411 REFERENCE · Wikipedia
गिम्मीगेला चुली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गिम्मीगेला चुली जुड़वे Gimmigela Chuli / The Twins Gimmigela Chuli.jpg 7350 18690 Gimmigela, India/Nepal 2014-05-07 432 कंचनजंघा भारत–नेपाल सीमा कंचनजंघा हिमाल, हिमालय Nepal नेपाल में स्थिति, भारत की सीमा पर 27 44 N 88 09 E type:mountain_scale:100000 dms inline,title 1995 हिमानी/हिम/बर्फ़ पर चढ़ाई
गिम्मीगेला चुली (Gimmigela Chuli) या जुड़वे (The Twins) हिमालय का एक पर्वत है जो कंचनजंघा पर्वत से लगभग 4.2 उत्तर-उत्तरपूर्व की दूरी पर नेपाल की भारत के सिक्किम राज्य की सीमा पर स्थित है। गिम्मीगेला के दो शिखर हैं - मुख्य 7,350 मीटर ऊँचा गिम्मीगेला चुली १ कहलाने वाला शिखर भारत-नेपाल सीमा पर है और छोटा 7,005 मीटर ऊँचा गिम्मीगेला चुली २ कहलाने वाला शिखर पूरी तरह भारत में है। यह दोनों शिखर एक साथ दिखने से ही इस पर्वत का नाम "जुड़वे" भी पड़ गया है।Jill Neate, High Asia: an illustrated history of the 7,000 metre peaks, The Mountaineers, 1989.Jerzy Wala, Orographical Sketch Map of the Karakoram, Swiss Foundation for Alpine Research, 1990.
स्वतंत्र पर्वत नहीं
पर्वतीय सूचियों में 500 मीटर से कम की स्थलाकृतिक उदग्रता रखने वाले शिखर स्वतंत्र पर्वत नहीं माने जाते बल्कि आसपास के अन्य पर्वतों के ही शिखर माने जाते हैं (पर्वतों के कई शिखर हो सकते हैं)। 7,350 मीटर (24,114 फ़ुट) ऊँचे गिम्मीगेला का पर्वतीय शिखर यदी अकेला कहीं खड़ा होता तो वह विश्व का 78वाँ सर्वोच्च पर्वत होता)। लेकिन क्योंकि गिम्मीगेला की स्वतंत्र स्थलाकृतिक उदग्रता केवल 432 मीटर है, जो कि 500 मीटर से कम है, इसलिए इसे कंचनजंघा की ही एक सहायक चोटी माना जाता है।
इन्हें भी देखें
कंचनजंघा
सन्दर्भ
श्रेणी:सात हज़ारी
श्रेणी:हिमालय के पर्वत
श्रेणी:सिक्किम के पर्वत
श्रेणी:भारत के पर्वत