Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फिरोजुद्दीन मीर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अनिश ठाकुर एक ऐसे भारतीय हैं जो वर्तमान समय में दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। एक सरकारी दस्तावेज के अनुसार उनकी जन्म तिथि 10 मार्च 1872 है। इस हिसाब से उनकी उम्र 141 साल है। दैनिक जागरण ने 23 जुलाई 2013 जुलाई को प्रकाशित समाचार में बताया कि मीर के दावे की जाँच शीघ्र ही गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स करेगा। अभी तक सबसे अधिक उम्र का रिकार्ड एक जापानी महिला मिसाओ ओकावा के नाम पर दर्ज़ है जो 115 वर्ष की हैं।http://www.jagran.com/news/national-is-this-the-oldest-person-in-the-world-10584974.html भारतीय है दुनिया का सबसे उम्रदराज व्यक्ति! 23 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20170302035237/http://www.jagran.com/news/national-is-this-the-oldest-person-in-the-world-10584974.html 2 मार्च 2017 live कश्मीर लाइफ पत्रिकाhttp://www.kashmirlife.net/unbeaten-at-142/ Unbeaten At 142 ? 24 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20130725005117/http://www.kashmirlife.net/unbeaten-at-142 25 जुलाई 2013 dead की 17 दिसम्बर 2012 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार उन्हें अब बहुत कम दिखाई देता है और वे अपने परिजनों की सहायता से ही चल फिर पाते हैं। मीर ने ही इस पत्रिका को बताया कि वह अविभाजित भारत के कराची शहर में फल और मेवा बेचने का धन्धा करते थे। 1890 में उनका निकाह हुआ और बीसवीं सदी के आते-आते उनकी पहली पत्नी चल बसीं।http://www.bhaskar.com/article/INT-oldest-person-in-world-is-from-india-4327699-PHO.html?seq=2&OTS2= भारत के पास है दुनिया का सबसे बुजुर्ग शख्स! 24 जुलाई 2013 पहली बीबी की मौत के बाद वे कश्मीर आ गये और उड़ी जिले के बिहजामा स्थित अपने पुश्तैनी मकान में आकर रहने लगे। बाद में उन्होंने चार शादियाँ और कीं। उनकी पाँचवीं पत्नी मिसरा की उम्र 80 साल है जो अभी जीवित है। इस प्रकार वे अपनी मौजूदा पत्नी से साठ साल बड़े हैं। मीर का मानना है कि अत्याधुनिक तकनीक के बावजूद आज आम आदमी के जीवन में शान्ति कम और उलझनें ज्यादा हैं। लोगबाग एक दूसरे से मेलजोल रखने के बजाय दूर होने लगे हैं। इससे पहले जापान के ही 116 वर्षीय जिरोमॉन किमूरा दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे जिनका पिछले महीने ही निधन हुआ था।http://www.jagran.com/news/national-is-this-the-oldest-person-in-the-world-10584974.html भारतीय है दुनिया का सबसे उम्रदराज व्यक्ति! 23 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20170302035237/http://www.jagran.com/news/national-is-this-the-oldest-person-in-the-world-10584974.html 2 मार्च 2017 live दैनिक भास्करडॉटकॉम की एक खबर के मुताबिक मीर सबसे उम्रदराज जीवित शख्स के अलावा सबसे लम्बी उम्र जीने का खिताब भी अपने नाम कर सकते हैं। दैनिक भास्कर के अनुसार सबसे ज्यादा समय तक जीने का रिकॉर्ड किसी फ्रांसीसी महिला जीने कामेंट के नाम दर्ज़ है जिसकी मौत 1997 में 122 साल की उम्र में हुई थी। मीर सिर्फ पहाड़ी भाषा बोल सकते हैं।http://www.bhaskar.com/article/INT-oldest-person-in-world-is-from-india-4327699-PHO.html?seq=1&OTS2= भारत के पास है दुनिया का सबसे बुजुर्ग शख्स! 24 जुलाई 2013 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ भारतीय है दुनिया का सबसे उम्रदराज व्यक्ति! - दैनिक जागरण हिन्दी न्यूज़ भारत के पास है दुनिया का सबसे बुजुर्ग शख्स! - दैनिक भास्करडॉटकॉम इन्हें भी देखें Unbeaten At 142 ? - Posted by Kashmir Life on December 17, 2012 गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की अधिकृत साइट श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:1872 में जन्मे लोग