411 REFERENCE · Wikipedia
डेविल मे क्राई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वीडियो गेम शृंखला शृंखला की पहली गेम डेविल मे क्राई (गेम)
Devil May Cry 256px Capcom, Ninja Theory, Ubisoft Capcom Hack and slash, Action, Survival Horror devilmaycry.com PlayStation 2, PlayStation 3, Xbox 360, Microsoft Windows 98 Devil May Cry October 17, 2001 Devil May Cry 4 February 5, 2008
डेविल मे क्राई (デビル メイ クライ) आधुनिक समय के हिसाब से बनाये गए 5 हैक एंड स्लैश वीडियो गेम्स की एक श्रृंखला है। इस श्रृंखला को कैपकोम द्वारा विकसित और हिदेकी कामिया द्वारा निर्मित किया गया था। मूलतः इसको कैपकोम की रेज़िडन्ट एविल सीरीज के एक सीक्वेल के तौर पर बनाया गया था, लेकिन डेविल मे क्राई की शैली उस सीरीज की शैली से इतनी अधिक हटकर थी कि इसे एक पूर्णतया नए तरीके से विकसित किया गया। डेविल मे क्राई को वीडियो गेम्स की 3डी हैक एंड स्लैश शैली की उत्पत्ति के रूप में माना जाता है; वीडियो गेम्स की निंजा गाईदेन, शिनोबी, गॉड ऑफ वार सीरीज का नंबर इसके बाद आता है। यह सीरीज इसके नायक दांते द्वारा राक्षसों का सफाया करके अपनी मां की हत्या का बदला लेने के इर्द-गिर्द घूमती है। इस खेल में भीषण लड़ाई के दृश्य शामिल हैं जिनमें खिलाड़ी को लंबे हमलों को और अधिक लंबा करने की कोशिश करते हुए अपने नुकसान से बचना होता है ताकि अपनी बेहतर युद्ध शैली का प्रदर्शन किया जा सके; खिलाड़ी के प्रदर्शन का आंकलन करते समय इस बात के अलावा उसके द्वारा एकत्र और इस्तेमाल की जाने वाली चीजों की मात्रा को भी ध्यान में रखा जाता है।
अपने पहले तीन गेम्स की लाखों प्रतियों की बिक्री के साथ यह सीरीज काफी सफल रही है और कैपकोम द्वारा इसे "प्लैटिनम टाइटल" अवार्ड भी दिया गया है। इस वीडियो गेम सीरीज की सफलता के परिणामस्वरूप कई कॉमिक बुक्स, उपन्यास, एक एनिमे सीरीज, गाइड, संग्रहणीय वस्तुएं, प्रकाशन सामग्री, तथा विभिन्न प्रकार के एक्शन नायकों की रचना की गयी है।
सीरीज की उत्पत्ति
1998 में रेज़िडन्ट एविल 2 की समाप्ति के बाद, प्लेस्टेशन 2 के लिए रेज़िडन्ट एविल सीरीज पर "टीम लिटिल डेविल" नाम से हिदेकी कामिया के निर्देशन के तहत प्रारंभिक काम शुरू किया गया। Mielke James 1UP.com August 18, 2006 The Okami Family Tree http://www.1up.com/do/feature?cId=3152913 March 29, 2007 https://web.archive.org/web/20070927202000/http://www.1up.com/do/feature?cId=3152913 27 सितंबर 2007 live प्रारंभिक शोध और विकास कार्य के तहत इस खेल की पृष्ठभूमि के आधार के रूप में स्पेन के कई किलों का दौरा किया गया। हालांकि, इसकी शुरुआती स्थिति में ही यह साबित हो गया कि यह रेज़िडन्ट एविल के स्थापित फॉर्मूला तथा पूरी सर्वाइवल हॉरर शैली से काफी हटकर है। इस पूरी परियोजना को बंद करने की बजाय इसके आधार को ही बदल दिया गया और अंततः इसका नाम पड़ा डेविल मे क्राई .http://ps2.ign.com/articles/094/094860p1.html E3 2001: Interview with Shinji Mikami IGN May 17, 2001 May 25, 2007 https://web.archive.org/web/20061229181518/http://ps2.ign.com/articles/094/094860p1.html 29 दिसंबर 2006 dead
सीरीज के गेम्स
शीर्षकवर्षप्लेटफ़ार्म डेविल मे क्राई 2001 प्लेस्टेशन 2 डेविल मे क्राई 2 2003 प्लेस्टेशन 2 डेविल मे क्राई ३: दांतेज़ अवेकनिंग 2005 प्लेस्टेशन 2, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज डेविल मे क्राई 4 2008 प्लेस्टेशन 3, एक्सबॉक्स 360, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज डीएमसी (डेविल मे क्राई) टीबीए प्लेस्टेशन 3, एक्सबॉक्स 360http://www.incgamers.com/News/25182/dmc-devil-may-cry-announced DmC (Devil May Cry) Announced James Chalmers 28 सितंबर 2010 https://web.archive.org/web/20100918214504/http://www.incgamers.com/News/25182/dmc-devil-may-cry-announced 18 सितंबर 2010 dead
भविष्य
DmC डेविल मे क्राई सीरीज का अगला गेम है। इसमें दांते को और अधिक जवान दिखाया जायेगा. सीरीज के पिछले गेम्स के विपरीत इस गेम को कैपकोम द्वारा नहीं बल्कि ब्रिटिश डेवलपर निंजा थ्योरी द्वारा विकसित किया जायेगा.
