411 REFERENCE · Wikipedia
जैन्तिया लोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जैन्तिया लोग मेघालय के जनजातीय लोग हैं जिन्हें 'प्नार' भी कहते हैं। ये लोग खासी जनजाति के अन्तर्गत एक उपसमूह हैं। जैन्तिया लोग मातृवंशीय लोग हैं। वे प्नार भाषा बोलते हैं जो आस्ट्रेलियाई-एशियायी भाषा है और खासी से बहुत कुछ मिलती-जुलती है। जैन्तिया लोग पश्चिमी जैन्तिया पहाड़ियों तथा मेघालय के पूर्वी जैन्तिया पहाड़ी जिले के मूल निवासी हैं। वे अपने आप को "कि खुन हिन्निउ ट्रेप" (Children of 7-hut) कहते हैं। उनके मुख्य उत्सव ये हैं- बेहदीनक्लाम, चाद शुक्र, चाद पस्तीह और लाहो नृत्य हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Knowing Man, Knowing God: Behdienkhlam Festival of the Jaintias
श्रेणी:पूर्वोत्तर के लोग