Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

निकोल फ़रिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार निकोल एस्टेल फ़रिया (जन्म-१९ फरवरी,१९९०) एक भारतीय अभिनेत्री व सुपर मॉडल है, जिन्होंने मिस एअर्थ २०१० जीता था। फ़रिया मिस एअर्थ जितने वाली भारत की पहली महिला है। वह बंगलोर की रहने वाली है। करियर करियर की शुरुआत फ़रिया पहले पंद्रह वर्ष की आयु में फैशन की दुनिया में आई, दिल्ली और मुंबई में उद्योग में काम किया, और कोलंबो, श्रीलंका में भी काम किया। अंतरराष्ट्रीय मिस अर्थ पेजेंट के बाद से, उन्हें बॉलीवुड में काम करने का अवसर मिला है। Luthra, Rajni Anand (1 November 2011). "Living her passion" (PDF). India Link (Australia). p. 35. Retrieved 7 February 2012. Nambiar, Deepika (28 January 2012). "Wearing a watch determines pure elegance –Miss Earth Nicole Faria in Kuwait". Indiansin Kuwait. Retrieved 7 February 2012. उन्होंने एले, कॉस्मोपॉलिटन, वोग जैसे फैशन पत्रिकाओं के लिए भी काम किया। वह लक्मे फैशन वीक, विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फ़ैशन वीक और कोलंबो फ़ैशन वीक में भी रैंप पर चल चुकी है। फेमिना मिस इंडिया २०१० फरिया ने मुंबई में पेंटालून फेमिना मिस इंडिया २०१० सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीता। पेंटालून फेमिना मिस इंडिया भारत में एक राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जाती है, जिसमे सालाना तीन विजेताओं का चयन होता है, वह मानसवी ममगई के साथ जीती, जिसे फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड २०१० और नेहा हिंगे को फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल २०१० मिला। फरिया को मिस इंडिया अर्थ २०१० में श्री्या किशोर द्वारा ताज पहनाया गया था। मिस अर्थ २०१० फ़रिया ने वियतनाम में मिस अर्थ २०१० सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया, और मिस अर्थ २०१० का ताज पहनाया गया था। उसने मिस प्रतिभा का खिताब जीता, जो १० वीं मिस अर्थ पेजेंट में पहला विशेष पुरस्कार था। बॉलीवुड फरिया को २०१४ की बॉलीवुड फिल्म यारिया में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम किया। Sunayana Suresh (18 February 2013). "Nicole to make her film debut". Retrieved 23 February 2013. सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय मॉडल श्रेणी:1990 में जन्मे लोग