411 REFERENCE · Wikipedia
तापीय न्यूट्रॉन रिऐक्टर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तापीय न्यूट्रॉन रिऐक्टर (thermal neutron reactor) उन रिऐक्टरों को कहते हैं जिनकी विखण्डन शृंखला अभिक्रिया के पीछे तापीय या मन्द न्यूट्रानों का हाथ होता है। यहाँ 'तापीय' का अर्थ 'गरम' नहीं है बल्कि इसका अर्थ यह है कि वह न्यूट्रान आसपास के माध्यम (नाभिकीय ईंधन, मन्दक, संरचनात्मक अवयव आदि आदि) से तापीय साम्य में है। नाभिकीय विखण्डन के तुरन्त बाद जो न्यूट्रान पैदा होते हैं उनकी ऊर्जा बहुत अधिक होती हैं और उन्हें 'द्रुत न्यूट्रॉन' कहते हैं। ये न्यूट्रान अपने आसपास (के माध्यम (मुख्यतः मन्दक) से अप्रत्यास्थ संघट्त करके अपनी ऊर्जा का क्षय कर देते हैं और तब इन्हें 'तापीय न्यूट्रॉन' कहा जाता है।
इन्हें भी देखें
द्रुत न्यूट्रॉन रिऐक्टर
श्रेणी:नाभिकीय ऊर्जा