खेल के सामान्य तत्व
इस खेल में मुख्यतः तीव्र गति और उच्च शैली की लड़ाई पर ध्यान दिया जाता है; उच्च शैली की रैंकिंग प्राप्त करने के लिए अपनी क्षति को कम से कम रखते हुए लंबे हमलों और स्वयं को बचाने के तरीकों का इस्तेमाल करने की आवश्यकता होती है। बाद में गेम्स में सिस्टम को थोड़ा संशोधित कर दिया गया ताकि खिलाड़ी को अपनी स्टाइल रैंक बनाये रखने के लिए अपने द्वारा प्रयोग किये जाने वाले हमलों को लगातार बदलते रहना पड़े. स्टाइल रैंक की श्रेणी को खेल के दौरान अक्षरों द्वारा दर्शाया जाता है; क्रमशः सबसे खराब से सबसे अच्छे के लिए: डी, सी, बी, ए, एस. उन्हें श्रेणी के प्रथम अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों द्वारा भी दर्शाया जाता है, उदाहरण के लिए, डी के लिए "डल". तीसरे गेम में "एसएस" और "एसएसएस" रैंकों की भी शुरुआत की गयी जो चौथे गेम में भी जारी है। प्रत्येक स्तर पर खिलाड़ी के प्रदर्शन को इन अक्षरों द्वारा भी रैंक प्रदान की जाती है।
इस गेम में सर्वाइवल हॉरर के पहेलियों को सुलझाने तथा खोजबीन करने के कुछ तत्वों को भी शामिल किया गया है, हालांकि इन्हें अधिक महत्त्व नहीं दिया गया है; डेविल मे क्राई गेम्स में एक्शन पर ज्यादा जोर दिया गया है।
डेविल ट्रिगर क्षमता खिलाड़ी के चरित्र को उसके वर्तमान हथियारों के आधार पर अतिरिक्त शक्तियों वाला एक शैतानी रूप धारण करने में सक्षम बनाती है और चरित्र की शक्ति और गति बढ़ने के साथ-साथ उसका स्वास्थ्य भी धीरे-धीरे बेहतर होता जाता है। इस सीरीज के उल्लेखनीय हथियारों में शामिल हैं, डेविल मे क्राई"डेमंस लिगेसी: फ़ोर्स एज/स्पार्दा," गेमइन्फोर्मर 179 (मार्च 2008): 112. का स्वोर्ड्स फ़ोर्स एज/स्पर्डा, डेविल मे क्राई 2"डेमंस लिगेसी: दांते," गेमइन्फोर्मर 179 (मार्च 2008): 113. में रिबेलियन, डेविल मे क्राई 3"डेमंस लिगेसी: यामातो," गेमइन्फोर्मर 179 (मार्च 2008): 113. में यामातो. पहले तीन गेम गोला-बारूद को रीलोड अथवा सुरक्षित करने की आवश्यकता को भी समाप्त कर देते हैं।
दांते आमतौर पर गेम्स का नायक होता है, हालांकि दूसरे गेम में ट्रिश भी खेलने के लिए उपलब्ध थी; डेविल मे क्राई 2 में एक और चरित्र था जिसे उसके बदले चुना जा सकता था (लूसिया); Devil May Cry 3: Dante's Awakening के विशेष संस्करण में खिलाड़ी को वेरगिल का इस्तेमाल करने की अनुमति थी और डेविल मे क्राई 4 में नीरो नामक एक नए नायक को पेश किया गया है।
सीरीज की नयी चीजें
सीरीज के प्रत्येक खेल में नए तत्वों को जोड़ा गया है।
डेविल मे क्राई में 'स्टाइल 1' मीटर तथा रैंकिंग को पेश किया गया जिसके तहत खिलाड़ियों को क्षति से बचते हुए लगातार हमला करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। Devil May Cry Instruction Booklet Capcom 2001
डेविल मे क्राई 2 में हवा में उड़ते हुए मिश्रित हमला करने की क्षमता तथा बचाव के एक बटन को पेश किया गया। इसमें हथियार बदलने के एक बटन को भी पेश किया गया ताकि खिलाड़ी इन्वेंटरी स्क्रीन पर गए बिना ही कई हथियारों में से अपने हथियार को चुन सके.
डेविल मे क्राई 3: दांतेज अवेकनिंग में खेल की कुछ चुनिंदा शैलियों को जोड़ा गया जिनकी मदद से खिलाड़ी तलवारों, बंदूकों और बचने तथा रक्षण जैसी अपनी पसंदीदा तकनीक अथवा हथियारों पर ध्यान केंद्रित कर सकता है। चारों बुनियादी शैलियों में अनुभव के अंक मिलते हैं जो इस सीरीज की सामान्य मुद्रा 'रेड ऑर्ब' को खर्च किये बिना ही अतिरिक्त तकनीकों तथा क्षमताओं को प्राप्त करने में सक्षम बनाते हैं। हथियार बदलने के एक दूसरे बटन को भी जोड़ा गया था जिसकी सहायता से खिलाड़ी 'डेविल आर्म्स' नामक हाथापाई के हथियारों को चुन सकता है।http://www.devilmaycry.org/devil-may-cry-3/styles List of styles in Devil May Cry 3 devilmaycry.org April 3, 2007 https://web.archive.org/web/20070917091001/http://www.devilmaycry.org/devil-may-cry-3/styles/ 17 सितंबर 2007 dead
डेविल मे क्राई 4 में इसके नायक नीरो की "डेविल ब्रिंगर" बांह के रूप में एक प्रमुख नवीनीकरण किया गया है जो खिलाड़ियों को दूर खड़े दुश्मनों को पास लाकर हमला करने या जमीन पर पटक देने की क्षमता प्रदान करता है। नीरो के पास एक तलवार भी है जिसे एक थ्रौटल हैंडल की मदद से घुमाया जा सकता है; यह खिलाड़ियों को अपने अगले हमले में अधिक क्षति पहुंचाने के लिए तलवार को प्रीचार्ज करने में सक्षम बनाती है, या और अधिक क्षति तथा स्टाइल प्राप्त करने के लिए इसे प्रत्येक हमले के बाद सटीक टाइमिंग द्वारा चार्ज भी किया जा सकता है। दांते की ही तरह खिलाड़ी लड़ाई के बीच में अपनी शैली को आसानी से बदल सकते हैं।http://www.capcom.co.jp/devil4/eng/main.html Official English language DMC4 site from Capcom Japan January 31, 2007 https://web.archive.org/web/20070406193031/http://www.capcom.co.jp/devil4/eng/main.html 6 अप्रैल 2007 dead
सीरीज का कथानक (प्लॉट)
डेविल मे क्राई सीरीज का कालानुक्रम गेम्स के रिलीज किये जाने के क्रम से भिन्न है। समय के हिसाब से पहला गेम था डेविल मे क्राई 3, उसके बाद आये डेविल मे क्राई, डेविल मे क्राई 4 तथा डेविल मे क्राई 2 . डेविल मे क्राई एनिमे सीरीज को डेविल मे क्राई तथा डेविल मे क्राई 4 के बीच के किसी समय सेट किया गया है। मांगा डेविल मे क्राई 3 की घटनाओं की तरफ बढ़ने वाले एक प्रिक्वेल के तौर पर कार्य करता है। उपन्यासों को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि गेम्स के कथानक तथा उनमे भिन्नता के कारण उन्हें आधिकारिक तौर पर नॉन-कैनन घोषित कर दिया गया है।November 2009
