411 REFERENCE · Wikipedia
डुमराँव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डुमराँव Dumraon डुमराँव India Bihar 25.55 84.15 inline, title बिहार में स्थिति ज़िला बक्सर ज़िला प्रान्त बिहार देश 53618 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी पिनकोड 802119 दूरभाष कोड 06323 Bihari ji Ka Mandir.jpg बिहारी जी का मंदिर
डुमराँव (Dumraon) भारत के बिहार राज्य के बक्सर ज़िले में स्थित एक नगर है।"Bihar Tourism: Retrospect and Prospect," Udai Prakash Sinha and Swargesh Kumar, Concept Publishing Company, 2012, ISBN 9788180697999"Revenue Administration in India: A Case Study of Bihar," G. P. Singh, Mittal Publications, 1993, ISBN 9788170993810
परिचय
डुमराँव पहले भोजपुर रियासत का एक प्रसिद्ध गाँव हुआ करता था। अब यह गाँव न रहकर बक्सर ज़िले का एक प्रसिद्ध शहर और तहसील बन चुका है जिसकी अपनी नगरपालिका है। हिन्दुस्तान के मशहूर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ का जन्म इसी शहर के ठठेरी बाजार में 21 मार्च 1916 को हुआ था।
आरा-बक्सर राजमार्ग (NH- 84) से मात्र डेढ किलोमीटर दूर स्थित इस शहर की ज़मीन खेती के लिहाज से बेहद उपजाऊ है। यहाँ के दस्तकारों के हाथ की बनी चटाइयाँ और दरी काफी मशहूर हैं। यहां के बने सिंधोरे (vermilion pot) जो खरवार जाति (अनुसूचित जनजाति)के लोगों द्वारा बनाया जाता है,की देश के अलावे विदेशों तक मांग होती है। राजगढ़ स्थित 'बांके बिहारी मन्दिर', 'काली जी का मन्दिर' व 'डुमरेजनी माई का मन्दिर' यहाँ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। बरतानिया जमाने के बने हुए वास्तुकला के अनेक स्थान भी दर्शनीय हैं जिन्हें देखने विदेशी पर्यटक प्राय: यहाँ आते रहते हैं। इसके साथ ही एन एच 84 पर पुराना भोजपुर में राजा भोज के 26 वेन राजा ने पूर्वोत्तर राज्यों की जीत की खुशी में राजा भोज के किले को स्थापित किया था, यहां 1000 से 1026 तक उन्होंने राज किया था, आज वो किला के नाम पर खंडहर के अवशेष आज भी उसकी दास्तान को बयां करते हैं।
भूगोल
डुमराँव भारत के मानचित्र पर भूमध्य रेखा से 25.55 डिग्री उत्तर व 84.15 डिग्री पूर्व (25.55 N 84.15 E)http://www.fallingrain.com/world/IN/34/Dumraon.html Falling Rain Genomics, Inc - Dumraon 5 सितंबर 2012 https://web.archive.org/web/20120301011540/http://www.fallingrain.com/world/IN/34/Dumraon.html 1 मार्च 2012 dead में स्थित है। समुद्र तल से इसकी उँचाई 61 मीटर (लगभग 200 फीट) है।
जनसांख्यकी
भारतवर्ष की 2001 की जनगणनाIndia के अनुसार डुमराँव की कुल जनसंख्या 45,796 थी। इनमें 53% पुरुष व 47% स्त्रियाँ थीं। इस शहर की औसत साक्षरता दर उस समय 54% थी जो राष्ट्रीय साक्षरता दर (59.5%) से कम आँकी गयी थी। इसमें भी पुरुष 64% और महिलायें 43% ही शिक्षित हो पायी थीं। कुल जनसंख्या में 17% भाग उन बच्चों का था जिनकी आयु 6 वर्ष से भी कम थी।
इन्हें भी देखें
बक्सर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:बक्सर जिला
श्रेणी:बिहार के शहर
श्रेणी:बक्सर ज़िले के नगर