411 REFERENCE · Wikipedia
फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफ़पीए इंडिया) भारत में एक पंजीकृत चैरिटी है जो 1949 में धनवंती रामा राव और अवाबाई बोमनजी वाडिया द्वारा स्थापित कि गई थी। इस संगठन की देश भर में 40 स्थानीय शाखाएँ हैं जो यौन स्वास्थ्य और परिवार नियोजन को बढ़ावा देती हैं। यह इंटरनेशनल प्लान्ड पेरेंटहुड फेडरेशन का राष्ट्रीय सहयोगी है जो अन्य मुद्दों के अलावा, संगठन प्रजनन विकल्पों, कानूनी और सुरक्षित गर्भपात, यौन संचारित रोगों और यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में शिक्षा को बढ़ावा देता है। एफ पी ए इंडिया के अंतर्गत 39 स्थायी क्लीनिक हैं। वर्तमान मे इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रत्नमाला एम. देसाई हैं। एफ पी ए इंडिया एक प्रभावशाली सामाजिक संगठन है जो भारत के 18 राज्यों में यौन और प्रजनन स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है।
== स्थानीय शाखाएँ ==
एफ पी ए इंडिया की स्थानीय शाखाएं हैं: आगरा शाखा, अहमदाबाद शाखा, बैंगलोर शाखा, बेलगाम शाखा, बेल्लारी शाखा, भोपाल शाखा, भुवनेश्वर शाखा, बीदर शाखा, बीजापुर शाखा, चेन्नई शाखा, धारवाड़ शाखा, डिंडीगुल शाखा, गोमिया शाखा, ग्वालियर शाखा, हैदराबाद शाखा, इंदौर शाखा, जबलपुर शाखा, जयपुर शाखा, कालचीनी शाखा, कोलकाता शाखा, लखनऊ शाखा, मदुरै शाखा, मोहाली शाखा, मुंबई शाखा, मैसूर शाखा, नागालैंड शाखा, नई दिल्ली शाखा, नीलगिरी शाखा, उत्तर कनारा शाखा, पंचकुला शाखा, पटना शाखा, पुणे शाखा, रायचूर शाखा, राजकोट शाखा, शिमोगा शाखा, सिंहभूम शाखा, सोलापुर शाखा, दक्षिण कनारा शाखा, श्रीनगर शाखा, त्रिवेंद्रम शाखा और यमुनानगर शाखा।
== सहयोगी साथी ==
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (NIMA)
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI)
पैकर्ड फाउंडेशन
प्लान्ड पेरेंटहुड फेडरेशन ऑफ अमेरिका, यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर, यूनाइटेड स्टेट्स
जापान ट्रस्ट फंड
यूएनएफपीए
वेस्ट विंड फाउंडेशन
फोर्ड फाउंडेशन
भारत सरकार
राज्य एड्स प्रकोष्ठ
फैमिली हेल्थ इंटरनेशनल (एफएचआई)
संचालन अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र (सीओआरटी)
मानव
== सन्दर्भ ==