डेविल मे क्राई 3 में इस सीरीज के कथानक की शुरुआत में दांते की अनामित दुकान पर अरखाम नामक एक रहस्यमयी व्यक्ति दांते के भाई विरगिल का निमंत्रण प्रदान करने के लिए आता है।अरखाम: क्या तुम्हारा नाम दांते है? स्पार्दा के बेटे? दांते: यह तुमने कहां सुना? अरखाम: तुम्हारे भाई से. उसने तुम्हारे लिए यह निमंत्रण भेजा है। कृपया इसे स्वीकार करो. दांते: कैसा निमंत्रण? (डेविल मे क्राई 3) कैपकोम, 2005 दुकान से थोड़ी ही दूर पर एक विशाल टावर जमीन से निकलता है और दांते इस परिस्थिति को एक चुनौती के रूप में स्वीकार कर लेता है।दांते: हमको पिछली बार मिले हुए लगभग पूरा साल हो चुका है। यह समय कहां चला जाता है? निश्चय ही तुमने मेरे लिए कुछ मजेदार योजना बनाई होगी. ऐसा ही है न वेरगिल? (डेविल मे क्राई 3) कैपकोम, 2005 कई लड़ाइयों के बाद दांते टावर की तेमेन्-नी-ग्रू नामक चोटी पर पहुंचता है और वेरगिल के साथ लड़ाई करता है। वेरगिल दांते को हराकर चला जाता है। लेकिन वह उसका पीछा करता है और अंततः उसे टावर के बेसमेंट में स्थित कंट्रोल रूम में पकड़ लेता है। दोनों भाइयों में फिर लड़ाई शुरू होती है। उसके बाद एक महिला आती है और उसके बाद अरखाम आता है जो टावर को पुनः सक्रिय करने के लिए उन सबका इस्तेमाल कर रहा था। अरखाम का इरादा स्पार्दा की तलवार फ़ोर्स एज को चुराने का है।जेस्टर: यह सफर काफी रोमांचक रहा, पता है! यदि तुममे से कोई भी यहां पहुंचने से पहले मर जाता तो हमारी पूरी योजना बेकार चली जाती. इसलिए, मेरा काम था तुम सबको आपस मे लड़ाना ताकि तुम्हे कमजोर किया जा सके. लेकिन साथ ही मेरे लिए यह भी आवश्यक था कि मैं तुम सबको यहां तक लाऊं और जिन्दा भी रखूं. इसके लिए मुझे एक निरे बेवकूफ के समान वेशभूषा तक बनानी पड़ी. (डेविल मे क्राई 3) कैपकोम, 2005अरखाम: वह तार छेड़ता है और हमें सिर से लेकर पांव तक नाचना पड़ता है। सबसे निकृष्ट श्रेणी के व्यक्ति के सामने हम खुशी खुशी समर्पण कर देते हैं। घंटे दर घंटे हम धीरे धीरे नीचे नरक की तरफ गिरते जा रहे हैं। अब, दुनिया को भी इसका पता चलना चाहिए. सुस्ती! लोलुपता! लालच! ईर्ष्या! वासना! क्रोध! और गर्व! अराजकता के एक ध्वनि जो मानवी इच्छाओं को जागृत करती है!
दो हजार साल के लंबे इंतजार के बाद शैतानी दुनिया के बंद दरवाजे फिर से खुलेंगे. विनाश! नरसंहार और हताशा! अपनी सहज प्रवृत्ति को अपने ऊपर हावी होने दो! पूरी दुनिया को भयभीत कर दो! मानवता के दिलों मे आतंक व्याप्त करने के लिए तेमेन-नी-ग्रू का नाम ही काफी है। और अंत मे इस कोलाहल भारी बंजर धरती का मैं शासक बन जाऊंगा. जो शैतानी शक्तियां किसी समय स्पार्दा की अधीन थीं। .. मेरी हो जाएंगी! (डेविल मे क्राई 3) कैपकोम, 2005
दांते शैतानों की दुनिया में पहुंचकर अरखाम का सामना करता है और वेरगिल के साथ मिलकर उसे हरा देता है। दांते और वेरगिल की लड़ाई होती है और अंततः दांते विजयी होता है। इंसानों की दुनिया में लौटकर टावर के बाहर दांते की मुलाकात महिला से होती है, जो दांते के भाई की मृत्यु के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट करते हुए कहती है "डेविल मे क्राई". उनके बीच मित्रता हो जाती है और राक्षसों का सफाया करने वाली एक साझेदारी की शुरुआत होती है। उसके बाद दांते अपनी दुकान का नाम रखता है "डेविल मे क्राई".महिला: क्या तुम रो रहे हो? दांते: यह तो बारिश का पानी है। महिला: लेकिन बारिश तो रुक चुकी है। दांते: शैतान कभी नहीं रोते. महिला: ऐसा है! संभवतः कोई तो शैतान ऐसा होगा जो अपने किसी करीबी को खोने के बाद रो दे. तुम्हें ऐसा नहीं लगता? दांते: हो सकता है। (डेविल मे क्राई 3) कैपकोम, 2005महिला: एक उदार दिल शैतान की बात करो, उसने अंततः अपनी दुकान का नाम तय कर लिया है। उसे नाम चुनने मे काफी समय लगा. नाम जानना चाहोगे? डेविल मे क्राई (शैतान भी रो सकता है). (डेविल मे क्राई 3) कैपकोम, 2005
डेविल मे क्राई की शुरुआत में ट्रिश दांते के ऑफिस में उसपर हमला करती है। वह उसके हमले को नाकाम कर देता है और वह दावा करती है कि शैतानों का सम्राट मुन्दुस वापसी की योजना बना रहा है।ट्रिश: हां, उसकी शक्तियों को स्पार्दा ने बंधक बना लिया था, वह फिर से मानवी दुनिया का नियंत्रण हथियाने की कोशिश कर रहा है। वह दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहा है।.. मैलेट द्वीप पर. (डेविल मे क्राई) कैपकोम, 2005 दांते मालेट द्वीप पर खोजबीन करता है जहां उसका सामना कई प्रकार के शैतानों से होता है, जिनमे से एक है नीलो एंजिलो.दांते: मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस घटिया जगह पर मुझे कोई जिगर वाला व्यक्ति मिलेगा. (डेविल मे क्राई) कैपकोम, 2005 दांते हार जाता है लेकिन नीलो एंजिलो भाग जाता है। मुन्दुस के अन्य सेनापतियों के साथ लड़ाई से पता चलता है कि दांते डेविल मे क्राई 3 में जागने के बाद अपने पिता से भी अधिक शक्तिशाली हो गया है।ग्रिफोन: तुम्हारी शक्तियां निश्चित रूप से स्पार्दा के समान हैं ... नहीं, बल्कि उससे भी अधिक हैं। (डेविल मे क्राई) कैपकोम, 2005 नीलो एंजिलो बाद के अन्य अभियानों में भी दो बार हमला करता है और अंत में पता चलता है कि वह दांते का जुड़वा भाई वेरगिल ही है। दांते मुन्दुस की खोज में अंडरवर्ल्ड में प्रवेश करता है जहां ट्रिश उसे बचाने के लिए अपना बलिदान दे देती है। दांते डेविल मे क्राई 3 में वेरगिल द्वारा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले स्पार्दा की शक्ति को जागृत कर देता है।दांते: कितनी देर तक तुम छुपकर प्रहार करते रहोगे? मुन्दुस, बाहर निकलो और अपना दम दिखाओ. (डेविल मे क्राई) कैपकोम, 2005 उसके बाद दांते और मुन्दुस की लड़ाई अस्तित्व के एक नए आयाम पर होती है। ट्रिश लौटती है और दांते को अपनी शक्तियां दे देती है। दांते मुन्दुस को पराजित कर देता है।ट्रिश: दांते, मेरी शक्तियों का इस्तेमाल करो! दांते: ट्रिश! ठीक है! (डेविल मे क्राई) कैपकोम, 2005 उसके बाद पूरा द्वीप नष्ट हो जाता है लेकिन दांते और ट्रिश बचकर निकल जाते हैं और अपनी नयी नामित दुकान "डेविल नेवर क्राई" में साथ मिलकर काम करते हैं।
