Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्राचीन यूनानी भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्राचीन यूनानी Account of the construction of Athena Parthenos by Phidias.jpg पार्थेनन की अथीना पार्थेनस प्रतिमा के निर्माण के बारे में शिलालेख, 440/439 ई.पू. grc Ἑλληνική पूर्वी भूमध्य, यूनानी-रोमन दुनिया Indo-European हेलेनिक यूनानी वर्णमाला Homeric Greece-en.svg प्राचीन यूनान का मानचित्र grc grc anci1242 Ancient Greek IPA आदि-यूनानी प्राचीन यूनानी (grc Ἑλληνῐκή)https://books.google.com/books?id=7dHNCgAAQBAJ&pg=PA230 Dictionary of Languages: The definitive reference to more than 400 languages Dalby Andrew 28 October 2015 Bloomsbury Publishing 978-1-4081-0214-5 230 10 June 2024 https://web.archive.org/web/20240610154901/https://books.google.com/books?id=7dHNCgAAQBAJ&pg=PA230 10 June 2024 live 1500 से 300 ई.पू. तक प्राचीन यूनान और उसके आस-पास के क्षेत्रों में प्रयुक्त यूनानी भाषा का रूप था। इसे चार कालों में विभाजित किया जाता है: माइसीनियाई (1400 1200 ई.पू.), अंधकार कालीन (1200 800 ई.पू.), आर्केइक या होमरी (800 500 ई.पू.), और शास्त्रीय (500 300 ई.पू.)।Ralli Angela Angela Ralli 2012 Greek https://www.persee.fr/doc/rbph_0035-0818_2012_num_90_3_8269 Revue belge de Philologie et d'Histoire 90 3 964 10.3406/rbph.2012.8269 https://web.archive.org/web/20220930054647/https://www.persee.fr/doc/rbph_0035-0818_2012_num_90_3_8269 30 September 2022 23 January 2021 live प्राचीन यूनानी होमर और एथेंस के स्वर्ण युगीन इतिहासकारों, नाटककारों एवं दार्शनिकों की भाषा थी। इसके अनेक शब्द अंग्रेज़ी और अन्य यूरोपीय भाषाओं में शामिल हुए थे तथा पुनर्जागरण से यह पश्चिमी विश्व में शिक्षा का विषय रहा है। इसे संस्कृत की बहिन भाषा माना जा सकता है। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की यूनानी शाखा में आती है। इसे एक शास्त्रीय भाषा माना जाता है, जिसमें काफ़ी ज़्यादा और उच्च कोटि का साहित्य रचा गया था, जिसमें सबसे ख़ास होमर के दो महाकाव्य इलियाड और ओडेस्सी हैं। इसके व्याकरण, शब्दावली, ध्वनि-तन्त्र और संगीतमय बोली इसे संस्कृत के काफ़ी करीब रख देते हैं। इसकी बोलचाल की बोली कोइने में ही बाइबल का लगभग सारा नया नियम लिखा गया था। लिपि ये भाषा यूनानी लिपि में लिखी जाती थी, जिसके अक्षर आज भी गणित में प्रयुक्त होते हैं। यूनानी लिपि के कई सारे अक्षर लैटिन लिपि में आ गये और अब ये हर लैटिन लिपि का इस्तेमाल करने वाली भाषा में इस्तेमाल होते हैं। प्राचीन यूनानी लिपि पहले बायें से दायें लिखी जाती थी, फिर अगली पंक्ति में दायें से बायें। यही नहीं, अगली पंक्ति मे सभी अक्षरों के आइने वाले प्रतिबिम्ब लिखने होते थे ! लगभग दूसरी सदी ईसापूर्व से यूनानियों ने लिखावट हमेशा बायें से दायें लिखना शुरु कर दिया। अक्षर कुछ प्रान्तीय भिन्नता भी रखते थे। ध्वनि-तन्त्र संस्कृत को छोड़ प्राचीन यूनानी शायद अकेली ऐसी भाषा है (हिन्द-यूरोपीय परिवार में), जिसमें शुद्ध महाप्राण ध्वनियाँ मिल सकती हैं : फ, थ और ख। शब्द रूप संस्कृत की ही तरह प्राचीन यूनानी भी बहिर्मुखी श्लिष्ट-योगात्मक भाषा थी। मतलब कि उसमें भी शब्दों के अन्त में प्रत्यय लगाकर संज्ञा और क्रिया के रूप और विभक्तियाँ बनायी जाती थीं। संस्कृत व कुछ अन्य भाषाओं (जैसे अरबी भाषा, स्लोवेनी) के अलावा प्राचीन यूनानी ही एक ऐसी भाषा है जिसमें संज्ञा और क्रिया में "द्विवचन" होता है। श्रेणी:विश्व की भाषाएँ