Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रधावन शौचालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|पानी की टंकी के साथ एक प्रधावन शौचालय। प्रधावन शौचालय, (या फ्लश शौचालय) एक प्रकार का शौचालय है जिसमें मानव अपशिष्ट के निपटान हेतु पानी का उपयोग कर अपशिष्ट को एक निकासनली के माध्यम से किसी दूसरे स्थान पर प्रधावित कर दिया जाता है। प्रधावन तंत्र आमतौर पर पाश्चात्य शैली के शौचालयों (जिनमें व्यक्ति ऐसे बैठता है मानो किसी कुर्सी पर बैठा हो) में पाए जाते हैं, लेकिन कई भारतीय शौचालयों (इनमें व्यक्ति उकड़ू बैठता है) में भी स्वचालित प्रधावन तंत्र का प्रयोग होता है। आधुनिक शौचालयों में शौचालय कटोरे के साथ एक 'S (एस)', 'U (यू)', 'J (जे)', या 'P (पी)' आकार का मोड़ जुड़ा होता है जिसमें पानी इकट्ठा होकर मलजल से निकलने वाली गैसों के खिलाफ एक अवरोध (सील) बनाता है। प्रधावन शौचालय की निकास नली का मलजल की मुख्य लाइन और मुख्य लाइन का मलजल उपचार संयंत्र से अनिवार्य रूप से जुड़ा होना चाहिए। कार्य सिद्धान्त 200px 200px 200pxक सन्दर्भ इन्हें भी देखें भारतीय शैली के शौचालय