411 REFERENCE · Wikipedia
कोको
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|वृक्ष से लटकती कोको की फलियां
कोको नामक वृक्ष के फलों के बीज से कोको तैयार किया जाता है। इसका फल पपीता के समान होता है, जिसमें 30 से 60 तक बीज होता है। इन बीजों को सुखाकर भुननें पर कोको तैयार होता है। यह भी चाय की तरह पेय पदार्थ है तथा इससे चॉकलेट भी बनाया जाता है। इसका वृक्ष 4 मीटर से 7 मीटर तक ऊँचा होता है तथा इसके फल तनों पर लगते हैं।
कोको विषुवत् रेखीय उष्ण तथा आर्द्र निम्न भूमि प्रदेशों का पौधा है। अतः इसे उच्च तापमान तथा अधिक वर्षा की आवश्यकता होती है।
कोको के मुख्य उत्पादक देश आइवरी तट, घाना, ब्राजील, मैक्सिको, न्यूगिनी, वेनेजुएला, फिलीपीन्स तथा मलेशिया हैं।
श्रेणी:फ़सलें
श्रेणी:कृषि