411 REFERENCE · Wikipedia
सॉथिसल पीली शिरा विषाणु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सोवथिसल येलो वेन वायरस (Sowthistle yellow vein virus या SYVV) अथवा सॉथिसल पीली शिरा विषाणु राह्बडोवाइरस परिवार का पादप-रोगजनक विषाणु है। यह विषाणु सोठथिसल (सॉथिसल) और सोंचस नामक पौधों को संक्रमित करता है।ड्रेक सी स्टेंगर, लिंडसी पी बुरबैंक, रेनयुआन वांग, अलेक्जेंडर ए॰स्टीवर्ट, कालेब मैथियास, माइकल एम॰ गुडिन (2020). Lost and found: Rediscovery and genomic characterization of sowthistle yellow vein virus after a 30+ year hiatus. वायरस रिसर्च 284: 10.1016/j.virusres.2020.197987 मई 2022 तक, औपचारिक प्रजाति का नाम बीटान्यूक्लियोरहैबडोवायरस वेनासोन्ची है।
इतिहास
1960 से 80 के दशक में एडवर्ड एस॰सिल्वेस्टर और उनके सहकर्मियों द्वारा किए गए शोध से पता चला कि इस विषाणु को इसके कीट वाहक, ब्लैक करंट एफिड (हाइपरोमायज़स लैक्टुके) द्वारा प्रचारित किया गया था। सन् 1990 के बाद से पौधों की इस बीमारी में कमी देखने को मिली और धीरे-धीरे यह रोग खत्म हो गया। सन् 2018 में कैलिफोर्निया के कर्न काउंटी में वायरस को फिर से खोजा गया।
वर्गीकरण
ऐतिहासिक रूप से पारवर्गी वंश न्यूक्लियोरहैबडोवायरस माना गया। एसवाईवीवी को सन् 2019–20 में बेटान्यूक्लियोरहैबडोवायरस के नए वंश के भीतर सोनचस येलो नेट विषाणु, धतूरा पीली शिरा विषाणु और अन्य नव वर्गीकृत प्रजातियों के साथ पुनर्वर्गीकृत किया गया।ICTV Rhabdoviridae Study Group (April 2019). Split the genus Nucleorhabdovirus, creating three new genera (Alphanucleorhabdovirus, Betanucleorhabdovirus and Gammanucleorhabdovirus) comprising sixteen species, including six new species, in the family Rhabdoviridae (2019.031M); downloaded from (30 May 2022)
विषाणु पर वैज्ञानिक लेखन में सॉथिसल पीली शिरा विषाणु (SYVV) नाम का उपयोग किया गया है। औपचारिक प्रजाति का नाम सॉथिसल पीली शिरा विषाणु से बदलकर सॉथिसल पीली शिरा न्यूक्लियोरहैबडो विषाणु (2015), फिर सॉथिसल पीली शिरा बीटान्यूक्लियोरहैबडो विषाणु (2019–20) और फिर बीटान्यूक्लियोरहैबडो विषाणु वेनासोन्ची (2021–22) हो गया है।ICTV Taxonomy history: Betanucleorhabdovirus venasonchi, ICTV (accessed 30 May 2022)
जीनोम
एसवाईवीवी को सन् 2018 केर्न काउंटी आइसोलेट से सन् 2020 में जीनोमिक रूप से चिन्हित किया गया था। आइसोलेट में N, P, MP, M, G और L जीन को एनकोड करने वाले 13,719 न्यूक्लियोटाइड हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आईसीटीवीडीबी - द यूनिवर्सल वायरस डेटाबेस: सॉथिसल येलो वेन वायरसhttps://web.archive.org/web/20070804081638/http://phene.cpmc.columbia.edu/ICTVdB//01.062.0.05.007.htm 4 अगस्त 2007
Family Groups - The Baltimore Method https://web.archive.org/web/20130330144456/http://www.virology.net/Big_Virology/BVFamilyGroup.html 2013-03-30
Q7571952
श्रेणी:विषाणु