Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नोवाखाली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नोवाखाली जिलाNoakhali District নোয়াখালী bn District BD Noakhali District locator map.svg Location of नोवाखाली in Bangladesh yes y shape-inverse 220 320 1 8 center 22.6 91.1 नोवाखाली Expandable map of नोवाखाली Location of Noakhali in Bangladesh 22.70 91.10 region:BD inline,title देश बांग्लादेश Division Chittagong Division Established 1821 4202.70 3108083 2011census auto Literacy rate Total 69.57% BST +06:00 Postal code 3800 www.noakhali.gov.bd नोवाखाली जिला (Noakhali) या मैजदी (Maijdi) बांग्लादेश के चटगाँव (Chittagong) मंडल में एक जिला है। इस जिले में मुख्य गंगवार क्षेत्र के अतिरिक्त मेघना नदी के मुहाने के कई द्वीप सम्मिलित हैं। इसका उत्तरी एवं मध्य भाग मेघना नदी की सतह से नीचा है, इसलिए यहाँ मकानों की बाढ़ की सतह से ऊपर उठाना पड़ता है। अधिकांश पर छोटे छोटे परवों में बसे हुए हैं। धान, जूट, लाल मिर्च, प्याज और तिलहन यहाँ की मुख्य फसलें हैं। नारियल, दाल तथा गन्ने का भी उत्पादन पर्याप्त मात्रा में होता है। नारियल से तेल निकाला जाता है। पीतल के बरतल, सूती वस्त्र तथा इत्र भी यहाँ बनाए जाते हैं। यहाँ का औसत ताप २७ डिग्री सें. है तथा औसत वर्षा कभी भी ११५ इंच से कम नहीं होती। इस जिले में सन् १८७६ के चक्रवात से बहुत क्षति हुई थी और चक्रवात के ठीक बाद ही हैजा फैला गया था जिससे लगभग एक लाख व्यक्ति मर गए थे। नोवाखाली नगर (सुधाराम) नोवाखाली जिले का प्रशासनिक केंद्र है। यह समुद्र से १५ किमी की दूरी पर मेघना नदी की सहायक एक छोटी सी नदी पर ढाका से ११० किमी दक्षिण-पूर्व में पूर्वी बंगाल रेलमार्ग की शाखा पर स्थित है। सुधाराम मजूमदार यहाँ के प्राचीन निवासी थे, जिनके नाम पर इसका नामकरण हुआ है। सार्वजनिक कार्यालयों के अतिरिक्त यहाँ कारागार भी है। यहाँ धान, जूट, तिलहन और पीतल के बरतनों का व्यापार भी होता है। सन्दर्भ श्रेणी:चटगाँव उपक्षेत्र के जिले