Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अरविन्द गौड़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अरविन्द गौड़, भारतीय रंगमंच निदेशक, सामाजिक और राजनीतिक प्रासंगिक रंगमंच में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। अरविंद गौड़ के नाटक समकालीन हैं। व्यापक सामाजिक राजनीतिक मुद्दों - सांप्रदायिकता, जातिवाद, सामंतवाद, घरेलू हिंसा, राज्य के अपराध, सत्ता की राजनीति, हिंसा, अन्याय, सामाजिक- भेदभाव और नस्लवाद उनके रंगमंच के प्रमुख विषय हैं। गौड़ एक अभिनेता प्रशिक्षक (ट्रेनर), सामाजिक कार्यकर्ता और एक अच्छे कथा -वाचक (स्टोरी टेलर) हैं। अरविन्द गौड़ ने भारत और विदेश के प्रमुख नाट्य महोत्सवो मैं भाग लिया है। ऊन्होने नाटक कार्यशालाओं का विभिन्न कॉलेजों, संस्थानों, स्कूलों, विश्वविद्यालयों में आयोजन किया है। वह बच्चों के लिए भी नाटक (थिएटर) कार्यशालाओं का आयोजन करते हैं। अरविन्द ने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों पर नुक्कड़ नाटकॉ के साथ- साथ दो दशकों में 60 से अधिक मंच नाटकों का निर्देशन किया है। अरविन्द गौड़ नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के महोत्सव (भारत रंग महोत्सव),संगीत नाटक अकादमी, साहित्य कला परिषद, दर्पणा अकादमी ऑफ आर्टस् (अहमदाबाद), नान्दिकार (कोलकाता), विवेचेना थिएटर महोत्सव (जबलपुर), ओल्ड वल्ड् थिएटर महोत्सव, टाइम्स महोत्सव, गजानन माधव 'मुक्तिबोध' नाट्य महोत्सव, वर्ल्ड सोशल फोरम और नेहरू सेंटर महोत्सव (मुम्बई) में भी भाग लिया है। पद्मश्री हबीब तनवीर के नया थिएटर के प्रमुख नाटको के लिए अरविन्द ने प्रकाश व्यवस्था भी डिजाइन की। आजकल अरविन्द गौड़ अस्मिता थियेटर ग्रुप के निदेशक के रूप मैं कार्यरत है। कुछ प्रमुख सिनेमा अभिनेताओं - कंगना रनौत, दीपक डोबरियाल, शिल्पा शुक्ला, पीयूष मिश्र, लुशिन दुबे, बबल्रस सबरवाल, ऐशवरया निधि, तिलोत्त्त्त्मा शोम, राशि बनि, रुथ शेअर्द् (ब्रिटिश अभिनेत्री),मनु ऋषि, सीमा आज़मी, सुसान बरार (फिल्म-समर 2007), चन्दन आनंद, जैमिनि कुमार, शक्ति आनंद आदि ने उसके साथ काम किया है। == मुख्य निर्देशित नाटक == गिरीश कर्नाड का तुगलक, हिन्दी में अनुवाद- स्व. बी.वी. कारंत, सुरेखा सीकरी और के के नैयर भीष्म साहनी का हानूश स्वदेश दीपक का कोर्ट मार्शल (भारत भर मैं ४५० बार से अधिक मन्चन) धर्मवीर भारती का अंधा युग गिरीश कर्नाड रक्त् कल्याण (Taledanda), राम गोपाल बजाज द्वारा हिन्दी अनुवाद महेश दत्ताणी का फाइनल सोलुसन्स (अंतिम समाधान), शाहिद अनवर द्वारा अनुवाद (१५० शो) विजय तेंडुलकर का घासिराम कोतवाल मुंशी प्रेमचंद का मोटॅ राम का सत्याग्रह, रूपान्तर- ह्बीब तनवीर और सफ़दर हाशमी बेर्तोल्त ब्रेस्त् का कोकेशियान चाक सर्किल,कमलेश्वर द्वारा अनुवादित दूधनाथ सिंह का यम- गाथा गोविंद पुरुषोत्तम देशपांडे का अन्तिम दिवस, हिंदी में चन्द्र कांत पाटिल द्वारा अनुवादित दरिओ फो का ऑपरेशन तीन स्टार (अमिताभ श्रीवास्तव द्वारा अनुवाद, नाटक- एक अराजकतावादी की दुर्घटना में मृत्यु) अल्बर्ट कामस का कलिगुला, शरद चंद्रा द्वारा अनुवाद समुअल बेकेट का वॅटग फोर गोदो (प्रतीक्षा Godot के लिए), अनुवाद -कृष्ण बलदेव वैद उदय प्रकाश की कहानी वॉरेन हेस्टिंग्स का सान्ड् पर नाटक हरिशंकर परसाई का माता दीन चान्द पर भीष्म साहनी के नाटक माधवी पर राशी बनी के साथ एकल नाटक गान्धारी ऐशवरया निधि के साथ एकल नाटक मंजुला पद्मनाभन का हिद्देन फाय्रर राशी बनी के साथ एकल नाटक शरद जोशी का अंधों का हाथी और एक था गधा महेश दत्ताणी का तारा, अनुवाद- नीरज मलिक राजेश कुमार का मी गांधी बोल्तो (गांधी ने कहा था),नुक्कड़ नाटक व मंच नाटक नाग बोडस का अम्मा तुझे सलाम अशोक लाल का एक मामूली आदमी अनटाईटल एकल नाटक लुसिन दुबे के साथ भीष्म साहनी का कबीरा खड़ा बाजार मॅ हरीश नवल का पीली छत पर काला निशान,नुक्कड़ नाटक व मंच नाटक भारतेन्दु हरिश्चंद्र का अंधेर नगरी हर्ष मन्दर की किताब पर आधारित अनसुनी, पटकथा- मल्लिका साराभाई शेक्सपीयर के जूलियस सीज़र का मंचन, काव्यानुवाद अरविन्द कुमार मोहन राकेश का नाटक - लहरों के राजहंस राजेश कुमार का भीमराव अम्बेडकर और महात्मा गांधी == सम्मान == भारतीय नाट्य सन्घ द्वारा 'रंगमंच निदेशक सम्मान' विश्व रंगमंच दिवस, २००९ परंपरा के साथ प्रयोग में सर्वश्रेष्ठ नाटक के लिए विशेष जूरी सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय सोलो थिएटर महोत्सव, आर्मीनिया कलर ओफ नेशन अवार्ड, राशि बनि के माधवी एकल नाटक (भीष्म साहनी) के लिये, इंटरनेशनल थिएटर महोत्सव,Nizhnevartovsk, रूस कर्मवीर पुरस्कार (Noble Laureates, iCONGO-Confederation of NGOs),2008 == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == निदेशक अरविन्द गौड़ का साक्षात्कार, थियेटर पास्ता.काम (Theatre Pasta.com) निदेशक के बारे में, रोहित मलिक, दिल्ली एवेन्त्स निदेशक अरविन्द गौड़ की बाल कार्य शाला का विडियो यू-टुयुब पर। निदेशक अरविन्द गौड़ के नाटको के विडियो यू-टुयुब पर।