डेविल मे क्राई एनिमे सीरीज में दांते को पैटी नामक एक किशोरी के अंगरक्षक के रूप में काम पर रखा जाता है। हालांकि शुरू में पैटी दांते को शक की निगाह से देखती थी, बाद में वह उसे पसंद करने लगी और अपना अधिकांश समय उसकी दुकान को साफ करने या लड़कियों की भांति सजाने में व्यतीत करने लगी; दांते के लिए यह सब काफी विस्मयकारी था। हालांकि इस सीरीज में दांते का मुख्य काम पैटी की रक्षा करना है, उसका ज्यादातर समय अपनी दुकान (जिसका नाम डेविल मे क्राई की घटनाओं के बाद फिर से "डेविल मे क्राई " रख दिया गया है) पर मिलने वाले छोटे-मोटे कामों में ही व्यतीत होता है जिनका अंत अक्सर उसके द्वारा शहर को परेशान करने वाले राक्षसों के सफाए के साथ होता है। डेविल हंटर के रूप में महिला की भी वापसी होती है और वे दांते के एक विशाल ऋण को चुकाने के लिए उसको काम पर रखती है। ट्रिश भी जल्द ही सामने आती है और यह पता चलता है कि डेविल हंटर के रूप में अपना स्वयं का करियर स्थापित करने के लिए वह कुछ समय के लिए दांते से अलग होकर काम कर रही थी। महिला और ट्रिश पहली बार मिलते हैं लेकिन उनमे मित्रता स्थापित नहीं हो पाती है। इसके बावजूद वे तीनों कुछ कठिन कार्यों को अंजाम देने के लिए मिलकर काम करते हैं। सीरीज के अंत में यह पता चलता है कि पैटी मां एक जादूगर की वंशज है जिसने एक बार एक प्राचीन शैतानी भगवन एबिगेल की शक्तियों को बंधक बना लिया था। अंततः सिड नामक शैतान खलनायक के रूप में सामने आता है और एबिगेल की बंधक शक्तियों से संबंधित अपनी कुटिल योजना का खुलासा करता है। जहां महिला और ट्रिश सिड के राक्षसों का सफाया करती हैं और वहीं दांते सिड से स्वयं लड़ता है और उसे मार गिराता है। कुछ समय बाद दांते, ट्रिश और महिला को एक ही जगह काम मिल जाता है और वे भावी विजेता के संबंध में शर्त लगाते हैं। पैटी साफ-सफाई के लिए दांते की दुकान पर आती है जो यह दर्शाता है कि उनके बीच पिता-पुत्री जैसा संबंध अभी भी कायम है।
डेविल मे क्राई 4 में महिला, स्पार्दा के उपासक और डेविल आर्म्स को एकत्र करने वाले एक कट्टर समूह 'दी ऑर्डर ऑफ दी स्वोर्ड' की जांच करने के लिए दांते की दुकान (जिसका नाम अभी भी "डेविल मे क्राई" है, "डेविल नेवर क्राई" नहीं) पर आती है। शुरुआत में दांते इसमें कोई रूचि नहीं लेता है लेकिन ट्रिश (जिसने संभवतः अपने अकेले के करियर को छोड़ दिया है और फिर से दांते के साथ काम करने लगी है) आगे आती है और स्पार्दा तलवार को अपने साथ ले जाती है। बाद में दांते नीरो की उपस्थिति में ऑर्डर की एक बैठक में घुसकर उनके नेता सैन्क्ट्स को मार देता है। नीरो दांते पर हमला करता है और अपनी डेविल ब्रिंगर आर्म को जागृत करता है लेकिन पाता है कि दांते उनकी लड़ाई को गंभीरता से नहीं ले रहा है। नीरो और अधिक जोर लगाता है लेकिन उसे एहसास होता है कि ऑर्डर के लोग शैतानी दुनिया के दरवाजे को खोल रहे हैं ताकि उनकी शक्तियों का इस्तेमाल किया जा सके. शैतानी शक्तियों की मदद से सैन्क्ट्स को पुनर्जीवित किया जाता है और वह नीरो की प्रेमिका काइरी का अपहरण करने की एक योजना को अंजाम देना शुरू करता है। नीरो सैन्क्ट्स के खिलाफ लड़ाई जारी रखता है लेकिन वह उसे पकड़ लेता है और उसका तथा काइरी का इस्तेमाल करके भगवान के रूप में दी सेवियर नामक एक विशालकाय शैतान का निर्माण करता है। दांते आगे आता है और ऑर्डर द्वारा खोले गए नर्क के सभी दरवाजों को नष्ट कर देता है और फिर सेवियर से लड़ता है। बाहर से उसका विनाश करने में असफल रहने के बाद वह भीतर से उसका विनाश करने के कार्य को नीरो पर छोड़ देता है। नीरो सैन्क्ट्स को मारकर काइरी को बचाता है और अंततः सेवियर का भी विनाश कर देता है। दांते नीरो को यामातो नामक तलवार देता है जो पहले वेरगिल के पास थी (ऑर्डर को वह टूटी अवस्था में मिली थी और नीरो ने उसको ठीक किया और अपनी लड़ाइयों में उसको स्वयं के डेविल ट्रिगर के रूप में इस्तेमाल किया). बाद में डेविल मे क्राई दुकान पर महिला दांते और ट्रिश को उनके काम का पैसा देती है, हालांकि ट्रिश उस राशि से संतुष्ट नहीं है। दांते इस स्थिति से बचने की कोशिश करता है और पासवर्ड वाले एक ग्राहक द्वारा फोन करने पर वे तीनों एक अन्य अभियान को अंजाम देने के कार्य में जुट जाते हैं।
डेविल मे क्राई 2 की शुरुआत में दांते एक संग्रहालय में जाता है जहां मेदाग्लिया नामक एक महत्त्वपूर्ण सामान रखा गया है और जहां लूसिया दांते को डूमरी द्वीप पर आमंत्रित करती है। लूसिया की मां मेटियर दांते से एक व्यापारी और शैतानी शक्तियों के मालिक एरियस के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए कहती है।मेटियर: हे स्पार्दा के पुत्र ... हमें आपसे यह मदद मांगनी ही होगी ... देखिये, एक व्यक्ति है जिसने हमारी धरती को शैतानों का गढ़ बना दिया है; उसका नाम है एरियस. और हालांकि वह एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनी का अध्यक्ष है।.. लेकिन शैतानी शक्तियों का उपयोग करता है। कृपया हमारी खातिर एरियस और उसके स्वामी का सामना कीजिये.
