Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारत के प्रशासनिक विभाग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारत के राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की स्थापना तिथि अनुसार सूची thumb|300px|right प्रशासनिक दृष्टि से भारत राज्यों या प्रान्तों में विभक्त है; राज्य, जनपदों (या जिलों) में विभक्त हैं, जिले तहसील (तालुक या मण्डल) में विभक्त हैं। यह विभाजन और नीचे तक गया है। राज्य भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश भारत २८ राज्यों और ८ केंद्र शासित प्रदेशों (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित) से मिलकर बना है।http://india.gov.in/knowindia/state_uts.php Archived copy 2010-07-05 dead https://web.archive.org/web/20100706132017/http://india.gov.in/knowindia/state_uts.php 6 July 2010 dmy States and Union Territories of India - Source - Government of India Official Website केंद्र शासित प्रदेश उप-राज्यपाल द्वारा संचालित होते हैं, जिसे भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। आठों प्रदेशों में से दो (दिल्ली और पुडुचेरी) को आंशिक राज्य का दर्जा दिया गया है। इन प्रदेशों में सीमित शक्तियों वाली निर्वाचित विधायिकाओं और मंत्रियों की कार्यकारी परिषदों का प्रावधान है। अंचल thumb|300px|भारत के अंचल भारत के सभी राज्यों को के बीच सहकारी कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए इन राज्यों को एक सलाहकार परिषद वाले छह अंचलों में समूहबद्ध किया गया है। राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तीसरे भाग के अंतर्गत १९५६ में पांच आंचलिक परिषदों की स्थापना की गई थी। पूर्वोत्तर राज्यों की विशेष समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर पूर्वी परिषद अधिनियम के अंतर्गत १९७२ में पूर्वोत्तर अंचल का गठन किया गया।http://necouncil.nic.in/ Archived copy 2012-03-25 dead https://web.archive.org/web/20120415001111/http://necouncil.nic.in/ 15 April 2012 उत्तर-पूर्वी परिषद (संशोधन) अधिनियम द्वारा २३ दिसंबर २००२ को पूर्वोत्तर अंचल में सिक्किम राज्य को भी शामिल कर दिया गया।http://mha.nic.in/zonal_council Zonal Council mha.nic.in 2016-10-26 https://web.archive.org/web/20170512022826/http://mha.nic.in/zonal_council 12 मई 2017 dead अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप किसी भी अंचल में शामिल नहीं हैं,http://interstatecouncil.nic.in/iscs/wp-content/uploads/2016/08/states_reorganisation_act.pdf PDF THE STATES REORGANISATION ACT, 1956 (ACT NO.37 OF 1956) PART – III ZONES AND ZONAL COUNCILS Interstatecouncil.nic.in 27 December 2017 https://web.archive.org/web/20170217223759/http://interstatecouncil.nic.in/iscs/wp-content/uploads/2016/08/states_reorganisation_act.pdf 17 फ़रवरी 2017 live हालांकि ये दक्षिणी आंचलिक परिषद के विशेष आमंत्रितों में हैं।