411 REFERENCE · Wikipedia
हेज़ल कीच
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गुरबसन्त कौर (जन्म 1986/1987 हेज़ल कीच के नाम से ) एक भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल है जो भारतीय धारावाहिकों व फिल्मो में कार्य कर चुकी है. वह बॉडीगार्ड फिल्म में अपने कार्य के लिए जानी जाती है।
== व्यक्तिगत जीवन ==
12 नवंबर 2015 को, हेज़ल कीच का भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से सगाई हुई थी। उनका विवाह 30 नवंबर 2016 को हुआ था। विवाह के बाद, हेज़ल ने "गुरबसंत कौर" नाम अपनाया, जिसे शादी समारोह के दौरान संत बलविंदर सिंह ने उन्हें दिया था।
== करियर ==
हेज़ल कीच टेलीविजन, फिल्म और मंच में शामिल हो गई। उन्होंने ब्रिटिश कार्यक्रम अगाथा क्रिस्टी में नृत्य किया। बीबीसी वृत्तचित्र शो कॉल द शॉट्स ने उन्हें हिंदी फिल्मों में काम को दिखाया। वह 2002 में अपने लंदन दौरे के लिए बॉलीवुड संगीत बॉम्बे ड्रीम्स की टीम में शामिल हो गईं । उन्होंने कुछ हैरी पॉटर फिल्मों में सहायक अभिनेत्री के रूप में कार्य किया है।
18 वर्ष की उम्र में, मुंबई में छुट्टियों के दौरान, उन्हें काम के प्रस्ताव मिलते थे और भारत में रूकने और मॉडलिंग व अभिनय करने का फैसला किया। कीच तब विभिन्न संगीत वीडियो में "कहीं पे निगाहें" के साथ-साथ कई टीवी विज्ञापनों जैसे कि विवेल द्, आईटीसी और स्प्राइट यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रेशोलॉजी में दिखाई दी। कीच 2007 की तमिल फिल्म बिल्ला में दिखाई दी, जहां उन्होंने "सेई इथवथू" गीत में एक आइटम नंबर किया। 2011 में, उन्होंने अतुल अग्निहोत्री द्वारा निर्मित और सिद्दीकी द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म बॉडीगार्ड में एक सहायक भूमिका निभाई। उन्होंने फिल्म मैक्सिमम में "आ एंटे अमलापुरम" नामक एक आइटम नंबर भी किया। उन्होंने कृष्णम वंदे जगद्गुरुम (2012) में एक गीत "चल चला चल" किया।
== फ़िल्में ==
== इन्हें भी देखें ==
दीपिका पल्लीकल
सागरिका घाटगे
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर हेज़ल कीच