(डेविल मे क्राई 2) कैपकोम, 2005 दांते तैयार हो जाता है।(एक सिक्का उछालने और यह देखने के बाद कि हेड्स आया है।) दांते: ... लगता है तुम आज भाग्यशाली हो. (डेविल मे क्राई 2) कैपकोम, 2005 लूसिया एरियस का सामना करती है जो बताता है कि वह उसकी ही रचना है।एरियस: तुम मेरी ही रचना हो. लूसिया: झूठे! मेरी मां मेटियर है। एरियस की सेक्रेटरी उसका नकाब हटाती है, जिससे पता चलता है कि उसका चेहरा लूसिया के ही समान है। एरियस: उसे तो तुम केवल तब मिली जब तुम्हे फेंका जाने वाला था और फिर उसने तुम्हे एक सैनिक के रूप में पाला. क्या इसी को तुम मां कहती हो? (डेविल मे क्राई 2) कैपकोम, 2005 कुछ ही समय बाद लूसिया जाने से पहले दांते को अंतिम अरकाना प्रदान करती है।लूसिया: लेकिन ... असल में ... मैं इस शक्ति के लायक नहीं हूं ... लूसिया: कृपया मेरी खातिर इसे मेटियर के पास लाओ ... मेरे पास कुछ है जिसको मुझे निपटना है।.. (डेविल मे क्राई 2) कैपकोम, 2005 फिर दांते की मुलाकात मेटियर से होती है जो उससे अरकाना को लेकर एरियस से लूसिया को बचने के लिए कहती है।मेटियर: हे स्पार्दा के पुत्र, मुझे तुमसे एक और चीज पूछनी है। मेरी बेटी अकेले ही एरियस का मुकाबला करने चली गयी है।.. कृपया इन्हें लो और लूसिया को बचाओ. (डेविल मे क्राई 2) कैपकोम, 2005 लूसिया एरियस पर हमला करती है लेकिन वह उसे बंदी बना लेता है। दांते आता है और अरकाना के बदले लूसिया को लेने के बाद एरियस पर हमला करता है, हालांकि वह बचकर निकल जाता है।एरियस: तुम जीत नहीं सकते ... कोई तुम्हे रोके हुए है।.. लूसिया: मुझे छोड़ो और एरियस को मारो! दांते: चिंता मत करो. मैंने तुम्हे संभाल लिया है।.. (डेविल मे क्राई 2) कैपकोम, 2005 उर्जा की एक विशाल धारा यूरोब्युरोस (रेज़िडन्ट एविल 5 से इसका कोई संबंध नहीं है, बल्कि सर्प तथा ड्रैगन वाला एक प्राचीन प्रतीक है) टावर पर गिरती है और शैतानी दुनिया का एक पोर्टल खुल जाता है। अंदर प्रविष्टि को लेकर दांते और लूसिया में बहस होती है और अर्गोसाक्स का सामना करने के लिए दांते पोर्टल में प्रवेश करता है।लूसिया: लेकिन ...! दांते: इसे भाग्य पर छोड़ दो. हेड्स आया तो मैं जाऊंगा, टेल्स आया तो तुम. (वह सिक्का उछालता है और फिर से हेड्स आता है) दांते: फिर मिलते हैं। लूसिया: क्या तुम मेटियर की जबानी स्पार्दा की कहानी नहीं सुनना चाहोगे? दांते: मुझे पता है।.. उसने भी ऐसा ही किया था। .. लूसिया, मेरे सिक्के को संभालना. (डेविल मे क्राई 2) कैपकोम, 2005
दांते के जाने के बाद एरियस भी लौटता है, हालांकि लूसिया उसे हरा देती है।एरियस: तुम इंसान नहीं हो. तुम सिर्फ एक राक्षस हो ... मेरे द्वारा बनाया गया एक राक्षस! लूसिया: दांते ने मुझसे कहा था। .. शैतान कभी नहीं रोते! (डेविल मे क्राई 2) कैपकोम, 2005 पोर्टल के भीतर दांते आंशिक रूप से जागृत अर्गोसाक्स से लड़ता है और उसे हरा देता है। पोर्टल को बंद पाकर दांते एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर शैतानी दुनिया के और अंदर प्रवेश करता है। लड़ाई के बाद मेटियर लूसिया से जोर देकर कहती है कि स्पार्दा भी समान परिस्थितियों से लौटकर वापस आया था। कुछ समय बाद दांते की दुकान में लूसिया दांते के बारे में सोचती है और उसके द्वारा दिए गए एक सिक्के की जांच करती है। वह सिक्का दो सिर वाला निकलता है। बाहर एक मोटरसाइकिल की आवाज़ सुनाई देती है और लूसिया पता करने के लिए बाहर जाती है। खिलाड़ी को दिखाया नहीं गया है और यह पता नहीं चलता है कि वह दांते है या नहीं.
