411 REFERENCE · Wikipedia
दिल्ली मेट्रो सारथी एप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
27 August 2026
दिल्ली मेट्रो सारथी ऐप, जिसे अब डीएमआरसी मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी कहा जाता है, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा बनाया गया एक आधिकारिक मोबाइल ऐप है। यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध हैhttps://www.timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/delhi-metro-launches-integrated-travel-solution-with-sarthi-momentum-2-0-app/amp_articleshow/119984097.cms Delhi metro launches integrated travel solution with Saarthi momentum 2.0 app टाइम्स ऑफ इंडिया 27 August 2026।
इस ऐप का मुख्य उद्देश्य मेट्रो यात्रियों को टिकट बुकिंग और यात्रा से जुड़ी जानकारी एक ही जगह पर देना है।
विकास और उद्देश्य
इस एप को ऑटोपे पेमेंट सॉल्यूशन्स लिमिटेड (Autope Payment Solutions Ltd.) के सहयोग से विकसित किया गया हैhttps://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/delhi-metro-launches-integrated-travel-solution-with-sarthi-momentum-2-0-app/articleshow/119984097.cms Delhi metro launches integrated travel solution with Saarthi Momentum 2.0 app टाइम्स ऑफ इंडिया 27 August 2026। सारथी ऐप के अपडेट से यात्री मेट्रो टिकट के साथ पहली और आखिरी मील की कनेक्टिविटी के लिए बाइक-टैक्सी और ऑटो रिक्शा की बुकिंग एक ही ट्रांजैक्शन में कर सकते हैं। DMRC ने इस सुविधा के लिए रैपिडो और शेरीड्स जैसी कंपनियों के साथ गठजोड़ किया हैhttps://ndtv.in/utility-news/delhi-metro-sarthi-app-new-update-now-autos-and-cabs-can-also-booked-11568638?update=1407886932 Delhi metro saarthi app new update - Now Autis and Cabs can also booked NDTV 30 May 2026 27 August 2026 सितंबर 2026 InternetArchiveBot
मुख्य सुविधाएँ
यात्रा की योजना: यात्री अपना शुरुआती और आखिरी स्टेशन डालकर सबसे छोटा रास्ता, किराया, प्लेटफॉर्म नंबर और कितना समय लगेगा, यह देख सकते हैं।
क्यूआर टिकट: एप से सीधे क्यूआर कोड वाला टिकट खरीदा जा सकता है। इसके लिए मेट्रो कार्ड की तरह मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती। वॉलेट को यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से रिचार्ज किया जा सकता हैhttps://www.amarujala.com/photo-gallery/utility/delhi-metro-sarathi-metro-ticket-book-through-app-se-kaise-metro-ticket-book-karein-2025-11-13 Metro Ticket App: इस एप को कर लें डाउनलोड, मेट्रो टिकट-कार्ड के लिए नहीं लगना पड़ेगा लाइन में अमर उजाला 13 November 2025 27 August 2026https://www.indianexpress.com/article/cities/delhi/metro-launches-multiple-journey-qr-tickets-friday-9564058/lite/ Delhi metro launches multiple journey QR Tickets via app from Friday The Indian Express 12 September 2024 27 August 2026
स्टेशन की जानकारी: किसी भी स्टेशन के पहले और आखिरी ट्रेन का समय, गेट नंबर, पार्किंग और आस-पास के पर्यटन स्थलों की जानकारी मिलती है। जीपीएस से सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन भी पता चलता है।
अन्य सेवाएँ: ऐप में घर से स्टेशन तक और स्टेशन से घर तक जाने के लिए बाइक टैक्सी और ऑटो बुक करने की सुविधा, स्टेशनों पर लॉकर किराए पर लेने की सुविधा और आईआरसीटीसी ट्रेन टिकट बुकिंग जैसी सेवाएँ भी हैंhttps://www.gnttv.com/travel/story/dmrc-sarthi-app-learn-how-to-book-metro-tickets-autos-and-cabs-all-in-one-place-sks-1406055-2026-06-10 एक ही जगह मेट्रो टिकट, ऑटो और कैब की बुकिंग.. दिल्ली मेट्रो के नए सारथी ऐप से बुकिंग का पूरा तरीका जानें गुड न्यूज़ टूडे 10 June 2026 27 August 2026।
यह ऐप ऑटोपे पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड के सहयोग से विकसित किया गया है।
संदर्भ