411 REFERENCE · Wikipedia
अंकोर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंकोर 250px अंकोर वाट मन्दिर कम्बोडिया साम्स्कृतिक i, ii, iii, iv 668 एशिया-प्रशान्त 1992 16वाँ 1992–2004 http://whc.unesco.org/en/list/668
right|thumb|300px|१३वीं शताब्दी में दक्षिणपूर्व एशिया का मानचित्र
right|thumb|250px|अंकोर थोम का दक्षिणी प्रवेश द्वार
अंकोर (ख्मेर भाषा : អង្គរ = "राजधानी")Headly, Robert K.; Chhor, Kylin; Lim, Lam Kheng; Kheang, Lim Hak; Chun, Chen. 1977. Cambodian-English Dictionary. Bureau of Special Research in Modern Languages. The Catholic University of America Press. Washington, D.C. ISBN 0-8132-0509-3Chuon Nath Khmer Dictionary (1966, Buddhist Institute, Phnom Penh) ख्मेर साम्राज्य की राजधानी थी। ख्मेर साम्राज्य लगभग ९वीं शताब्दी से १५वीं शताब्दी तक अपने उत्कर्ष पर था। अंकोर एक 'महानगर' था जिसमें वर्ष 1010 से 1220 तक के काल में विश्व की जनसंख्या का कम से कम 0.1% निवास करता था। इसी नगर में अंकोरवाट का मंदिर स्थित है जो कम्बोडिया का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
'अंकोर' शब्द संस्कृत के 'नगर' से व्युत्पन्न है।Benfey Theodor A Sanskrit-English Dictionary: With References to the Best Edition of Sanskrit Author and Etymologies and Camparisons of Cognate Words Chiefly in Greek, Latin, Gothic, and Anglo-Saxon 1866 Asian Educational Services 8120603702 453, 464 reprint https://books.google.com/books?id=JYoxtJZvg4EC&pg=PA464&lpg=PA464&dq=nagara+sanskrit&source=bl&ots=m_egR_-FjU&sig=TPQH5sUC613AKn7sdzTr8J2z29k&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwjyqoiHg7LKAhUQ5GMKHds3BcwQ6AEILDAC#v=onepage&q=nagara%20sanskrit&f=false 17 January 2016 https://web.archive.org/web/20160206174346/https://books.google.com/books?id=JYoxtJZvg4EC&pg=PA464&lpg=PA464&dq=nagara+sanskrit&source=bl&ots=m_egR_-FjU&sig=TPQH5sUC613AKn7sdzTr8J2z29k&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwjyqoiHg7LKAhUQ5GMKHds3BcwQ6AEILDAC#v=onepage&q=nagara%20sanskrit&f=false 6 फ़रवरी 2016 live
अंकोर नगर के ध्वंसावशेष श्याम रीप (Siem Reap) नामक आधुनिक नगर के दक्षिण में वनों एवं खेतों के बीच स्थित है। अंकोर क्षेत्र में १००० से अधिक छोटे-बड़े मंदिर हैं। इनमें से अनेकों मन्दिरों का पुनर्निर्माण किया गया है। यहाँ प्रतिवर्ष लगभग २० लाख पर्यटक आते हैं। अंकोरवाट मंदिर तथा अंकोर थोम सहित सम्पूर्ण क्षेत्र को यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।
वर्ष 2007 में, अन्तरराष्ट्रीय अनुसंधानकर्ताओं के एक दल ने उपग्रह से प्राप्त फोटोग्राफ एवं अनेकों अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए यह निष्कर्ष निकाला था कि अंकोर, औद्योगीकरण के पूर्व के विश्व का सबसे बड़ा नगर था जिसका क्षेत्रफल कम से कम 1000 km2 था।Evans et al., A comprehensive archaeological map of the world's largest pre-industrial settlement complex at Angkor, Cambodia https://web.archive.org/web/20170422171845/http://www.pnas.org/content/104/36/14277 22 अप्रैल 2017 , Proceedings of the National Academy of Sciences of the USA, August 23, 2007. अंकोर को एक 'जल नगर' के रूप में माना जाता है क्योंकि इसमें एक जटिल जल-प्रबन्धन व्यवस्था विद्यमान थी।Evans, D., Pottier, C., Fletcher, R., Hensley, S., Tapley, I., Milne, A., & Barbetti, M. (2007). A comprehensive archaeological map of the world's largest pre-industrial settlement complex at Angkor, Cambodia. Proceedings of the National Academy of Sciences, 104(36), 14277-14282.
मन्दिर
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
अंकोरवाट मंदिर
खमेर साम्राज्य
श्रेणी:विश्व विरासत स्थल