सांस्कृतिक प्रभाव
डेविल मे क्राई सीरीज की दुनिया भर में दस मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैंhttp://ir.capcom.co.jp/english/news/html/e080220.html Smokin'! Capcom's "Devil May Cry 4" Ships over 2 Million Stylish Units - Making it the fastest game in the DMC series to reach that milestone Haruhiro Tsujimoto Capcom February 20, 2008 February 21, 2008 https://web.archive.org/web/20080228012611/http://ir.capcom.co.jp/english/news/html/e080220.html 28 फ़रवरी 2008 dead और प्रत्येक को प्लैटिनम टाइटल मिला है।http://ir.capcom.co.jp/english/data/million.html Platinum Titles Capcom April 4, 2007 January 17, 2007 https://web.archive.org/web/20080116224723/http://ir.capcom.co.jp/english/data/million.html 16 जनवरी 2008 live डेविल मे क्राई को एक्शन गेम्स की "एक्सट्रीम कॉम्बेट" नामक उप-शैली की शुरुआत के रूप में माना जाता है जिसमे शक्तिशाली नायक बेहतरीन शैली वाले एक्शन की मदद से दुश्मनों की भीड़ का सामना करते हैं। Bateman Chris Richard Boon 21st Century Game Design Charles River Media 246–247 August 29, 2005 978-1-58-450429-0 इस खेल को ऐसे प्रथम खेल के रूप में भी वर्णित किया जाता है जिसने "कई उत्कृष्ट 2डी एक्शन गेम्स की ट्विच-आधारित, उन्मुक्त खेल शैली का सफलतापूर्वक अनुकरण किया है". Ahmed Shahed अक्टूबर 17, 2001 Gamespot Devil May Cry review http://www.gamespot.com/ps2/action/devilmaycry/review.html March 29, 2007 GameSpot https://web.archive.org/web/20070318093212/http://www.gamespot.com/ps2/action/devilmaycry/review.html 18 मार्च 2007 live इस सीरीज के खेलों ने इतनी ख्याति अर्जित कर ली है कि अन्य 3डी एक्शन गेम्स का आंकलन इनकी तुलना में ही किया जाता है; अन्य तुलनात्मक खेलों में शामिल हैं, गॉड ऑफ वार, God of War IGN http://ps2.ign.com/objects/661/661321.html#previews April 3, 2007 https://web.archive.org/web/20080914173536/http://ps2.ign.com/objects/661/661321.html#previews 14 सितंबर 2008 dead June 16, 2005 Playstation World God of War Review http://www.computerandvideogames.com/article.php?id=120641&site=psw&skip=yes April 3, 2003 https://web.archive.org/web/20080629102145/http://www.computerandvideogames.com/article.php?id=120641&site=psw&skip=yes 29 जून 2008 live केओस लीजन, Varanini Giancarlo Gamespot August 4, 2003 Chaos Legion review http://www.gamespot.com/ps2/action/chaoslegion/review.html?om_act=convert&om_clk=gssummary&tag=summary;review April 3, 2007 https://web.archive.org/web/20070930160819/http://www.gamespot.com/ps2/action/chaoslegion/review.html?om_act=convert&om_clk=gssummary&tag=summary%3Breview 30 सितंबर 2007 live तथा ब्लड विल टेल . Bedigian Louis Gamezone September 29, 2004 Blood Will Tell review http://ps2.gamezone.com/gzreviews/r22035.htm April 3, 2007 https://web.archive.org/web/20080617143442/http://ps2.gamezone.com/gzreviews/r22035.htm 17 जून 2008 dead
दांते के आत्मविश्वास और निडर रवैये के कारण उसे व्यापक लोकप्रियता प्राप्त हुई है। उसे 'गेम क्रश' की "टॉप 10: मोस्ट बैडऐस वीडियो गेम कैरेक्टर" सूची में सातवां,Rocco Inzauto, Edward http://gamecrush.blogspot.com/2007/02/top-10-most-badass-video-game-charaters.html Top 10: Most Badass Video Game Characters फ़रवरी 25, 2007 April 20, 2007 https://web.archive.org/web/20090129042015/http://gamecrush.blogspot.com/2007/02/top-10-most-badass-video-game-charaters.html 29 जनवरी 2009 dead और स्क्रूअटैक की "टॉप टेन कूलेस्ट वीडियो गेम कैरेक्टर्स" सूची में तीसरा स्थान मिला था।http://www.thelastboss.com/post.phtml?pk=2160 Top ten coolest games April 20, 2007 https://web.archive.org/web/20070809013318/http://www.thelastboss.com/post.phtml?pk=2160 9 अगस्त 2007 dead डेविल मे क्राई सीरीज की लोकप्रियता से प्ररित होकर टॉयकॉम द्वारा कई प्रकार के डेविल मे क्राई एक्शन नायकों का निर्माण किया गया है।Borst, Brian http://www.popcultureshock.com/reviews.php?id=2243 Devil May Cry Action Figures review June 1, 2003 April 20, 2007 https://web.archive.org/web/20060516220713/http://www.popcultureshock.com/reviews.php?id=2243 16 मई 2006 dead जापानी कंपनी काईयोडो ने डेविल मे क्राई 2 के लिए समान प्रकार के नायकों तथा डेविल मे क्राई 3 दांते एक्शन नायक का निर्माण किया है। Amazon.com Listing for Devil May Cry 2 Action Figures http://www.amazon.com/Devil-May-Cry-Action-Figure/dp/B000HX7YTK April 23, 2007 https://web.archive.org/web/20071111174310/http://www.amazon.com/Devil-May-Cry-Action-Figure/dp/B000HX7YTK 11 नवंबर 2007 live Amazon.com Listing for Devil May Cry 3 Dante Revoltech action figure http://www.amazon.com/Devil-Revoltech-Joints-Action-Figure/dp/B000GBN2Y4 April 23, 2007 https://web.archive.org/web/20070913044258/http://www.amazon.com/Devil-Revoltech-Joints-Action-Figure/dp/B000GBN2Y4 13 सितंबर 2007 live
अन्य मीडिया
