411 REFERENCE · Wikipedia
हरिवर्मन्
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हरिवर्मन प्रथम सन् 802 से 817 तक चम्पा के राजा थे।Coedès 1975 103 सन् 758 से 859 ई॰ की अवधि के दौरान, मंडल चम्पा को चीनियों द्वारा सामूहिक रूप से हुआनवांग कहा जाता था, जो स्पष्ट रूप से चम्पा का उचित नाम नहीं था।
हरिवर्मन के तात्कालिक राजा इन्द्रवर्मन प्रथम (शासनकाल 787–801) के बहनोई थे। उनका शासन सन् 802 से आरम्भ हुआ। सन् 813 से 817 तक वो और उनके सैन्य कमाण्डर सेनापति पनरो और सेनापति पामर ने न्हा ट्रांग में पो नागार का मंदिर, होवा लाई (थुवान बाक, नन्ह थुवान) में तीन कलान, फ़न रंग (पनरंग) के पास, पूर्व पांडुरंग आदि का निर्माण करवाया। ये तीनों मिनारें पूर्वी तरह लाल ईंटों से बनी थीं जिन्हें लम्बे समय तक छोड़ दिया और वो अभी भी अच्छी स्थिति में हैं। इस चाम यथार्थवादी वास्तुकला को "होवा लाई शैली" कहा जाता है। हरिवरमन के शासनकाल में पहले चाम लिपि के शिलालेख उत्कीर्ण किये गये जो धीरे-धीरे संस्कृत की जगह ले रहे थे।
दाएँ|अंगूठाकार|बिन्ह थुवान में होवा लाई शैली पो डोम।
सन्दर्भ
स्रोत
Coedès George The Indianized States of Southeast Asia 1975 Vella Walter F. University of Hawaii Press 978-0-824-80368-1
Lafont Pierre-Bernard Le Campā: Géographie, population, histoire 2007 Indes savantes 978-2-84654-162-6
Taylor Keith Weller The Birth of the Vietnam 1983 University of California Press 978-0-52007-417-0
श्रेणी:चम्पा