स "बकी" बार्न्स के साथ भविष्य के आधुनिक टेक्नोलॉजीयों के प्रदर्शनी देखने बाद, राॅजर्स दुबारा बहाली में भर्ती होने की कोशिश करता है। राॅजर्स की बातचीत सुनने के साथ बर्नीस भी चाहता है कि वह जंग में हिस्सा ले, और तब डाॅक्टर अब्राहम एर्स्किन बहाली के लिए राॅजर्स को इजाजत दे देते हैं। वे उसकी बहाली बेहद अलग ही रणनीतिक वैज्ञानिक परीक्षण के लिए चुनते हैं जोकि "सुपर-सोल्जर" नामक परीक्षण का हिस्सा है जो एर्स्किन, कर्नल चेस्टेर फिलिप और ब्रिटिश एजेंट पेगी कार्टर के अधीनस्थ है। हालाँकि फिलिप इस बात से एर्स्किन से शुरुआत में असहमति जताता है राॅजर्स ही इस कार्यविधि के लिए सही शख्स है लेकिन राॅजर्स को अपने प्रति बलिदान देन की दृढ़ संकल्प देखते हुए उसके साहस के कायल हो जाते हैं। परीक्षण के ईलाज से एक रात पहले, एर्स्किन एक भेद राॅजर्स को बताता है कि शेमिट भी लगभग इसी आधे-अधुरे कीमोथैरेपी उपचार से गुजरा था और नतीजतन उसे इसके बुरे परिणाम भी भुगतने पड़े।
वहीं यूरोप में, शेमिट और डाॅ. एर्निम ज़ोला उस टेस्सेरैक्ट की ऊर्जा पर नियंत्रण करना सीख लेते है, ज़ोला के ईजाद पर इसकी खत्म न होने वाले ईंधन की ताकत के बुनियाद पर वह दुनिया पर हुकूमत करने का इरादा पालने लगता है। शेमिट तब एर्स्किन के ठिकाने को ढुंढ़ता है और उसे मारने के लिए अपना क़ातिल भेजता है। इधर अमेरिका में, एर्स्किन अपना परीक्षण राॅजर्स को "सुपर-सोल्जर" में तब्दील करने की शुरुआत करते हैं, जिसमें उसके शरीर में एक स्पेशल सीरम के इंजेक्शन और "वीटा-किरणों" की डोज दी जाती है। जल्द ही इस परीक्षण से राॅजर्स लंबे कद-काठी और बलिष्ठ शरीर के साथ उभर आता है, और वहीं मौजूद एक शख्स डाॅ. एर्स्किन की जान ले लेता है, जोकि शेमिट का ही भेजा हुआ हत्यारा, हेंज़ क्रुगर रहता है। राॅजर्स उसका पीछा कर, क्रुगर को धर दबोचता है, लेकिन हत्यारा पुछताछ से मुकर जाने के लिए पहले से ही तैयार अपने पास सायनाइड कैप्सुल निगलकर जान दे देता है।
एर्स्किन की मौत के साथ उनकी ईजाद सुपर-सोल्जर का फाॅर्मुला भी चला जाता है, राॅजर्स को अमेरिकी सिनेटर ब्रैंट की ओर से राष्ट्र दौरे में युद्ध संबंधित प्रचार के लिए "कैप्टन अमेरिका" की रंग बिरंगी वर्दी मिलती है, वहीं अन्य वैज्ञानिक उसके अध्ययन के साथ दुबारा फाॅर्मुला ईजाद करने की कोशिश की जाती है। 1943 में, इटली के दौरे में अपनी सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए, राॅजर्स को बकी के दस्ते का पता चलता है जो एमआईए के साथ शामिल होकर शेमिट के खिलाफ जंग लड़ते हुए लापता है। बकी की मौत को विश्वास परे रखकर, राॅजर्स अपनी गाड़ी और इंजीनियर हाॅवर्ड स्टार्क की हवाई मदद से दुश्मनों की सीमा रेखा से पहले उतरकर इस बचाव अभियान में निकल पड़ता है। शेमिट के हाइड्रा संगठन के गढ़ में दाखिल होकर राॅजर्स, वहाँ बकी और बाकी बंधकों को आजाद कराता है। राॅजर का जल्द ही आमना-सामना शेमिट से होता है, जो अपना नकाब उतारकर, अपनी विकृत हो चुकी लाल खोपड़ी जैसी शक्ल दिखलाता है जिसकी छवि से प्रेरित वह "द रेड स्कल" के रूप में बदनाम होता है। शेमिट भाग निकलता है और राॅजर्स भी रिहा हुए सिपाहियों के साथ अपने बेस में लौटता है।
