411 REFERENCE · Wikipedia
लेनिन शान्ति पुरस्कार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अक्टूबर 2018
लेनिन शांति पुरस्कार Leninpeace f.jpg सहयोगियों के बीच शांति को मजबूत करने के कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सोवियत संघ सोवियत संघ 21 दिसम्बर, 1949
thumb|right|लेनिन शांति पुरस्कार पदक का पश्च भाग
अंतर्राष्ट्रीय लेनिन शांति पुरस्कार (रूसी: международная Ленинская премия мира, मेझदुनारोडनया लेनिनस्काया प्रीमिया मीरा), सोवियत संघ द्वारा दिया जाने वाला एक पुरस्कार था, जिसका नाम व्लादिमीर लेनिन के सम्मान में रखा गया था। यह पुरस्कार सोवियत सरकार द्वारा नियुक्त एक पैनल की सिफारिश पर उन उल्लेखनीय व्यक्तियों को दिया जाता था जिन्होने उनके अनुसार"सहयोगियों के बीच शांति को मजबूत करने का कार्य" किया था। इसकी शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय स्टालिन पुरस्कार के रूप में की गयी थी, लेकिन स्टालिन युग के अंत के साथ लोगों के बीच शांति स्थापना के उद्देश्य से इसका नाम बदलकर अंतर्राष्ट्रीय लेनिन पुरस्कार कर दिया गया (रूसी: Международная Ленинская премия «За укрепление мира между народами»)। नोबेल पुरस्कार के विपरीत, लेनिन शांति पुरस्कार एक वर्ष में बजाय केवल एक व्यक्ति के कई लोगों को दिया जाता था। पुरस्कार मुख्य रूप से सोवियत संघ के प्रमुख कम्युनिस्टों और सोवियत संघ के समर्थक गैर सोवियत नागरिकों को प्रदान किया जाता था। उल्लेखनीय प्राप्तकर्ताओं में शामिल हैं: डब्ल्यू. ई. बी. डु बोइस, फिदेल कास्त्रो, सल्वाडोर अलेन्डे, मिकी थोडोराकिस, शॉन मैकब्राइड, एंजेला डेविस, पाब्लो पिकासो, ऑस्कर निमेरियर, फ़ैज़ अहमद फ़ैज़, अब्दुल सत्तार ईधि और नेल्सन मंडेला।
सन्दर्भ
श्रेणी:पुरस्कार