411 REFERENCE · Wikipedia
कैसीनो खेल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|स्लॉट मशीनें कैसीनो गेम का एक लोकप्रिय प्रकार हैं
कैसीनो खेल वे खेल होते हैं जिनमें खिलाड़ी नकद या चिप्स लगाकर अलग-अलग संभावित यादृच्छिक (रैंडम) परिणामों या परिणामों के संयोजन पर दांव लगाते हैं।https://www.gamingtoday.com/news/what-casino-game-has-the-best-odds/ What Casino Game Has the Best Odds Right Now (Updated 2025) Tallman Caleb 2025-10-02 Gaming Today en-US 2025-10-03 ये खेल सामान्यतः कैसीनो में खेले जाते हैं, लेकिन कई जगह ऑनलाइन कैसीनो पर भी उपलब्ध हैं। मनोरंजन के उद्देश्य से इन खेलों को पार्टियों या प्रतियोगिताओं में भी खेला जा सकता है।https://books.google.co.in/books?id=KKVIAwAAQBAJ&pg=PA134&redir_esc=y#v=onepage&q&f=false Casino Gamble Talk: The Language Of Gambling And The New Casino Game Royer Victor H. 2014-08-26 Lyle Stuart 978-0-8184-0789-5 en
श्रेणियाँ
अंगूठाकार|टेबल गेम (नीचे) और स्लॉट मशीनों के साथ एक कैसीनो फ़्लोर का ऊपरी दृश्य
कैसीनो खेल सामान्यतः तीन मुख्य श्रेणियों में बाँटे जाते हैं:
गेमिंग मशीनें – जैसे स्लॉट मशीन और पचिनको। इन्हें आम तौर पर एक खिलाड़ी अकेले खेलता है और इसमें किसी कर्मचारी की आवश्यकता नहीं होती।
टेबल गेम्स – जैसे ब्लैकजैक, क्रैप्स, रूलेट। इसमें खिलाड़ी एक-दूसरे के बजाय सीधे कैसीनो (हाउस) के विरुद्ध खेलते हैं। इन खेलों को डीलर या क्रूपियर द्वारा संचालित किया जाता है।
यादृच्छिक संख्या वाले खेल – ये खेल पूरी तरह यादृच्छिक संख्या जनक या अन्य उपकरणों से चुनी गई संख्याओं पर आधारित होते हैं, जैसे बिंगो या कीनो।
कभी-कभी एक ही खेल में इन सभी श्रेणियों की विशेषताएँ मिल जाती हैं। उदाहरण के लिए रूलेट – यह एक टेबल गेम है जिसे डीलर संचालित करता है, लेकिन इसका परिणाम संख्याओं के यादृच्छिक चयन पर निर्भर करता है।https://books.google.co.in/books?id=KKVIAwAAQBAJ&pg=PA134&redir_esc=y#v=onepage&q&f=false Casino Gamble Talk: The Language Of Gambling And The New Casino Game Royer Victor H. 2014-08-26 Lyle Stuart 978-0-8184-0789-5 en
सामान्य कैसीनो खेल
अधिकांश कैसीनो में निम्न प्रकार के खेल पाए जाते हैं:
टेबल गेम्स
बैकारा
ब्लैकजैक
क्रैप्स
रूलेट
पोकर – टेक्सास होल्ड'एम, ओमाहा होल्ड'एम, फाइव-कार्ड ड्रॉ)
बिग सिक्स व्हील
पूल
गेमिंग मशीनें
पचिनको
स्लॉट मशीन
वीडियो लॉटरी टर्मिनल
वीडियो पोकर
यादृच्छिक संख्या वाले खेल
बिंगो
कीनो
इलेक्ट्रॉनिक टेबल गेम्स
कई कैसीनो में पारंपरिक खेलों के इलेक्ट्रॉनिक संस्करण भी उपलब्ध होते हैं। इनमें:
स्टेडियम गेमिंग – जहाँ डीलर खेल को संचालित करता है और खिलाड़ी अपनी सीट से इलेक्ट्रॉनिक टर्मिनल पर दांव लगाते हैं।
हेड्स-अप गेमिंग – खिलाड़ी पूरी तरह मशीन पर खेलते हैं, इसमें दूसरों से कोई प्रत्यक्ष संपर्क नहीं होता।
मल्टीप्लेयर मशीनें – जहाँ एक खिलाड़ी का निर्णय अन्य खिलाड़ियों को प्रभावित कर सकता है।
हाइब्रिड गेम्स – इसमें खेल डीलर द्वारा नियंत्रित होता है लेकिन खिलाड़ी टर्मिनल से दांव लगाते हैं।
संदर्भ
खेल