डेविल मे क्राई की शिन्या गोइकेदा द्वारा लिखित और शिरो मिवा द्वारा चित्रित दो लघु उपन्यासों को प्रकाशित किया गया है; इनका प्रकाशन पहली बार जापान में 2002 में किया गया बाद में इनका अनुदित संस्करण अमेरिका में 2006 में जारी किया गया। पहली वाली का शीर्षक है डेविल मे क्राई वॉल्यूम 1 और इसे जापान में पहले गेम की रिलीज के साथ ही प्रकाशित किया गया; इसमें दांते को प्रथम खेल के पहले के एक साहसिक अभियान में दिखाया गया है। दूसरे उपन्यास (जिसका अमेरिका में शीर्षक था डेविल मे क्राई वॉल्यूम 2) को जापान में दूसरे गेम की रिलीज के साथ ही प्रकाशित किया गया और इसमें प्रथम खेल के बाद की घटनाओं को दिखाया गया है। प्रकाशक टोक्योपॉप ने इन उपन्यासों को अमेरिका में क्रमशः जून तथा नवंबर 2006 में जारी किया।
3 भागों वाली डेविल मे क्राई 3 मंगा सीरीज के दो संस्करणों को जापान तथा अमेरिका में प्रकाशित किया जा चुका है। ''डेविल मे क्राई 3 की घटनाओं के लगभग एक साल पहले मंगा यह कहानी सुनाता है कि इसके चरित्र अपनी शुरुआती स्थिति तक कैसे पहुंचे।
पहले गेम के एक कॉमिक स्वरूपण के तीन संस्करणों को कनाडा के प्रकाशक ड्रीमवेव प्रोडक्शंस द्वारा 2004 में प्रकाशित किया गया, लेकिन 2005 में कंपनी के दिवालिया हो जाने के कारण उसे अधूरा ही छोड़ दिया गया।http://www.comicbookresources.com/news/newsitem.cgi?id=4625 Dreamwave Productions closes up shop April 23, 2007 https://web.archive.org/web/20071011095857/http://comicbookresources.com/news/newsitem.cgi?id=4625 11 अक्तूबर 2007 dead
दांते की डेविल मे क्राई शीर्षक वाली एक एनिमे सीरीज को 12 जून 2007 को जापान के वोवो टीवी नेटवर्क पर पहली बार दिखाया गया। यह सीरीज 12 एपिसोड तक चली.http://activeanime.com/html/modules.php?op=modload&name=News&file=article&sid=3851 ActiveAnime:Devil May Cry Anime and Pre Site Opening January 23, 2007 https://web.archive.org/web/20070417100910/http://activeanime.com/html/modules.php?op=modload&name=News&file=article&sid=3851 17 अप्रैल 2007 dead http://dmc-tv.com Devil May Cry anime official site (in Japanese) January 23, 2007 https://web.archive.org/web/20070123010651/http://www.dmc-tv.com/ 23 जनवरी 2007 dead इस शो को एनिमे स्टूडियो मैडहाउस द्वारा निर्मित तथा शिन इतागाकी द्वारा निर्देशित किया गया था। तीसरे और चौथे खेलों के एक लेखक बिंगो मोरिहाशी इसके लेखकों में से एक थे। प्रथम पूर्ण ट्रेलर में दांते को पहले गेम की उसकी पोशाक पहने दिखाया गया है और चरित्रों में गेम के उसके दो साथियों (महिला तथा ट्रिश) के अलावा दो नए चरित्र भी शामिल हैं।
25 जुलाई 2008 को वाइल्डस्टोर्म (डीसी कॉमिक्स का एक हिस्सा) तथा कैपकोम दोनों ने घोषणा की कि वे मिलकर डेविल मे क्राई की एक नयी कॉमिक बुक की रचना करने जा रहे हैं। इस कॉमिक सीरीज की रचनात्मक टीम तथा इसकी शुरुआत करने के महीने जैसे विवरणों की घोषणा बाद में की जायेगी.http://kotaku.com/5030369/resident-evil-and-devil-may-cry-comics-on-the-way Resident Evil And Devil May Cry Comics On The Way Mike Fahey Kotaku July 29, 2008 August 31, 2008 https://web.archive.org/web/20100304180032/http://kotaku.com/5030369/resident-evil-and-devil-may-cry-comics-on-the-way 4 मार्च 2010 live
अन्य खेलों में
हिदेकी कामिये द्वारा रचित एक अन्य कैपकोम सीरीज व्यूटीफुल जो गेम्स के प्लेस्टेशन संस्करण में डेविल मे क्राई के चरित्रों को दिखाया गया है। दांते प्रथम व्यूटीफुल जो के पीएस2 संस्करण में एक खिलाड़ी चरित्र के रूप में है और Viewtiful Joe: Red Hot Rumble के पीएसपी संस्करण में दांते के अतिरिक्त वेरगिल, ट्रिश, स्पार्दा, मेरियोनेट, तथा प्लास्मा भी शामिल हैं।
दांते का सोलकैलिबर III में शामिल किया जाना तय था, लेकिन अंत में ऐसा हो न सका.James Ransom-Wiley http://www.joystiq.com/2005/02/09/dante-joins-the-soul-calibur-3-lineup Joystiq's report on Dante's inclusion on the Soul Calibur III roster फ़रवरी 9, 2005 April 4, 2007 https://web.archive.org/web/20061031174023/http://www.joystiq.com/2005/02/09/dante-joins-the-soul-calibur-3-lineup/ 31 अक्तूबर 2006 live
कैपकोम तथा एल्ट्स के बीच एक समझौते के तहत Devil May Cry 3: Dante's Awakening दांते तथा वेरगिल के शैतानी स्वरूपों का डिजाइन मेगामी तेंसी के कैरेक्टर डिज़ाईनर काजुमा कानेको द्वारा किया गया। इसके बदले एल्ट्स ने दांते (डेविल मे क्राई 2 के उसके रूप को) को जापान में मानियाक्स शीर्षक से मशहूर Shin Megami Tensei III: Nocturne की अगली व्यापक रिलीज में एक चरित्र के रूप में शामिल किया। नॉक्टर्न का बाद का अंग्रेजी स्थानीकरण मानियाक्स के इसी संस्करण पर आधारित था।http://www.atlus.com/smt/faqs.html Atlus USA presents Shin Megami Tensei: Nocturne Atlus April 16, 2007 https://web.archive.org/web/20121031070005/http://www.atlus.com/smt/faqs.html 31 अक्तूबर 2012 dead
दांते और ट्रिश का Marvel vs. Capcom 3: Fate of Two Worlds में प्रकट होना तय है।
अभिग्रहण
जनवरी 2010
