411 REFERENCE · Wikipedia
नवपाषाण क्रांति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|upright=1.3|दक्षिण-पश्चिम एशिया का मानचित्र, जिसमें पूर्व-मिट्टी के बर्तन बनाने वाले नवपाषाण काल के मुख्य पुरातात्विक स्थलों को उपजाऊ अर्द्धचंद्र में लगभग 7500 ईसा पूर्व में दर्शाया गया है।
नवपाषाण क्रांति को प्रथम कृषि क्रांति के रूप में भी जाना जाता है। यह अफ्रीकी-यूरेशिया में नवपाषाण युग के दौरान कई मानव संस्कृतियों के लिए व्यापक परिवर्तन का दौर था जिसमें शिकार और संग्रहण की जीवनशैली से लेकर कृषि और बसावट की जीवनशैली में परिवर्तन हुआ परिणामस्वरूप जनसंख्या में वृद्धि संभव हुई। इन स्थायी समुदायों ने मनुष्यों को पौधों का अवलोकन करने और उन पर प्रयोग करने का अवसर दिया तथा यह भी जानने का अवसर दिया कि वे कैसे उगते और विकसित होते हैं। इस नये ज्ञान के कारण पौधों को फसलों के रूप में विकसित किया जाने लगा।लेविन रोजर ह्यूमन इवोल्यूशन: एन इलस्ट्रेटेड इंट्रोडक्शन 2009 ब्लैकवेल मालदेन,मैसाचुसेट्स 978-1-4051-5614-1 5 https://books.google.co.in/books?id=xryuw8sqNsoC&redir_esc=y en
पृष्ठभूमि
पुरातात्विक आंकड़े दर्शाते हैं कि विभिन्न प्रकार के पौधों और जानवरों का पालन-पोषण दुनिया भर में अलग-अलग स्थानों पर हुआ जिसकी शुरुआत 11,700 साल पहले अंतिम हिमयुग की समाप्ति के बाद होलोसीन के भूवैज्ञानिक युग में हुई। यह मानव जाति का कृषि की ओर पहला ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित परिवर्तन था। नवपाषाण क्रांति ने उपलब्ध खाद्य पदार्थों की विविधता को बहुत सीमित कर दिया जिसके परिणामस्वरूप मानव पोषण की गुणवत्ता में पहले की तुलना में कमी आई।लार्सेन क्लार्क स्पेंसर द एग्रीकल्चरल रिवोल्यूशन ऐज एनवायरनमेंटल काटास्ट्रोफी: इंप्लीकेशंस फॉर हेल्थ एंड लाइफस्टाइल इन द होलोसीन https://www.sciencedirect.com/science/article/abs/pii/S1040618206000334 क्वार्टरनरी इंटरनेशनल 17 जनवरी 2025 12–20 10.1016/j.quaint.2006.01.004 1 जून 2006 लेकिन इस समय तक खाद्य उत्पादन अधिक कुशल हो गया था इसलिए इसने मनुष्यों को अन्य गतिविधियों में अपने प्रयासों को निवेश करने के लिए स्वतंत्र कर दिया और इस प्रकार यह आधुनिक सभ्यता के उदय के लिए अंततः आवश्यक हो गया क्योंकि इसने बाद में औद्योगीकरण और सतत आर्थिक विकास की प्रक्रिया के लिए आधार तैयार किया।वेस्डॉर्फ जैकब एल. फ्रॉम फॉरेजिंग टू फार्मिंग: एक्सप्लेनिंग द नियोलिथिक रिवोल्यूशन जर्नल ऑफ इकोनॉमिक सर्वेंज 2005 19 4 561–586 10.1111/j.0950-0804.2005.00259.x https://onlinelibrary.wiley.com/doi/10.1111/j.0950-0804.2005.00259.x en 1467-6419
इन्हें भी देखें
औद्योगिक क्रांति
लौह युग
सन्दर्भ
श्रेणी:प्रौद्योगिकी का इतिहास
श्रेणी:ऐतिहासिक युग