411 REFERENCE · Wikipedia
रूडी फ़्रॅट्टो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रुडॉल्फ़ सी रूडी फ़्रॅट्टो (जन्म दिसम्बर 12, 1943) को अमरीका की केन्द्रीय प्राधिकारियों और कई शिकागो के समाचारपत्रों ने शहर के ग़ैरक़ानूनी आपराधिक संगठनों के उच्चस्तरीय सदस्य के तौर पर घोषित किया है।
शिकागो के ग़ैरक़ानूनी आपराधिक संगठनों के लिए काम
2002 में शिकागो सन-टाइम्स ने फ़्रॅट्टो को "इल्मवुड पार्क का प्रसिद्ध सड़क-छाप लेफ़्टनेन्ट घोषित किया।Steve Warmbir Hanhardt linked to mob hit plan: U.S. - Allegation told at former cop's sentence hearing Chicago Sun-Times 1 अप्रैल 29, 2002 3 October 2009 उसका नाम उस समय सामने आया जब शिकागो पुलिस के खुफ़िया प्रमुख की एक सुनवाई हो रही थी। एफ़॰बी॰आई॰ के नियंत्रण टेपों में रूडी फ़्रॅट्टो को पुलिस के खुफ़िया प्रमुख से मिलते हुए देखा गया था।John Kass What's in name? Maybe real pain for the Outfit Chicago Tribune 2 अप्रैल 30, 2002 3 October 2009
2005 में शिकागो सन-टाइम्स ने सूचना दी कि फ़्रॅट्टो ने माइकेल "मिक्की" मारसेल्लो से मुलाक़ात की जोकि बदनाम आपराधिक गुट जेम्स मारसेल्लो का सौतेला भाई था। इसका कारण यह था कि मारसेल्लो द्वारा शिकागो से लगे उपनगरीय क्षेत्रों में वीडियो पोकरों पर अपने अधिकार को जमाने के प्रयासों का फ़्रॅट्टो समर्थन करता था, जिनमें सिसेरो और बेरवैन शामिल थे।Steve Warmbir Robert C. Herguth Feds zero in on video poker kings // Court filing details conversations of alleged mob boss Chicago Sun-Times 8 February 20, 2005 3 October 2009 उसी वर्ष की एक अन्य सूचना के मुताबिक़ फ़्रॅट्टो शिकागो के ग़ैरक़ानूनी संगठन के पाँच मुख्याओं में से एक है जो रोज़मॉन्ट के कसीनो के ठेकों पर नियंत्रण करते थे, जैसा कि एफ़॰बी॰आई॰ एजेन्ट मल्लूल ने गवाही दी थी।John Chase Michael Higgins FBI links casino, Stephens, mob - Rosemont mayor says he didn't hold meeting to discuss Emerald Chicago Tribune 1 जुलाई 19, 2005 3 October 2009 बैठक में मौजूद अन्य मुख्याओं में जोज़ेफ़ लोम्बारडो, जोज़ेफ़ आन्द्रियाक्की, जॉन डिफ़्रॉन्ज़ो और पीटर डिफ़्रॉन्ज़ो थे।
आपराधिक मामलों का सामने आना और न्यायालय में प्रमाणित होना
सितम्बर 2009 में फ़्रॅट्टो पर 200,000 डॉलर की 2005 में अघोषित आय पर कर-चोरी का आरोप सिद्ध हुआ। Reputed mobster charged in new case: Tax evasion Chicago Tribune 18 सितम्बर 30, 2009 3 October 2009
2009 में फ़्रॅट्टो और जॉन डिफ़्रॉन्ज़ो पर जोज़ेफ़ फ़ॉस्को ने एक अदालती मुक़दमें में दावा किया था कि उनके स्वर्गीय पिता और टीम्स्टर्स के कोषनायक अरमान्डो फ़ॉस्को को धमकी देकर 400,000 डॉलर प्राप्त करने का प्रयास किया था।http://www.chicagobreakingnews.com/2009/09/reputed-mobster-fratto-charged-in-new-federal-case.html संग्रहीत प्रति 18 दिसंबर 2016 https://web.archive.org/web/20091003120945/http://www.chicagobreakingnews.com/2009/09/reputed-mobster-fratto-charged-in-new-federal-case.html 3 अक्तूबर 2009 dead
इसी के चलते केन्द्रीय कर-चोरी के कारण फ़्रॅट्टो को सात साल की सज़ा मिली। जनवरी 27, 2010 को उसे एक साल और एक दिन केन्द्रीय कारावास की सज़ा मिली।http://www.chicagotribune.com/news/local/chicago/ct-met-kass-0128-20100127,0,2927229,full.column dead संग्रहीत प्रति 18 दिसंबर 2016 https://archive.today/20121203024354/http://www.chicagotribune.com/news/local/chicago/ct-met-kass-0128-20100127,0,2927229,full.column 3 दिसंबर 2012 फ़्रॅट्टो को जुलाई 2011 में छोड़ दिया गया। http://www.bop.gov/iloc2/InmateFinderServlet?Transaction=NameSearch&needingMoreList=false&FirstName=Rudolph&Middle=&LastName=Fratto&Race=U&Sex=U&Age=&x=67&y=14 संग्रहीत प्रति 18 दिसंबर 2016 20 जुलाई 2012 https://archive.today/20120720085424/http://www.bop.gov/iloc2/InmateFinderServlet?Transaction=NameSearch&needingMoreList=false&FirstName=Rudolph&Middle=&LastName=Fratto&Race=U&Sex=U&Age=&x=67&y=14 dead
अकतूबर 27, 2011 को फ़्रॅट्टो ने एक अलग बोली-धाँदली के मामले में अपने दोष को स्वीकार किया जिसमें शिकागो के एक बड़े प्रदर्शनी केन्द्र पर दो व्यापारिक समारोहों के फ़ॉर्कलिफ़्ट ठेके शामिल थे।http://www.chicagotribune.com/news/local/breaking/chi-reputed-mobster-pleads-guilty-in-bidrigging-scheme-20111027,0,6661891.story Chicago Tribune Annie Sweeney Reputed mobster pleads guilty in bid-rigging scheme 18 दिसंबर 2016 https://web.archive.org/web/20120712020341/http://www.chicagotribune.com/news/local/breaking/chi-reputed-mobster-pleads-guilty-in-bidrigging-scheme-20111027,0,6661891.story 12 जुलाई 2012 live
सितम्बर 26, 2012 को जज हैरी डानियल लेनेनवेबर ने फ़्रॅट्टो को लगभग एक वर्ष की केन्द्रीय क़ैद की सज़ा सुनाई, जो दो साल की सज़ा से कम थी जैसा कि केन्द्रीय सज़ा दिशा-निदेश के अनुसार होना चाहिए था।http://www.chicagotribune.com/news/local/breaking/chi-1-year-for-rudy-the-chin-fratto-in-mccormick-place-bidrigging-scheme-20120926,0,3289548.story Chicago Tribune Annie Sweeney संग्रहीत प्रति 18 दिसंबर 2016 https://web.archive.org/web/20120929092205/http://www.chicagotribune.com/news/local/breaking/chi-1-year-for-rudy-the-chin-fratto-in-mccormick-place-bidrigging-scheme-20120926,0,3289548.story 29 सितंबर 2012 live
व्यक्तिगत जानकारी
फ़्रॅट्टो की पत्नी का नाम किम है। एक सज़ा के दौरान उसे डेरिएन, इलियॉनिस का निवासी बताया गया है।
सन्दर्भ
श्रेणी:1943 में जन्मे लोग