Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नूडल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितम्बर २०२५नूडल Dalian Liaoning China Noodlemaker-01.jpg दालियन, लियाउनिङ, चीन में पारम्परिक नूडल बनाने में लामियन शामिल हैं चीन पूर्व एशिया अखमीरी आटा नूडल पास्ता या इसी प्रकार के आटे की एक पट्टी, वर्तुल या नली, साधारणतः अण्डे से बनाई जाती है और सौस या झोल के साथ खाई जाती है। नूडल को साधारणतः के तेल या नमक के साथ। वे अक्सर पैन में तले या गहरे तले हुए होते है। नूडल को अल्पकालिक भण्डारण के लिए प्रशीतित किया जा सकता है या भविष्य में उपयोग के लिए शुखाया और संग्रहीत किया जा सकता है। शब्दोत्पत्ति "नूड्ल" जर्मन भाषा के शब्द "नूडल" ("nudel") से निकला है। नूड्ल्ज़ का इतिहास चीनी इतिहासकारों के अनुसार दुनिया में नूड्ल्ज़ का सब से प्राचीन सुराग़ चीन के चिंग हई राज्य से मिला है, जहाँ ४,००० साल पुराने कँगनी और कोदो के मिश्रित आटे के बने नूड्ल्ज़ पाए गए हैं। ग़ैर-चीनी विशेषज्ञों नें इस दावे पर संदेह ज़ाहिर किया है। चीनी विशेषज्ञों का कहना है के ये प्राचीन नूड्ल्ज़ इतने नाज़ुक थे के उठाते ही चूर्ण हो कर गिर पड़े इसलिए अब इनका कोई सबूत बाक़ी नहीं बचा है। इसपर विवाद जारी है। ज़्यादातर विद्वानों का मानना है के नूड्ल्ज़ की शुरुआत मध्य एशिया में स्थित तारिम घाटी में हुई, जो अब एक चीन द्वारा नियंत्रित उइग़ुर क्षेत्र है। नूड्ल्ज़ मध्य एशियाई लोगों के खाने में आज भी एक मुख्य व्यंजन है। नूड्ल्ज़ की क़िस्में thumb|200px|चपटे कच्चे नूडल्ज़ गेंहूँ के नूड्ल्ज़ स्पगॅट्टी (इतालवी: spaghetti): इटली के लम्बे पतले नूडल्ज़ चूका मेन (जापानी:中華麺): जापानी में इसका अर्थ "चीनी नूड्ल्ज़ है। इन्हें जापानी खाने के रामॅन, चांपॉन और याकिसोबा नाम के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है मीसुआ: चीन के फ़ुजिआन राज्य के पतले नमकीन नूडल्ज़ थुपका (तिब्बती: ཐུག་པ་): चपटे तिब्बती नूड्ल्ज़ कलगुक्सू (कोरियाई: 칼국수): चक्कू से कटे हुए कोरियाई नूड्ल्ज़ लामिआन (चीनी: 拉麵): हाथ से खींचकर लम्बे किये गए चीनी नूड्ल्ज़ मी पॉक (चीनी: 麪薄): चपटे, पीले चीनी नूड्ल्ज़ जो दक्षिण-पूर्वी एशिया में पसंद किये जाते हैं नोकॅदली: हन्गरी के नूड्ल्ज़ सोमॅन (जापानी: そうめん) पतले जापानी नूड्ल्ज़ स्पएत्ज़्ले (जर्मन: spätzle): जर्मनी के स्वाबिया राज्य के गेंहूँ और अण्डे से बने नूड्ल्ज़ तेसज़्ता: हन्गरी के कईं भिन्न प्रकारों के नूड्ल्ज़ उदॉन (जापानी: うどん): मोटे जापानी नूड्ल्ज़ रिश्ता: अफ़्ग़ानिस्तान, ईरान और मध्य एशिया में इस्तेमाल होने वाले चपटे हलके पीले रंग के नूड्ल्ज़ - इन्हें 'रिश्ते' भी कहा जाता है एरिश्ते (तुर्की: erişte): चपटे पीले या लाल-भूरे तुर्की नूड्ल्ज़ चावल के नूड्ल्ज़ हे फ़ॅन (चीनी: 河粉): मोटे और चपटे नूडल्ज़ जिन्हें थाई में सॅन यई (เส้นใหญ่) कहा जाता है सेवइयां: पतले नूडल्ज़ जो भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका में आम मिलते हैं; चीनी में इन्हें मी फ़ॅन (米粉) और थाई में इन्हें सॅन मी (เส้นหมี่) कहते हैं इडीयप्पम: दक्षिण भारत के नूडल्ज़ कूटू के नूडल्ज़ मक्गुक्सु (कोरियाई: 막국수): यह कूटू के आटे के नूडल्ज़ दक्षिण कोरिया के गांगवॉन प्रांत की ख़ासियत हैं नाएंगम्येऑन (कोरियाई: 냉면): कूटू और शक्करक़ंदी के बने कोरियाई नूडल्ज़ - इन्हें खाते हुए ज़रा चबाना पड़ता है सोबा (जापानी: 蕎麦): जापान के कूटू से बने मशहूर नूडल्ज़ पीत्ज़ोचॅरी (इतालवी: pizzoccheri): इटली के कूटू से बने नूडल्ज़ जो आम तौर पर पिघलाई हुई चीज़ सॉस के साथ बनाए जाते हैं इन्हें भी देखें स्पगॅत्ती गेंहूँ चावल बाजरा कूटू श्रेणी:व्यंजन श्रेणी:नूडल्ज़ श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:चीनी व्यंजन श्रेणी:चीनी खानपान श्रेणी:चीनी खाना