January 5, 2010 Devil May Cry 89.31%http://www.gamerankings.com/ps2/445101-devil-may-cry/index.html Devil May Cry - GameRankings GameRankings January 5, 2010 https://web.archive.org/web/20090307134714/http://www.gamerankings.com/ps2/445101-devil-may-cry/index.html 7 मार्च 2009 live 94%http://www.metacritic.com/games/platforms/ps2/devilmaycry Devil May Cry reviews at Metacritic.com Metacritic January 5, 2010 https://web.archive.org/web/20100628041353/http://www.metacritic.com/games/platforms/ps2/devilmaycry 28 जून 2010 live Devil May Cry 2 72.90%http://www.gamerankings.com/ps2/561241-devil-may-cry-2/index.html Devil May Cry 2 - GameRankings GameRankings January 5, 2010 https://web.archive.org/web/20100813014841/http://www.gamerankings.com/ps2/561241-devil-may-cry-2/index.html 13 अगस्त 2010 live 68%http://www.metacritic.com/games/platforms/ps2/devilmaycry2 Devil May Cry 2 reviews at Metacritic.com Metacritic January 5, 2010 https://web.archive.org/web/20090426223120/http://www.metacritic.com/games/platforms/ps2/devilmaycry2 26 अप्रैल 2009 live Devil May Cry 3: Dante's Awakening 84.34%http://www.gamerankings.com/ps2/920607-devil-may-cry-3-dantes-awakening/index.html Devil May Cry 3: Dante's Awakening - GameRankings GameRankings January 5, 2010 https://web.archive.org/web/20160709114519/http://www.gamerankings.com/ps2/920607-devil-may-cry-3-dantes-awakening/index.html 9 जुलाई 2016 live 84%http://www.metacritic.com/games/platforms/ps2/devilmaycry3 Devil May Cry 3: Dante's Awakening reviews at Metacritic.com Metacritic January 5, 2010 https://web.archive.org/web/20100112113245/http://www.metacritic.com/games/platforms/ps2/devilmaycry3 12 जनवरी 2010 live Devil May Cry 3: Special Edition 87.83% (PS2)http://www.gamerankings.com/ps2/930014-devil-may-cry-3-special-edition/index.html Devil May Cry 3: Special Edition - GameRankings GameRankings January 5, 2010 https://web.archive.org/web/20161211184352/http://www.gamerankings.com/ps2/930014-devil-may-cry-3-special-edition/index.html 11 दिसंबर 2016 live 70.87% (PC)http://www.gamerankings.com/pc/931852-devil-may-cry-3-special-edition/index.html Devil May Cry 3: Special Edition (PC) - GameRankings GameRankings January 5, 2010 https://www.webcitation.org/6GDIdAjuU?url=http://www.gamerankings.com/pc/931852-devil-may-cry-3-special-edition/index.html 28 अप्रैल 2013 live 87% (PS2)http://www.metacritic.com/games/platforms/ps2/devilmaycry3se Devil May Cry 3: Special Edition reviews at Metacritic.com Metacritic January 5, 2010 https://web.archive.org/web/20100112113250/http://www.metacritic.com/games/platforms/ps2/devilmaycry3se 12 जनवरी 2010 live 66% (PC)http://www.metacritic.com/games/platforms/pc/devilmaycry3se Devil May Cry 3: Special Edition (PC) reviews at Metacritic.com Metacritic January 5, 2010 https://web.archive.org/web/20100716200230/http://www.metacritic.com/games/platforms/pc/devilmaycry3se 16 जुलाई 2010 live Devil May Cry 4 84.48% (PS3)http://www.gamerankings.com/ps3/928376-devil-may-cry-4/index.html Devil May Cry 4 (PS3) - GameRankings GameRankings January 5, 2010 https://web.archive.org/web/20101003222742/http://www.gamerankings.com/ps3/928376-devil-may-cry-4/index.html 3 अक्तूबर 2010 live 83.88% (360)http://www.gamerankings.com/xbox360/938686-devil-may-cry-4/index.html Devil May Cry 4 (360) - GameRankings GameRankings January 5, 2010 https://web.archive.org/web/20100920025201/http://www.gamerankings.com/xbox360/938686-devil-may-cry-4/index.html 20 सितंबर 2010 live 80.26% (PC)http://www.gamerankings.com/pc/938687-devil-may-cry-4/index.html Devil May Cry 4 (PC) - GameRankings GameRankings January 5, 2010 https://web.archive.org/web/20100920025052/http://www.gamerankings.com/pc/938687-devil-may-cry-4/index.html 20 सितंबर 2010 live 84% (PS3)http://www.metacritic.com/games/platforms/ps3/devilmaycry4 Devil May Cry 4 (PS3) reviews at Metacritic.com Metacritic January 5, 2010 https://web.archive.org/web/20100315162104/http://www.metacritic.com/games/platforms/ps3/devilmaycry4 15 मार्च 2010 live 84% (360)http://www.metacritic.com/games/platforms/xbox360/devilmaycry4 Devil May Cry 4 (360) reviews at Metacritic.com Metacritic January 5, 2010 https://www.webcitation.org/65p8zIoVT?url=http://www.metacritic.com/game/xbox-360/devil-may-cry-4 29 फ़रवरी 2012 live 78% (PC)http://www.metacritic.com/games/platforms/pc/devilmaycry4 Devil May Cry 4 (PC) reviews at Metacritic.com Metacritic January 5, 2010 https://www.webcitation.org/65p8zypOz?url=http://www.metacritic.com/game/pc/devil-may-cry-4 29 फ़रवरी 2012 live
पूरी डेविल मे क्राई'' सीरीज और विशेषकर इसके हालिया शीर्षकों को कुल मिलाकर काफी सकारात्मक समीक्षाएं प्राप्त हुई हैं, हालांकि इसके पीसी संस्करण की काफी आलोचना की गयी है क्योंकि मूल कंसोल संस्करण की तुलना में इसमें कम स्कोर प्राप्त करने के कारण इसे निम्न श्रेणी का माना गया है।
इन्हें भी देखें
बेयोनेटा
Devil May Cry series
सन्दर्भ
30em
बाहरी कड़ियाँ
कैपकोम यूएसए का आधिकारिक "डेविल मे क्राई" पोर्टल
डेविल मे क्राई विकी
अनौपचारिक रोलप्लेयिंग साइटजून 2020 InternetArchiveBot
जापानी भाषा
मूल डेविल मे क्राई वेबसाइट
आधिकारिक डेविल मे क्राई 2 वेबसाइट
आधिकारिक डेविल मे क्राई 3 वेबसाइट
आधिकारिक DMC3 स्पेशल एडीशन वेबसाइट
आधिकारिक डेविल मे क्राई 4 वेबसाइट
श्रेणी:वीडियो गेम शृंखला