राॅजर्स के दल में शामिल बकी, डम डम डुगैन, गैब जोन्स, जिम मोरितटा, जेम्स मोंटगोमरी फैल्सवर्थ और जैक़्युस डेर्निर के साथ हाइड्रा के अन्य ठिकानों पर हमले की योजना बनाते हैं। स्टार्क अपने आधुनिक उपकरणों के साथ राॅजर्स को लैस करते हैं, खासकर एक गोलाकार कवच जो वाइब्रेनियम, नामक एक दुर्लभ तथा अभेध धातु की बनी होती है। राॅजर्स और उसकी टीम हाइड्रा के कई ऑपरेशन को नेस्तनाबूद कर डालते हैं। फिर टीम जल्द ही ट्रेन पर सवार ज़ोला पर हमला करती है। राॅजर्स और जोन्स तब ज़ोला को पकड़ने में सफल रहती है, लेकिन इस मकसद में ट्रेन से बर्नीस बर्फिली घाटीयों में गिरक मारा जाता है। [c] ज़ोला से वह सभी जानकारियाँ उगलवाकर, वे हाइड्रा के दुर्ग को खोजकर निर्णायक धावा डालते हैं, राॅजर्स की अगुवाई में वे शेमिट के हमले को रोकते हैं जोकि अपने विध्वंसक हथियारों के जरिए अमेरिकी शहरों और दुनिया के बाकी बड़े शहरों पर व्यापक विनाश मचाने की फिराक़ में हैं। विमान द्वारा शेमिट को भाग निकलते देख राॅजर्स उसके टेक ऑफ से पहले चढ़ाई कर उसपे कब्जा जमा लेता है। पर इस आगामी लड़ाई से पहले ही, टेस्सेरैक्ट का वह कंटेनर तबाह हो जाता है। शेमिट खुले हाथों से उस टेस्सेरैक्ट को थाम लेता है, जिसकी तेज प्रस्फुटित रोशनी में वह घुल जाता है। टेस्सेरैक्ट के फर्श पर गिरते ही, विमान आग से जलती हुई धरती पर गिरने लगती है। विमान को हथियार समेत बिना धमाके के सुरक्षित उतारने को कोई विकल्प नज़र नहीं आने पर, राॅजर्स उसे आर्कटिक में क्रैश करवा डालता है। अंतिम खोजबीन में स्टार्क को समुद्री तल से वह टेस्सेरैक्ट बरामद होता है लेकिन राॅजर्स और उस विमान को खोजने की नाकामी से उसे मृत मान लिया जाता है।
राॅजर्स जागने खुद को 1940 के दशक की शैलीवाले अस्पताल में पाता है। जहाँ मौजूद एनाक्रोनिस्टिक रेडियो पर चल रही ब्रोडकास्टिंग में खासी खराबी समझ आने पर, वह बाहर भाग निकलता है और खुद को वर्तमान के टाइम-स्क़्वेर में खड़ा पाता है, जहाँ शिल्ड के निदेशक निक फ्युरी उसे सूचित कराते हैं कि उन्हें वह तकरीबन 70 सालों की नींद से जागने बाद देख रहा है।
पोस्ट-क्रेडिट दृश्यों में, फ्युरी अपना प्रस्ताव लेकर राॅजर्स से मिलते है, जिसमें दुनिया बचाने की मुहिम पर जुटे उन उप-शाखाओं के विस्तार की लिए मदद की मांग करते हैं।
पात्र
निर्माण
संगीत
रिलीज़
रिसेप्शन
सीक्वल
नोट्स
सन्दर्भ
श्रेणी:मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्में