411 REFERENCE · Wikipedia
एकाम्बरेश्वर मंदिर, कांचीपुरम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एकाम्बरेश्वर मंदिर Ekambareswar Templeஏகாம்பரநாதர் கோயில் Ekambareswarar5.jpg एकाम्बरेश्वर मंदिर, कांचीपुरम India Tamil Nadu तमिल नाडु में स्थान 12 50 51 N 79 42 00 E type:landmark_region:IN inline,title तमिल नाडु कांचीपुरम ज़िला कांचीपुरम एकाम्बरनाथ (शिव) द्रविड़ वास्तुशैली पल्लव, चोल के राजा
एकाम्बरेश्वर मंदिर (Ekambareswar Temple) या एकाम्बरनाथ मंदिर (Ekambarnath Temple) भारत के तमिल नाडु राज्य के कांचीपुरम तीर्थ-नगर में स्थित भगवान शिव को समर्पित एक हिन्दू मंदिर है। कांचीपुरम के इस मंदिर, वरदराज पेरुमाल मंदिर और कामाक्षी अम्मन मंदिर को सामूहिक रूप से "मूमुर्तिवासम" कहा जाता है, यानि "त्रिमूर्तिवास" (तमिल भाषा में "मू" से तात्पर्य "तीन" है)।Tourist guide to Tamil Nadu Tourist Tourist guide to Tamil Nadu 2007 T. Krishna Press Chennai 978-81-7478-177-2 https://books.google.com/books?id=nGxbJqdEQrwC&q=thiruvanaikaval&pg=PA76Ayyar Ayyar P. V. Jagadisa South Indian shrines: illustrated 1991 Asian Educational Services New Delhi 81-206-0151-3 https://books.google.com/books?id=NLSGFW1uZboC&q=conjeevaram&pg=PA69
विवरण
ऐसा मना जाता है की मंदिर मे अनेक बरसों से एक आम का पेड़ है जो लगभग ३५००-४००० वर्ष पुराना है। इस पेड़ की हर शाखा पर अलग-अलग रंग के आम लगते है और इनका स्वाद भी अलग अलग है। इस पेड़ के नीचे माँ पार्वती ने भगवान महादेव शिव की पूजा की थी और माता पार्वती शिव जी को प्रपात करने के लिए उसी आम के पेड़ के नीचे मिटटी या बालू से ही एक शिवलिंग बना कर घोर तेपस्य करनी शरू कर दी| जब शिव ने ध्यान पर पार्वती जी को तेपस्य करते हए देखा तो महादेव ने माता पार्वती की परीक्षा लेने के उद्देश्य से अपनी जटा से गंगा जल से सब जगह पानी पानी कर दिया। जल के तेज गति से पूजा मे बाधा पड़ने लगी तो माता पार्वती ने उस शिवलिंग जिसकी वह पूजा कर रही थी उसे गले लगा लिया जिसे से शिव लिंग को कोई नुकसान न हो। भगवान शंकर जी यह सब देख कर बहुत खुश हए और माता पार्वती को दर्शन दिये। शिव जी ने माता पार्वती से वरदान मांगने को कहा तो माता पार्वती ने विवाह की इच्छा व्यक्त की। महादेव ने माता पार्वती से विवाह कर लिया। आज भी मंदिर के अंदर वह आम का पेड़ हरा भरा देखा जा सकता है। माता पार्वती और शिव जी को समर्पित यह मंदिर एकबारनाथ मंदिर है।
इन्हें भी देखें
वरदराज पेरुमाल मंदिर, कांचीपुरम
कामाक्षी अम्मन मंदिर, कांचीपुरम
कांचीपुरम
सन्दर्भ
श्रेणी:शिव मंदिर
श्रेणी:तमिल नाडु में हिन्दू मन्दिर
श्रेणी:कांचीपुरम