http://interstatecouncil.nic.in/iscs/wp-content/uploads/2017/02/COMPOSITION-OF-SOUTHERN-ZONAL-COUNCIL.pdf PDF PRESENT COMPOSITION OF THE SOUTHERN ZONAL COUNCIL Interstatecouncil.nic.in 27 December 2017 https://web.archive.org/web/20170217223827/http://interstatecouncil.nic.in/iscs/wp-content/uploads/2017/02/COMPOSITION-OF-SOUTHERN-ZONAL-COUNCIL.pdf 17 फ़रवरी 2017 live वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्रीय परिषद की संरचना निम्नानुसार है:http://interstatecouncil.nic.in/zonal.htm Archived copy 2012-03-07 dead https://web.archive.org/web/20120508170915/http://interstatecouncil.nic.in/zonal.htm 8 May 2012 अंचल का नाम शामिल राज्य उत्तरी अंचल चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश मध्य अंचल छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड पूर्वोत्तर अंचल अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैण्ड, सिक्किम, त्रिपुरा पूर्वी अंचल बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल पश्चिमी अंचल दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र दक्षिणी अंचल आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, पुदुच्चेरी, तमिल नाडु, तेलंगानाविशेष आमंत्रित {अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप) क्षेत्र यह भारत की अनौपचारिक या अर्ध-आधिकारिक क्षेत्रों की सूची है। कुछ क्षेत्र भौगोलिक, जातीय, भाषाई, बोली, या सांस्कृतिक दृष्टि में एक हैं, और कुछ ऐतिहासिक देशों, राज्यों या प्रांतों के अनुरूप हैं। नाम चित्र जनसंख्या (२०११) सबसे बड़ा नगर क्षेत्रफल राज्य केन्द्र-शासित प्रदेश मध्य भारत 100px १०,०५,२५,५८० इंदौर ४,४३,४४३ किमी२ २ - पूर्वी भारत 100px २२,६९,२५,१९५ कोलकाता ४,१८,३२३ किमी२ ४ १ उत्तर भारत 100px ३७,६८,०९,७२८ दिल्ली १०,१०,७३१ किमी२ ७ २ पूर्वोत्तर भारत 100px ४,५५,८७,९८२ गुवाहाटी २,६२,२३० किमी२ ८ - दक्षिण भारत 100px २५,३०,५१,९५३ बैंगलोर ६,३५,७८० किमी२ ५ २ पश्चिमी भारत 100px १७,३३,४३,८२१ मुंबई ५,०८,०३२ किमी२ ३ २ राज्यों के भीतर क्षेत्र कुछ राज्यों में उन क्षेत्रों का भी समावेश है, जिनके पास कोई आधिकारिक प्रशासनिक सरकारी स्थिति नहीं है। वे विशुद्ध भौगोलिक क्षेत्र हैं; हालांकि कुछ क्षेत्र ऐतिहासिक देशों, राज्यों या प्रांतों के अनुरूप भी हैं। एक क्षेत्र में एक या एक से अधिक मण्डल शामिल हो सकते हैं, लेकिन, क्षेत्रों की और मण्डलों की सीमाऐं हमेशा बिल्कुल एक नहीं होती है। अब तक इन क्षेत्रों को आधिकारिक प्रशासनिक स्थिति देने के लिए कोई बड़ा आंदोलन नहीं रहा है। ज़िले भारत के ज़िले भारत में जिलों की सूची राज्यों (या मण्डलों) को आगे जनपदों (जिलों) में विभाजित किया जाता है। २०१६ तक भारत में ६९६ जनपद हैं। प्रत्येक जनपद का अध्यक्ष एक आईएएस अधिकारी होता है, जिसे डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कहा जाता है मण्डल कुछ भारतीय राज्यों को मण्डलों में भी विभाजित किया गया है। इन मण्डलों की आधिकारिक प्रशासनिक स्थिति होती है और प्रत्येक मण्डल का नेतृत्व एक आईएएस अधिकारी करता है, जिसे डिवीजनल कमिश्नर कहते हैं। प्रत्येक मण्डल में कई जिले शामिल होते हैं: असम के मंडल उत्तर प्रदेश के मंडल उत्तराखण्ड के मंडल कर्नाटक के मंडल झारखण्ड के मंडल पंजाब के मंडल पश्चिम बंगाल के मंडल बिहार के मंडल मध्य प्रदेश के मंडल महाराष्ट्र के मंडल राजस्थान के मंडल हरियाणा के मंडल हिमाचल प्रदेश के मंडल उपखंड तहसील, तालुका, मंडल, उपखंड, महकमा, कई गांवों या गांव समूहों का समूह हैं, जिनके अध्यक्ष तहसीलदार, तालुकाधर या एमआरओ होते हैं। तहसील स्तर के सरकारी निकायों को पंचायत समिति कहा जाता है। प्रत्येक राज्य अपने उपखंडों के लिए अलग-अलग नामों का उपयोग करते हैं: राज्य उपखंड संख्या आंध्र प्रदेश मंडल ६६४List