411 REFERENCE · Wikipedia
४ जनवरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
४ जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 4थॉ दिन है। साल में अभी और 361 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 362)।
प्रमुख घटनाएँ
२०१०-
दुबई में आठ अरब डॉलर की लागत से छह साल में निर्मित 824 मीटर ऊंची 168 मंज़िला दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज ख़लीफ़ा का उद्घाटन किया गया। इसमें स्वीमिंग पूल, मॉल्स, दफ्तर, सिनेमा हॉल सहित सारी सुविधाएं मौजूद है। इसकी 76 वीं मंजिल पर एक मस्जिद भी बनाई गई है। इसे 95 किलोमीटर दूर से भी साफ साफ देखा जा सकता है। इसमें लगाई गई लिफ्ट दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट है।
भारत में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेश पर शेयर बाजारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।
जन्म
1925 - गोपाल दास नीरज कवि
1931 - निरूपा रॉय
1965 - आदित्य पंचोली
1957- गुरदास मान पंजाबी गायक गीतकार
निधन
1994 - राहुल देव बर्मन - हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर संगीतकार
1983 - झाबरमल्ल शर्मा - राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार थे।
1967 - रामचंद्र कृष्ण प्रभु - गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे।
1931 - मोहम्मद अली - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद थे।
1905 - अयोध्याप्रसाद खत्री - खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि थे।
बाहरी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
श्रेणी:जनवरी