of Mandals http://msmehyd.ap.nic.in/PROFILE%20-AP.pdf msmehyd.ap.nic.in Andhra Pradesh State 3 September 2016 dead https://web.archive.org/web/20160911225305/http://msmehyd.ap.nic.in/PROFILE%20-AP.pdf 11 September 2016 अरुणांचल प्रदेश सर्कल १४९ असम महकमा ७८ बिहार उपखंड ५८ छत्तीसगढ़ तहसील ९७ गोवा तालुका १२ गुजरात तालुका २४९ हरियाणा तहसील ६७ हिमाचल प्रदेश तहसील १४९ जम्मू एवं काश्मीर तहसील ५९ झारखण्ड उपखंड ४५ कर्नाटक तालुका १७५ केरल तालुका ७५ मध्य प्रदेश तहसील २५९ महाराष्ट्र तालुका ३५३ मणिपुर उपखंड ६८ नागालैंड सर्कल ९३ उड़ीसा तहसील ३१७ पंजाब तहसील ७२ राजस्थान तहसील २४१ सिक्किम उपखंड ९ तमिलनाडु तालुका २०१ तेलंगाना मंडल ४५२ त्रिपुरा महकमा २३ उत्तर प्रदेश तहसील ३०५ उत्तराखण्ड तहसील १०२ पश्चिम बंगाल महकमा ६२ केंद्र शासित प्रदेश उपखंड संख्या अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह तहसील ७ लक्षद्वीप उपखंड ४ चंडीगढ़ तहसील १ दादरा और नगर हवेली तालुका १ दमन और दीव तालुका २ दिल्ली तहसील ३४ पुडुचेर्री कम्यून पंचायत १० विकासखण्ड विकासखंड, जिन्हें सामुदायिक विकास खंड या सीडी.ब्लॉक भी कहते हैं, प्रायः तहसील के बाद प्रशासनिक प्रभाग का अगला स्तर है। राज्य विकासखंडों की संख्या मेघालय ३९ मिजोरम २२ बिहार ५३३ झारखण्ड २६३http://jharkhandibaba.com/names-of-blocks-of-jharkhand/ Names of Blocks of Jharkhand 2017-10-21 Jharkhandi Baba 2017-10-21 en-US https://web.archive.org/web/20171021220644/http://jharkhandibaba.com/names-of-blocks-of-jharkhand/ 21 अक्तूबर 2017 dead त्रिपुरा ५८ उत्तराखण्ड ९५ पश्चिम बंगाल ३४१ स्थानीय निकाय महानगरीय क्षेत्र महानगरीय क्षेत्र में आमतौर पर कई नगरपालिकाएं शामिल हैं: जिनमें कई नगर, कस्बे, उपनगर, और यहां तक ​​कि जिले भी शामिल होते हैं। जैसे जैसे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बदलाव आए हैं, महानगरीय क्षेत्र महत्वपूर्ण आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र बनते गए हैं। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरू भारत के प्रमुख महानगर हैं। ग्रामीण स्तर पर ग्राम ग्राम भारत में उपविभागों का सबसे निम्न स्तर है। ग्राम स्तर के सरकारी निकायों को ग्राम पंचायत कहा जाता है, जो कि २००२ में अनुमानित २,५६,००० थे। प्रत्येक ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र में एक बड़ा ग्राम या छोटे ग्रामों का एक समूह होता है, जिनकी कुल मिलाकर ५०० ग्राम सभा से अधिक जनसंख्या होती है। ग्रामों के समूहों को कभी-कभी होब्ली या पट्टी भी कहा जाता है। बस्तियां कुछ सरकारी कार्य और गतिविधियां - जिनमें साफ पेयजल की उपलब्धता, ग्रामीण विकास और शिक्षा शामिल हैं - एक ग्राम से भी निचले स्तर पर ही करी जाती हैं।Indian Department of Drinking Water Supply https://web.archive.org/web/20110721165126/http://ddws.nic.in/habquery/main_menu.asp 21 July 2011 इनको ही "बस्तियों" कहा जाता है। भारत में ऐसी १७,१४,५५६ बस्तियां हैं। दिसम्बर 2017 कुछ राज्यों के अधिकांश गांवों में एक ही बस्ती है; लेकिन दूसरों में (विशेषकर केरल और त्रिपुरा) के गांवों में बस्तियों का उच्च अनुपात है।Indian Department of Education https://web.archive.org/web/20110721165716/http://www.education.nic.in/cd50years/g/z/H7/0ZH70F01.htm 21 July 2011 ऐतिहासिक विभाजन परगना सरकार सूबा सन्दर्भ श्रेणी:भारत